-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Congress Got Angry Mp Deputy Cm Jagdish Devda Statement On Army
MP डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बयान पर भड़की कांग्रेस, कहा- बलिदान नहीं, बीजेपी में मुखबिरी का खून
- Written By: अक्षय साहू
कांग्रेस ने देवड़ा के बयान पर नाराज़गी जताई है। कांग्रेस ने कहा कि जिस तरह की बात देवड़ा ने की है, ये बात हिंदुस्तान का कोई व्यक्ति नहीं कह सकता है। सेना के बारे में ऐसा कहना बहुत बड़ा पाप है।

जगदीश देवड़ा, सुप्रिया श्रीनेत (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के सेना पर दिए बयान को लेकर विवाद तेज हो गया है। देवड़ा ने बयान दिया था कि भारतीय सेना और सैनिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं। देवड़ा के इस बयान की काफी आलोचना हो रही है। इसी बीच कांग्रेस ने भी सरकार पर जमकर हमला बोला है।
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने देवड़ा के बयान पर नाराज़गी जताई है। श्रीनेत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘भारत की पूरी सेना और सैनिक प्रधानमंत्री के चरणों के सामने नतमस्तक हैं, ये कहना है एमपी के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का। ये बात हिंदुस्तान का कोई व्यक्ति नहीं कह सकता है। जो सेना हमारे सुरक्षा के लिए बॉर्डर पर खड़ी है, जिस सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया, उस सेना के बारे में ऐसा कहना बहुत बड़ा पाप है और बीजेपी के लोग लगातार ये पाप कर रहे हैं। बीजेपी में बलिदान का नहीं, मुखबिरी का खून है।’
प्रधानमंत्री चुप नहीं रह सकते: कांग्रेस
डिप्टी सीएम देवड़ा का बयान बाहर आने पर कांग्रेस ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, जगदीश देवड़ा से पहले राज्य सरकार के मंत्री विजय शाह ने जो घिनौनी बात कही है, उससे पूरा देश हैरान है। सेना और सैनिक किसी के चरणों में नतमस्तक हैं, ऐसी बात इस देश का कोई इंसान कह ही नहीं सकता।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
11 साल पुराने इस केस में पूर्व PM मनमोहन सिंह को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने अब रद्द किया मामला
किसान आंदोलन: हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- झूठ और भ्रम नहीं, संवाद व समाधान में भरोसा रखती है BJP
महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में बदला प्रसाद का स्वाद, अब सप्ताह में दो दिन मिलेगा दक्षिण भारतीय भोजन
The Deputy Chief Minister of Madhya Pradesh, Jagdish Devda, says that the entire Indian Army and brave soldiers are bowing at the feet of Narendra Modi. Can you imagine any Indian ever saying something as blasphemous and brazenly shameless as that? The entire country is… pic.twitter.com/HGH31ohDBS — Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) May 16, 2025
उन्होंने कहा, सेना के लिए पूरे देश में हर व्यक्ति के मन में सम्मान है और पूरा राष्ट्र कृतज्ञ है। सेना की वजह से ही पूरा देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा, इस बार माफी मांगना काफी नहीं है। भाजपा मूक-दर्शक नहीं बनी रह सकती। प्रधानमंत्री मोदी भी चुप नहीं रह सकते।
शाह को बचाने में जुटी सरकार
कर्नल सोफिया कुरैशी विवादित टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह का जिक्र करते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, अभी 48 घंटे भी नहीं बीते हैं, जब मंत्री विजय शाह ने देश की सबसे होनहार और वीर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में घिनौनी टिप्पणी की थी। विजय शाह पर कोर्ट के आदेश के बाद एफआईआर हुई भी तो उसकी पोल खुल गई। इससे साफ है कि बीजेपी विजय शाह को बचाने में जुटी है।
Congress got angry mp deputy cm jagdish devda statement on army
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चंदा चोरी आरोपियों के लिए अयोध्या जेल में बदले नियम, सिर्फ 10 खास लोग ही कर सकते हैं मुलाकात, कैसे बीत रहे दिन
Jul 29, 2026 | 01:49 PMSL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
Jul 29, 2026 | 01:49 PMकिसान आंदोलन भोपाल: सरकार के खिलाफ बढ़ता रोष, प्रदर्शनकारियों ने की बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश
Jul 29, 2026 | 01:45 PMअमरावती फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, टिप्पर ने मौसी-भांजी को कुचला, दोनों की मौत
Jul 29, 2026 | 01:45 PMलोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PMकिसानों को तकलीफ हुई तो चलेगा लेकिन उद्यमियों को बराबर मिलनी चाहिए बिजली, गुलाबराव पाटिल का विवादित बयान
Jul 29, 2026 | 01:44 PMIncome Tax Return भरने वालों की होड़, 4.7 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; 31 जुलाई के बाद लगेगा जुर्माना
Jul 29, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM













