- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Operation Sindoor In School Syllabus Mp Political Leader Demand Also From Uttarakhand
स्कूल में पढ़ाया जाए ऑपरेशन सिंदूर, उत्तराखंड मदरसा बोर्ड से लेकर MP के नेताओं ने कहा- अगली पीढ़ी के लिए जानना जरूरी
मध्य प्रदेश के नेताओं ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा है कि इसे स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। बता दें ये मांग पहले उत्तराखंड मदरसा बोर्ड द्वारा भी की जा चुकी है।
- Written By: सौरभ शर्मा

ऑपरेशन सिंदूर को अपने पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए
भोपाल: भारतीय सेना के शौर्य की हालिया सैन्य सफलता ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अब मध्य प्रदेश में एक नई मांग ने जोर पकड़ रही है। राज्य के कई नेताओं का कहना है कि इस ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की वकालत की है। नेताओं का कहना है कि इस सैन्य ऑपरेशन को पढ़ाने से बच्चों को देशभक्ति, सैन्य पराक्रम और राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्व की जानकारी मिलेगी। खास बात यह है कि यह मांग केवल एक राजनीतिक दल तक सीमित नहीं रही, बल्कि भाजपा और कांग्रेस दोनों के नेताओं ने एक सुर में इसे स्कूलों में पढ़ाए जाने की जरूरत बताई है।
इस मांग को बल तब और मिल गया जब उत्तराखंड मदरसा बोर्ड ने पहले ही ऑपरेशन सिंदूर को अपने पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्णय ले लिया। इसके बाद मध्य प्रदेश में भी यह मुद्दा तेजी से उठाया गया है। सांसद आलोक शर्मा और विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जब देश में सिंदूर विजय उत्सव मनाया जा रहा है और तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं, तब यह और जरूरी हो जाता है कि आने वाली पीढ़ी इस ऐतिहासिक विजय से परिचित हो।
सभी दलों ने दिखाई एकजुटता
मध्य प्रदेश में इस मुद्दे पर राजनीतिक दलों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुटता दिखाई है। भोपाल से भाजपा सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और इसे स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करना जरूरी है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने इसे भारतीय सेना की अद्वितीय विजय बताते हुए कहा कि यह जानना अगली पीढ़ी का अधिकार है कि कैसे भारतीय सेना ने चंद मिनटों में आतंकियों के ठिकानों को खत्म कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
मुरैना में अवैध रेत ले जा रहे ट्रैक्टर ने वन विभाग के कांस्टेबल को रौंदा, मौके पर ही मौत; आरोपी हुए फरार
भोपाल में शराब दुकान से परेशान मंत्री, दूकान हटाने कलेक्टर को ओएसडी ने लिखा पत्र, अब तक नहीं हुई सुनवाई
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
कांग्रेस नेता ने भी किया समर्थन
भोपाल के हुजूर क्षेत्र से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने भी ऑपरेशन सिंदूर को स्कूली शिक्षा में लाने की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सैन्य ऑपरेशन नहीं था, बल्कि यह भारत की सामूहिक एकता और साहस का प्रतीक है। मसूद ने यह भी जोड़ा कि इस पाठ में महिला सैन्य अधिकारियों की भूमिका और मध्य प्रदेश के मंत्रियों द्वारा किए गए कथित अपमान को भी शामिल किया जाना चाहिए, जिस पर न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ा।
Operation sindoor in school syllabus mp political leader demand also from uttarakhand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














