- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Not Rambhadracharya But Andhacharya He Should Be Paraded Naked Controversial Statement By Former Madhya Pradesh Mla Rd Prajapati
रामभद्राचार्य नहीं अंधाचार्य…नंगा घुमाया जाए, मध्य प्रदेश के एक पूर्व विधायक आरडी प्रजापति का विवादित बयान
RD Prajapati Controversial Statement: पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने कथावाचकों के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया है। उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को अंधाचार्य कहा है। इस पर बवाल शुरू हो गया है।
- Written By: रंजन कुमार

आरडी प्रजापति और जगद्गुरु रामभद्राचार्य।
RD Prajapati Controversy: मध्य प्रदेश के एक पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने संतों और कथावाचकों को लेकर अपमानजनक और विवादित बयान दिए हैं। यहां तक कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य को लेकर शर्मसार करने वाली बात कही है। छतरपुर के चंदला से विधायक रह चुके आरडी प्रजापति ने रामभद्राचार्य को अंधाचार्य कहा है। यह भी कहा कि वह ‘एंजॉय’ करने वाली मां से पैदा हुए हैं। कथावाचकों को लेकर कहा कि उन्हें जूतों की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाए। अब इन बयानों पर बवाल हो रहा।
आरडी प्रजापति ने अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा के महासम्मेलन के दौरान उक्त बातें कहीं। यह महासम्मेलन रविवार यानी 18 जनवरी को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित हुआ था। उन्होंने कहा कि अब बहन-बेटियां तो प्लॉट हो गई हैं। कोई भी 100 बार रजिस्ट्री कराओ, हजार बार रजिस्ट्री कराओ। अनिरुद्धाचार्य कहते हैं कि बहन-बेटियों की छाती से पृथ्वी हिलने लगी है। एक अंधाचार्य कहता है कि वाइफ का मतलब वंडरफुल इंस्ट्रूमेंट फॉर एंजॉय है। तुम भी एंजॉय वाली मां से पैदा हुए हो? कितने लोगों ने एंजॉय किया? इस कारण तुम्हारी आंखें खराब हो गईं, अंधा।
कथावाचकों और धर्मगुरुओं पर नहीं होती कार्रवाई
पूर्व विधायक ने कहा कि एक बाबा लाली लगाकर कहता है कि 25 साल की लड़कियां कथाओं में जाकर अपनी जवानी उतार कर आती हैं। मैं चाहता हूं कि संतोष वर्मा जी को आईएएस से हटाया जाए, लेकिन पहले उनको (कथावाचकों को) जूतों की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाए, जो व्यास पीठ से ऐसा बोलते हैं। प्रजापति ने कहा कि कुछ कथावाचक और धर्मगुरु करोड़ों लोगों की भीड़ जुटाकर महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है।
सम्बंधित ख़बरें
‘PDA’ को धार देगा अखिलेश यादव का मेगा प्लान, जानें कैसे अंबेडकर जयंती से बाजी पलटने में लगी है सपा?
IPS केके बिश्नोई की शादी में जाना पड़ा भारी! सपा विधायकों से नाराज हुए अखिलेश, क्या अब कटेगी टिकट?
क्या नरोत्तम मिश्रा को फल गया नवग्रह मंदिर? मध्य प्रदेश में उपचुनाव की आहट, MLA राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा
जीवाजी यूनिवर्सिटी का पेपर हो गया लीक? समय से पहले बांटे गए प्रश्नपत्र; Aron कॉलेज का हैरान करने वाला मामला
ये महाशय हैं बीजेपी के पूर्व विधायक RD प्रजापति इनका बयान सुनाइए ये भाषा की मर्यादा ही भूल गए कि मैं क्या बोल रहा हूं… pic.twitter.com/tAwHlUd5wK — Raghav Sharma (@RaghavSharma023) January 18, 2026
अनिरुद्धाचार्य और धीरेंद्र शास्त्री पर भी निशाना साधा
पूर्व विधायक ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य को लेकर कहा कि महिलाओं को खाली प्लॉट कहना या 20 से 25 साल की लड़कियों को लेकर अभद्र टिप्पणियां करना किसी धर्म या शास्त्र में स्वीकार्य नहीं हो सकता है। कोई महिला विधवा हो जाए तो क्या उसका सिंदूर और मंगलसूत्र हटना उसे खाली प्लॉट बना देता है। प्लॉट का मतलब जमीन होता है। उसे बार-बार खरीदा और बेचा जा सकता है तो क्या समाज बहन-बेटियों को उसी नजर से देखेगा।
यह भी पढ़ें: जगद्गुरु रामभद्राचार्य का 77वां जन्मोत्सव: जयपुर में उमड़ेगा संतों का सैलाब, 1000 किलो केक से मनेगा जश्न
समाजवादी पार्टी के नेता है आरडी प्रजापति
आरडी प्रजापति भाजपा के टिकट पर 2013 में चंदला विधानसभा चुनाव जीते थे। 2018 में पार्टी ने इनके बेटे राजेश प्रजापति को टिकट दिया। राजेश प्रजापति 2018 से 2023 तक विधायक रह चुके हैं। इस दौरान आरडी प्रजापति ने सपा जॉइन कर लिया। सपा के टिकट पर टीकमगढ़ से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन वो चुनाव हार गए।
Not rambhadracharya but andhacharya he should be paraded naked controversial statement by former madhya pradesh mla rd prajapati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PMIPL 2026: आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे की दम चेन्नई ने बनाए 209 रन, पंजाब किंग्स की नजरें लगातार दूसरी जीत पर
Apr 03, 2026 | 10:18 PMBihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PMयोगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM“शादी सबसे बड़ा स्कैम?” पति के ऑफिस में व्यस्त रहने पर महिला का वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:11 PMजलगाव की राजनीति में आएगा भूचाल, ‘शिवसेना के 4 विधायक BJP के संपर्क में’, संजय राउत का बड़ा दावा
Apr 03, 2026 | 10:10 PM‘नशे में करता था अश्लील कॉल…’, पीयूष मिश्रा का बड़ा कबूलनामा, सुनकर चौंक जाएंगे आप
Apr 03, 2026 | 10:07 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














