-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Mppsc Assistant Registrar Recruitment 2025 12000 Applications For 12 Post
MPPSC सहायक कुलसचिव भर्ती: 12 पदों के लिए आए 12 हजार आवेदन, एक पद पर 1000 दावेदार
- Written By: प्रीतेश जैन
2 Posts 12000 Applications MPPSC: सहायक कुल सचिव के 12 पदों के लिए 12 हजार लोगों ने आवेदन किया है। MPPSC के मुताबिक योग्यता स्नातकोत्तर होने के कारण विभिन्न स्ट्रीम के अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
MPPSC Assistant Registrar Recruitment 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित सहायक कुलसचिव 2025 भर्ती परीक्षा को लेकर भारी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। आयोग ने राज्य स्तरीय विश्वविद्यालयों में सहायक कुलसचिव के मात्र 12 पदों के लिए करीब 12 हजार आवेदन प्राप्त किए हैं।
आंकड़ों के अनुसार, इस भर्ती में औसतन एक पद के लिए लगभग 1000 उम्मीदवार मैदान में हैं। अधिकारियों का कहना है कि शैक्षणिक योग्यता स्नातकोत्तर होने के कारण विभिन्न स्ट्रीम के अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जिससे आवेदन संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।
17 मई को होगी परीक्षा
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक कुलसचिव भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 17 मई को आयोजित करने का निर्णय लिया है। परीक्षा प्रदेश के चार प्रमुख शहरों- इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर—में कुल 31 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट के माध्यम से कराई जाएगी। इसमें दो पेपर होंगे और गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल: NEET और पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का हमला, जीतू पटवारी बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार
लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की घोषणाएं, इलाज से लेकर तीर्थ दर्शन तक मिलेगी सुविधाएं
कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई
बीएसएफ जवान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, डबल बेंच ने पुनर्नियुक्ति के दिए निर्देश
आरक्षण और पदों का विवरण
इस भर्ती की अधिसूचना 31 दिसंबर 2025 को जारी की गई थी। उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुल 12 पद स्वीकृत किए गए हैं, जिनका आरक्षण इस प्रकार है
- सामान्य वर्ग: 4 पद
- ओबीसी: 3 पद
- एससी: 2 पद
- एसटी: 2 पद
- ईडब्ल्यूएस: 1 पद
ये भी पढ़ें : MPPSC ने जारी की मेडिकल ऑफिसर भर्ती की चयन सूची, 1832 पदों में सिर्फ 1220 योग्य अभ्यर्थी मिले
एडमिट कार्ड जारी
इस भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक चली। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं। अभ्यर्थी निर्धारित वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग के अनुसार परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित की जाएगी।
Mppsc assistant registrar recruitment 2025 12000 applications for 12 post
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऑपरेशन टाइगर की क्या जरूरत, जब नेता खुद आ रहे हैं? उदय सामंत का मविआ पर करारा तंज!
Jun 27, 2026 | 02:37 PMनासिक में औद्योगिक विकास के लिए जिलाधिकारी का कड़ा रुख, ‘उद्योग मित्र’ बैठक में बिजली के लिए 10 करोड़ का ऐलान
Jun 27, 2026 | 02:37 PMMaha TET Paper Leak: कहां से हुआ TET का पेपर लीक? साल 2025 में भी दागदार हुई थी परीक्षा
Jun 27, 2026 | 02:37 PMकांगो में इबोला ने मचाई तबाही; संक्रमितों की संख्या 1200 पार, नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला
Jun 27, 2026 | 02:30 PMनासिक जिले के बांधों में पानी घटकर केवल 20% रहा, दारणा समूह सबसे कमजोर जबकि नांदूरमध्यमेश्वर में 98% जल भंडारण
Jun 27, 2026 | 02:21 PMबैटरी की रोशनी में ‘किस्मत’ चमका रहे थे जुआरी; हिंगना पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, 7.59 लाख का माल किया जब्त!
Jun 27, 2026 | 02:17 PMजबलपुर: शहपुरा के क्षतिग्रस्त पुल मामले में हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार, रेलवे और MPRDC को जारी किया नोटिस
Jun 27, 2026 | 02:13 PMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














