Madhya Pradesh Top 10 News: नरोत्तम मिश्रा की दिल्ली मुलाकात से बाढ़ और EOW छापे तक; पढ़ें सभी बड़ी अपडेट

MP Top 10 News 3 September: नरोत्तम मिश्रा की दिल्ली मुलाकात ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल, चित्रकूट बाढ़ की ग्राउंड रिपोर्ट और PWD इंजीनियर के ठिकानों पर छापा। पढ़ें प्रदेश की सभी बढ़ी खबरें विस्तार से।
Madhya Pradesh ki 10 badi khabrein
Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live(इमेज सोर्स- एआई जनरेटेड)

Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live: मध्य प्रदेश में आज एक बैठक ने भाजपा के अंदर राजनीतिक हलचल पैदा कर दी, वंही दूसरी तरफ चित्रकूट में बाढ़ का कहर देखने को मिला, छतरपुर में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था ने सभी दावों की पोल खोली और रीवा में बाढ़ से 40 गांवों का संपर्क टूटा। यहां पढ़ें दिन भर की सभी बढ़ी और दमदार खबरें।

1. दिल्ली में नितिन नबीन से मिले नरोत्तम मिश्रा, संगठन में नई भूमिका की अटकलें तेज

Delhi meeting seen as significant amid BJP organizational and leadership developments
नरोत्तम मिश्रा और नितिन नबीन(सोर्स- सोशल मीडिया)

मध्य प्रदेश की राजनीति में पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दिल्ली से अचानक बुलावा मिलने के बाद गुरुवार को नरोत्तम मिश्रा दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। मुलाकात की विस्तृत जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। इससे पहले क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भी भोपाल स्थित उनके निवास पर पहुंचे थे। दोनों मुलाकातों के बाद संगठन में उनकी भूमिका को लेकर अटकलें बढ़ गई हैं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

2. चित्रकूट में बाढ़ का कहर, ऐतिहासिक रामघाट जलमग्न; तुलसीदास से जुड़ी यादें भी प्रभावित

Chitrakoot Ramghat submerged due to Mandakini flood
चित्रकूट में बाढ़ की विभीषिका, ग्राउंड रिपोर्ट(सोर्स- नवभारत लाइव)

चित्रकूट में लगातार हुई भारी बारिश के बाद बाढ़ ने व्यापक तबाही मचाई है। धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी का प्रसिद्ध रामघाट भी सैलाब की चपेट में आ गया। बाढ़ के पानी से घाट का बड़ा हिस्सा जलमग्न नजर आया। रामघाट श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और संत शिरोमणि तुलसीदास से जुड़ी स्मृतियों के लिए भी प्रसिद्ध है। मान्यता है कि तुलसीदास जी ने इसी स्थान पर बैठकर भगवान राम की आराधना की थी। बाढ़ ने इस ऐतिहासिक स्थल को भी प्रभावित किया है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

3. छतरपुर में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, प्रसूता को तीन घंटे बाद खाट पर अस्पताल ले गए ग्रामीण

pregnant woman carried on cot after three hour ambulance wait in Chhatarpur
छतरपुर में प्रसूता को खाट पर अस्पताल पहुंचाने को मजबूर ग्रामीण(सोर्स- सोशल मीडिया)

छतरपुर जिले के बक्सवाहा विकासखंड की ग्राम पंचायत निमानी के मझरा टोला पडसिला से स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है। 30 वर्षीय सुनीता भिलाला को प्रसव पीड़ा होने पर जननी एक्सप्रेस और एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन करीब तीन घंटे इंतजार के बाद भी वाहन गांव नहीं पहुंचा। इसके बाद ग्रामीणों ने मजबूरी में प्रसूता को खाट पर लिटाया और पैदल मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। घटना ने ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं और आपातकालीन सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

4. PWD इंजीनियर के तीन ठिकानों पर EOW का छापा, नकदी और 25 लाख की गाड़ी मिली

EOW conducts major raid on PWD executive engineer
PWD के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर EOW का बड़ा छापा(सोर्स- सोशल मीडिया)

मध्य प्रदेश में आर्थिक अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए EOW ने गुरुवार को PWD के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमलकिशोर सिंगारे से जुड़े तीन ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई। अधिकारियों के अनुसार बालाघाट स्थित सरकारी आवास से 2.5 लाख रुपये नकद और करीब 25 लाख रुपये कीमत की एक गाड़ी बरामद हुई है। EOW की टीमें दस्तावेजों और अन्य संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं। कार्रवाई के बाद विभाग में भी हलचल है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

5. सीहोर के स्कूल में कागजों पर पढ़ाई, फर्जी हाजिरी के साथ बच्चों के नाम पर मिड-डे मील

Sehore government school records show attendance without students
सीहोर में सरकारी स्कूल का फर्जीवाड़ा उजागर(सोर्स- नवभारत लाइव)

सीहोर के शासकीय प्राथमिक शाला नोनीखेड़ी काजी से शिक्षा व्यवस्था को लेकर चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। बताया गया कि वर्षों से बच्चे नियमित रूप से स्कूल परिसर नहीं पहुंच रहे हैं, लेकिन दस्तावेजों में उनकी एंट्री दर्ज हो रही है। हाजिरी रजिस्टर में बच्चों को कभी उपस्थित तो कभी अनुपस्थित दिखाया जा रहा है। आरोप है कि कागजों में दर्ज बच्चों के नाम पर नियमित मध्यान भोजन भी पकाया जा रहा है और बजट की राशि निकाली जा रही है। मामले ने शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

6. मीनाक्षी नटराजन के नामांकन विवाद में नया मोड़, विधानसभा सचिवालय ने मांगी संबंधित जानकारी

Meenakshi Natarajan Rajya Sabha Nomination Dispute
मध्य प्रदेश विधानसभा सोर्स - सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश में हालिया राज्यसभा चुनाव से जुड़ा कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने का विवाद अब नया मोड़ ले चुका है। विक्रांत भूरिया और मीनाक्षी नटराजन की ओर से दायर याचिका पर हाईकोर्ट में कानूनी प्रक्रिया जारी है। इसी बीच मामला विधानसभा सचिवालय तक पहुंच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधानसभा ने सभी संबंधित पक्षों से जानकारी तलब की है। अब संबंधित पक्षों की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली जानकारी के बाद मामले में आगे की प्रक्रिया और स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

7. इंदौर में खुद को IAS और कलेक्टर बताकर रौब जमाने वाला युवक गिरफ्तार, घर से मिली नेम प्लेट

Fake IAS Officer Arrested by Lasudia Police
फर्जी आईएएस के घर छानबीन करती पुलिसफोटो सोर्स - नवभारत

इंदौर के लसुड़िया थाना पुलिस ने खुद को IAS अधिकारी और जिला कलेक्टर बताकर लोगों पर रौब जमाने वाले 28 वर्षीय युवक हिमांशु पांचाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओमेक्स सिटी-1 के शुभ आंगन प्रीमियम स्थित किराए के मकान में रहता था। पुलिस को उसके घर से फर्जी IAS अधिकारी के नाम की नेम प्लेट और प्रशासनिक अधिकारी होने का भ्रम पैदा करने वाली सामग्री मिली। पूछताछ में आरोपी ने शुरुआत में अपना नाम राज सोनी और खुद को जिला कलेक्टर बताया।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

8. MP में सरकारी स्कूलों पर बड़ा संकट, एक साल में 2,426 स्कूल बंद या मर्ज हुए

Madhya Pradesh Government School Children
मध्य प्रदेश में घटी स्कूलों की संख्याफोटो सोर्स- AI

मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा की स्थिति को लेकर UDISE Plus रिपोर्ट 2025-26 के आंकड़ों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी स्कूलों को बंद करने या दूसरे स्कूलों में मर्ज करने के मामले में मध्य प्रदेश देश में सबसे आगे है। पिछले एक साल में देशभर में 4,791 सरकारी स्कूल बंद या मर्ज हुए, जिनमें अकेले मध्य प्रदेश के 2,426 स्कूल शामिल हैं। यानी राष्ट्रीय स्तर पर बंद या मर्ज हुए स्कूलों में करीब आधे से ज्यादा मध्य प्रदेश के हैं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

9. उज्जैन पुलिस का नया प्रयोग, बिना बिजली कनेक्शन कहीं भी लग सकेगा पोर्टेबल CCTV कैमरा

Ujjain Police Uses Portable CCTV Camera
उज्जैन पुलिस का देसी CCTV मॉडलफोटो सोर्स: नवभारत

उज्जैन पुलिस ने बड़े धार्मिक आयोजनों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी मजबूत करने के लिए पोर्टेबल CCTV मॉडल तैयार किया है। खास बात यह है कि इसे जरूरत के अनुसार किसी भी स्थान पर लगाया जा सकता है और इसके लिए स्थायी बिजली कनेक्शन जरूरी नहीं है। पुलिस रेडियो शाखा के प्रधान आरक्षक गौरव जयसवाल ने यह मॉडल तैयार किया है। बाबा महाकाल की पांचवीं सवारी के दौरान इसका सफल परीक्षण हुआ। गुदरी चौराहा, हरसिद्धि पाल, रामघाट, रामानुजकोट और कमरी मार्ग पर कैमरे लगाए गए।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

10. रीवा में बाढ़ से 40 गांवों का संपर्क टूटा, तेज बहाव में फंसी बोलेरो की छत पर बैठा चालक

Rewa Heavy Rain
रीवा में बाढ़ जैसे हालातफोटो सोर्स- नवभारत

रीवा जिले में लगातार भारी बारिश के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। रायपुर-सोनोरी मुख्य मार्ग पर कई जगह बाढ़ का पानी सड़क के ऊपर से तेज बहाव के साथ गुजर रहा है, जिससे करीब 40 गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है। अमाव गांव में सड़क से करीब पांच फीट ऊपर पानी बह रहा था। इसी दौरान एक बोलेरो वाहन तेज बहाव में फंस गया। चालक ने वाहन से निकलकर छत पर बैठकर जान बचाई। बाद में ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से बोलेरो को बाहर निकाला।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com