रीवा में बारिश का कहर: 40 गांवों का संपर्क टूटा, सड़क पर 5 फीट ऊपर बह रहा पानी

Rewa Flood News : रीवा में भारी बारिश से 40 गांवों का संपर्क टूट गया है। अमाव-पड़री में सड़क पर 5 फीट पानी बह रहा है। पावर स्टेशन में पानी घुसने से 30 गांवों की बिजली गुल है।
Rewa Heavy Rain
रीवा में बाढ़ जैसे हालातफोटो सोर्स- नवभारत
Published on
Updated on

Rewa Heavy Rain : रीवा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। रायपुर-सोनोरी को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर कई जगह बाढ़ का पानी सड़क के ऊपर से तेज बहाव के साथ गुजर रहा है। इसके चलते करीब 40 गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

अमाव गांव में सड़क से करीब 5 फीट ऊपर पानी बह रहा है। इसी तेज बहाव के बीच एक बोलेरो वाहन पानी में फंस गया। पानी का बहाव बढ़ता देख चालक ने वाहन से निकलकर बोलेरो की छत पर बैठकर अपनी जान बचाई। बाद में ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर की मदद से बोलेरो को सुरक्षित बाहर निकाला।

पड़री में पानी में फंसी बस को ग्रामीणों ने निकाला

पड़री गांव में भी बाढ़ के पानी ने वाहनों की आवाजाही रोक दी। यहां पानी के बीच एक बस फंस गई। बस को बाहर निकालने के लिए ग्रामीण एकजुट हुए और सभी ने मिलकर बस को धक्का देकर बाढ़ के पानी से बाहर निकाला। दोनों घटनाओं में ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

पावर स्टेशन में पानी घुसने से 30 गांवों की बिजली गुल

भारी बारिश का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा है। चंद्रपुर और रायपुर-सोनोरी पावर स्टेशन में पानी घुसने के कारण करीब 30 गांवों की बिजली सप्लाई बंद हो गई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है। प्रभावित क्षेत्रों में हालात सामान्य होने के बाद ही बिजली व्यवस्था बहाल होने की उम्मीद है।

नदियां उफान पर, डीह पुल पानी में डूबा

लगातार बारिश के कारण क्षेत्र के नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। डीह पुल पूरी तरह पानी में डूब गया है। वहीं टमस, बेलन, नैना और गोरमा नदियां उफान पर हैं। सड़कों पर तेज बहाव और पुल-पुलियों के ऊपर पानी आने के कारण कई इलाकों में आवागमन प्रभावित हो गया है।

त्योंथर की पुरानी बस्ती बनी टापू

त्योंथर की पुरानी बस्ती में भी लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण हालात गंभीर हो गए हैं। बस्ती का संपर्क आसपास के इलाकों से प्रभावित हुआ है और यह क्षेत्र लगभग टापू में तब्दील हो गया है। पानी बढ़ने के साथ ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ रही है। बाढ़ जैसे हालात के बीच लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Rewa Heavy Rain
HC से विधानसभा पहुंचा मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा चुनाव में पर्चा रद्द होने का विवाद, EC से मांगा मार्गदर्शन

प्रशासन के सामने बढ़ी चुनौती

रीवा में लगातार बारिश, उफनती नदियों और सड़कों पर तेज बहाव के चलते प्रशासन के सामने चुनौती बढ़ गई है। करीब 40 गांवों का संपर्क प्रभावित होने के साथ बिजली आपूर्ति भी बाधित है। ग्रामीणों की सुरक्षा और प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन बहाल करना प्रशासन के लिए प्राथमिक चुनौती बन गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com