इंदौर में कलेक्टर बनकर रौब झाड़ रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार, घर से मिली फर्जी IAS नेम प्लेट

Indore Fake Collector : इंदौर में खुद को IAS अधिकारी और कलेक्टर बताकर रौब झाड़ने वाले 28 वर्षीय हिमांशु पांचाल को लसुड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घर से फर्जी नेम प्लेट और प्रशासनिक सामग्री मिली।
Fake IAS Officer Arrested by Lasudia Police
फर्जी आईएएस के घर छानबीन करती पुलिसफोटो सोर्स - नवभारत
Published on
Updated on

Indore Fake IAS Officer : लसुड़िया थाना पुलिस ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर लोगों पर रौब जमाने वाले 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हिमांशु पांचाल के रूप में हुई है। वह ओमेक्स सिटी-1 स्थित अपने किराए के मकान में रहता था। पुलिस को उसके घर से फर्जी आईएएस अधिकारी के नाम की नेम प्लेट समेत प्रशासनिक अधिकारी होने का भ्रम पैदा करने वाली सामग्री मिली है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ओमेक्स सिटी-1 के शुभ आंगन प्रीमियम स्थित मकान में रहने वाला युवक खुद को आईएएस अधिकारी और जिला कलेक्टर बताता है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की। उसने शुरुआत में अपना नाम राज सोनी और खुद को जिला कलेक्टर बताया।

दस्तावेज नहीं दिखा सका युवक

पुलिस ने जब उससे IAS अधिकारी होने, पदस्थापना और संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह कोई संतोषजनक दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पूछताछ के दौरान उसके बयान भी लगातार बदलते रहे।

पूछताछ में खुली फर्जी आईएएस अधिकारी की पोल

पुलिस की सख्ती से पूछताछ के बाद युवक ने अपना वास्तविक नाम हिमांशु पांचाल निवासी अहमदाबाद, गुजरात बताया। आरोपी वर्तमान में इंदौर के ओमेक्स सिटी-1 में किराए से रह रहा था।

खुद को बताता था जिला कलेक्टर

पुलिस के मुताबिक, हिमांशु ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह आईएएस अधिकारी नहीं है। वह समाज में अपना रुतबा, प्रतिष्ठा और प्रभाव बढ़ाने के लिए खुद को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और जिला कलेक्टर बताता था।

मकान से मिली फर्जी नेम प्लेट और प्रशासनिक सामग्री

पुलिस ने आरोपी के मकान से कई ऐसी सामग्री जब्त की, जिनका इस्तेमाल वह खुद को प्रशासनिक अधिकारी दिखाने के लिए करता था। इनमें आईएएस राज सोनी डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर लिखी काले रंग की फर्जी नेम प्लेट भी शामिल है, साथ ही आईएएस सत्यमेव जयते अंकित फोटो फ्रेम, सत्यमेव जयते कलेक्टर साहब लिखी सामग्री भी है

Fake IAS Officer Arrested by Lasudia Police
ग्वालियर के डबरा में सोते वक्त आई मौत! अचानक भरभराकर गिरी मकान की छत, मां और 2 साल के मासूम बेटे ने तोड़ा दम

बीएनएस की धारा 204 में केस दर्ज

मौके से मिली सामग्री और आरोपी की गतिविधियों के आधार पर लसुड़िया थाना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले में आगे की पूछताछ और जांच कर रही है।

गुजरात में भी दर्ज है पुराना मामला

पुलिस जांच में आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ गुजरात के गांधीनगर जिले के अडालज थाना में मामला दर्ज होना पाया गया है। गुजरात के इस मामले की जानकारी भी पुलिस जुटा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com