-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Mp Sheopur Encroachment Attack Forest Team Injured
MP के श्योपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, आगजनी और तोड़फोड़ से पूरे इलाके में मचा हड़कंप
- Written By: सौरभ शर्मा
श्योपुर में जंगल खाली कराने गई टीम पर आदिवासियों ने हमला कर दिया। डिप्टी रेंजर समेत 4 वनकर्मी घायल हुए और वाहन तोड़े गए। पुलिस ने कई नामजद और अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।

श्योपुर जिले में वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर जानलेवा हमला (फोटो- सोशल मीडिया)
भोपाल: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर जानलेवा हमला हो गया। मोरका गांव में बड़ी संख्या में जमा आदिवासियों ने अचानक हमला बोलते हुए जेसीबी और अन्य सरकारी वाहनों को निशाना बनाया। इस हिंसक झड़प में डिप्टी रेंजर समेत चार वनकर्मी घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमला इतना तीव्र था कि पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों को मौके से भागना पड़ा। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और कई लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
हमले के पीछे की वजह जंगल की 500 बीघा भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई थी। ग्रामीणों ने मौके पर झोपड़ी में आग भी लगा दी, जिसे लेकर दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप हो रहे हैं। वन विभाग का कहना है कि ग्रामीणों ने जानबूझकर आगजनी की, जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि आग सरकारी टीम ने लगाई। यह जमीन पिछले तीन वर्षों से कब्जे में थी और नोटिस के बावजूद उसे खाली नहीं किया गया, जिसके चलते कार्रवाई की गई थी।
हमले में चार वनकर्मी घायल
हमले में डिप्टी रेंजर समेत तीन अन्य वनकर्मी घायल हो गए हैं। हमलावरों ने सरकारी वाहनों में भी तोड़फोड़ की और टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
ग्वालियर: एयरफोर्स अफसर की बेटी के स्कूल से गायब होने का सस्पेंस! टीचर को दिया गलत नंबर; हाईवे पर मिली बच्ची
MP कांग्रेस को बड़ा झटका: राकेश सिंह यादव भाजपा में हुए शामिल; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
दतिया उपचुनाव: पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’, अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; 3,600 लीटर लहान मौके पर नष्ट
पुराने भोपाल के कमली मंदिर में आधी रात का महा-सस्पेंस! गायब कर दी गईं मूर्तियां; श्रद्धालुओं का फूटा आक्रोश
पहले से थी हमले की योजना
जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने पहले से ही हमले की योजना बनाई थी। प्रशासन के मुताबिक, पिछले साल भी यहां से अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन ग्रामीणों ने दोबारा झोपड़ियां बना लीं। दो महीने पहले नोटिस जारी किया गया था, बावजूद इसके जमीन खाली नहीं की गई।
‘एक दिन लाहौर में भी हो सकती है प्रेस कॉन्फ्रेंस’, RSS नेता का बड़ा बयान; कहा- बदलेगी भारत-पाक सीमा
एसडीओ इंदर सिंह धाकड़ ने बताया कि पिछले तीन साल से ग्रामीण वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर झोपड़ी बना रहे थे, जिन्हें पिछले साल प्रशासन ने हटवाया था। इसके बावजूद उन्होंने दोबारा झोपड़ी बना ली। इसे लेकर 2 महीने पहले उन्हें नोटिस दिया गया था, लेकिन ग्रामीणों ने जमीन को खाली नहीं किया था।
Mp sheopur encroachment attack forest team injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
केंद्रीय मंत्री के बेटे को POCSO केस में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
Jul 09, 2026 | 07:49 PMग्वालियर: एयरफोर्स अफसर की बेटी के स्कूल से गायब होने का सस्पेंस! टीचर को दिया गलत नंबर; हाईवे पर मिली बच्ची
Jul 09, 2026 | 07:47 PMसावन में इन 6 शुभ अवसरों पर करें शिवलिंग का जलाभिषेक, भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए नोट कर लें पूरी लिस्ट
Jul 09, 2026 | 07:40 PMMP कांग्रेस को बड़ा झटका: राकेश सिंह यादव भाजपा में हुए शामिल; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
Jul 09, 2026 | 07:33 PMसड़क के बीच सांड की गोद में चैन की नींद सोता दिखा शख्स, Viral Video देख लोगों ने लिए मजे
Jul 09, 2026 | 07:28 PM2024 चुनाव में BJP की सीटें कम होने का महिला वोटर्स से क्या है कनेक्शन? स्मृति ईरानी ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Jul 09, 2026 | 07:26 PMदतिया उपचुनाव: पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’, अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; 3,600 लीटर लहान मौके पर नष्ट
Jul 09, 2026 | 07:21 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM











