'एक दिन लाहौर में भी हो सकती है प्रेस कॉन्फ्रेंस', RSS नेता का बड़ा बयान; कहा- बदलेगी भारत-पाक सीमा

RSS नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि भविष्य में भारत-पाक सीमा बदल सकती है और कई हिस्से जैसे POK, बलूचिस्तान, सिंध भारत में विलय चाहेंगे, उन्होंने कहा कि ये जनता और सेना की भी इच्छा है।
"एक दिन लाहौर में भी हो सकती है प्रेस कॉन्फ्रेंस", शिमला से RSS नेता का बड़ा बयान, बदलेगी भारत-पाक सीमा?
आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार (फोटो- @ANI)
Published on
Updated on

शिमला में एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए बयान ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। RSS से जुड़े वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत-पाकिस्तान की वर्तमान सीमा हो सकता है ये भविष्य में बदल भी सकती है और यह रेखा पाकिस्तान के भीतर 100 से 150 किलोमीटर तक खिसक सकती है। उनका कहा है कि आने वाले समय में पाकिस्तान के भीतर से ही सिंध, बलूचिस्तान, पख्तूनिस्तान और गिलगित-बाल्टिस्तान जैसे क्षेत्र आजादी या भारत में विलय की मांग को लेकर उठ खड़े हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक दिन ऐसा भी आ सकता है जब आज ये प्रेस कॉन्फेंस शिमला में हो रही है हो सकता है कि 5-10 साल बाद लाहौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही होगी।

नेता ने दावा किया कि यह न सिर्फ जनता की इच्छा है, बल्कि भारतीय सेना, सरकार और देश की सामूहिक भावना भी इसी दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, चीन और अमेरिका जैसे देश इस संभावना से डरते हैं कि भारत भविष्य में ऐसे हालात पैदा कर सकता है। साथ ही उन्होंने संकेत दिए कि वर्तमान में पाकिस्तान की सत्ता से स्वयं वहां का पंजाबी समाज भी असंतुष्ट है और पीओके समेत कई क्षेत्र आज भारत की ओर देख रहे हैं।

भारत में विलय की उठ सकती है मांग नेता ने कहा कि पीओके भारत के साथ आना चाहता है, बलूचिस्तान आजादी के पक्ष में है, सिंध आजादी के साथ भारत में एकता की ओर झुकाव रखता है, जबकि पख्तूनिस्तान की स्थिति फिलहाल अस्पष्ट है। उन्होंने इसे आने वाले संभावित बदलावों का संकेत बताया।

सीमाओं से परे विचार की बात

शिमला में उन्होंने कहा कि यह सिर्फ भविष्य की कल्पना नहीं, बल्कि एक व्यापक जन-इच्छा है, जिसे समय आने पर वास्तविकता में बदला जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत ऐसी परिस्थितियां बना सकता है जिनसे पड़ोसी देशों को डर है और भारत की सीमा विस्तार की संभावना को नकारा नहीं जा सकता।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com