-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Mp Police Headquarters Si Promotion List Deceased Officers Error
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय की बड़ी चूक! SI पदोन्नति सूची में शामिल किए 2 दिवंगत अधिकारियों के नाम
- Written By: सजल रघुवंशी
MP Police News: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय की बड़ी लापरवाही, 2035 एएसआई की प्रमोशन सूची में शामिल किए 2 दिवंगत अधिकारियों के नाम, पीएचक्यू के रिकॉर्ड अपडेट पर उठे सवाल।

एसआई प्रमोसन लिस्ट में दो दिवंगत अधिकारियों के नाम (सोर्स- सोशल मीडिया)
SI Promotion List Controversy MP: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) की ओर से जारी उपनिरीक्षक (एसआई) पदोन्नति सूची ने पूरे पुलिस महकमे को हैरानी में डाल दिया है। लंबे इंतजार के बाद 2035 सहायक उपनिरीक्षकों (एएसआई) और कार्यवाहक उपनिरीक्षकों को एसआई पद पर पदोन्नति दी गई, लेकिन सूची में दो ऐसे अधिकारियों के नाम भी शामिल कर दिए गए, जिनका कई महीने पहले ही निधन हो चुका था। इस चूक के सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय की रिकॉर्ड अपडेट प्रक्रिया और सत्यापन व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
प्रमोशन सूची में शामिल थे दो दिवंगत अधिकारी
20 जुलाई 2026 को जारी पदोन्नति सूची में 798वें क्रमांक पर जुगल किशोर सोनी का नाम दर्ज किया गया, जिन्हें आगर मालवा में पदस्थ बताया गया। जबकि उनका बीमारी के चलते 6 दिसंबर 2025 को ही निधन हो चुका था। इसी तरह 1115वें क्रमांक पर राकेश सिंह बघेल का नाम भी सूची में शामिल किया गया, जिन्हें पन्ना जिले में पदस्थ दर्शाया गया। उनका भी वर्ष 2025 में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। सूची सार्वजनिक होने के बाद पुलिस विभाग के कर्मचारियों के बीच इस गलती को लेकर चर्चा तेज हो गई।
रिकॉर्ड सत्यापन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल
पुलिस मुख्यालय का दावा है कि पदोन्नति से पहले जिला और राज्य स्तर पर सेवा रिकॉर्ड, पात्रता और दस्तावेजों का विस्तृत सत्यापन किया जाता है। यह प्रक्रिया सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देशों और मध्य प्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम-2025 के तहत पूरी होती है। इसके बावजूद दिवंगत अधिकारियों के नाम सूची में शामिल होना रिकॉर्ड अपडेट और डेटा समन्वय में बड़ी चूक माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मृत्यु जैसी महत्वपूर्ण जानकारी समय पर रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हुई, तो सत्यापन प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया में आचार संहिता के बीच छात्रों का बड़ा प्रदर्शन; राजगढ़ चौराहे पर नीट पेपर लीक को लेकर गरमाया माहौल
सागर की लाखा बंजारा झील में मिली युवती की लाश, कॉरिडोर पर मचा हड़कंप; फिर उठे सुरक्षा पर सवाल
सीहोर: नर्मदा की धारा में फंसा खनन माफिया का डंपर, NGT के आदेशों की उड़ीं धज्जियां; प्रशासन साधे है मौन
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों की समीक्षा; विश्वास सारंग ने दिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के कड़े निर्देश
एसपी बोले- मुख्यालय को पहले ही भेजी थी जानकारी, अब संशोधित आदेश का इंतजार
आगर मालवा के पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने बताया कि कार्यवाहक उपनिरीक्षक जुगल किशोर सोनी के निधन के तुरंत बाद इसकी सूचना संबंधित कार्यालय और पुलिस मुख्यालय को भेज दी गई थी। उनके अनुसार पदोन्नति की पूरी प्रक्रिया मुख्यालय स्तर से संचालित होती है।
यह भी पढ़ें: दतिया में आचार संहिता के बीच छात्रों का बड़ा प्रदर्शन; राजगढ़ चौराहे पर नीट पेपर लीक को लेकर गरमाया माहौल
अब यह मामला सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय को दोबारा स्थिति से अवगत कराया जा रहा है। वर्षों के इंतजार के बाद जारी हुई पदोन्नति सूची ने जहां हजारों पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को खुशी दी, वहीं इस प्रशासनिक चूक ने पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या पुलिस मुख्यालय संशोधित पदोन्नति सूची जारी करेगा और इस गलती के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
Mp police headquarters si promotion list deceased officers error
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय की बड़ी चूक! SI पदोन्नति सूची में शामिल किए 2 दिवंगत अधिकारियों के नाम
Jul 23, 2026 | 09:28 PMHealth Benefits: सिर्फ आस्था नहीं, फिटनेस का भी राज है व्रत, जानिए इसके हैरान कर देने वाले हेल्थ बेनिफिट्स
Jul 23, 2026 | 09:26 PMगिरते पत्थरों के बीच 7 महीने के मासूम को गोद में उठाकर निकला एंबुलेंस कर्मी, हिमाचल का VIDEO जीत रहा दिल
Jul 23, 2026 | 09:25 PMदतिया में आचार संहिता के बीच छात्रों का बड़ा प्रदर्शन; राजगढ़ चौराहे पर नीट पेपर लीक को लेकर गरमाया माहौल
Jul 23, 2026 | 09:12 PMबिना कोर्ट आर्डर फोन की जांच और अवैध हिरासत, महाराष्ट्र कांग्रेस ने DGP को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
Jul 23, 2026 | 09:11 PMमाता-पिता से कहा ‘बाहर जा रही हूं’, अकेले फ्लाइट पकड़कर पहुंच गई जंतर-मंतर; युवती की कहानी हुई वायरल
Jul 23, 2026 | 09:11 PMNEET प्रदर्शन के बीच जंतर-मंतर पर 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट बंद, CP में दुकानों पर लगा ताला; सरकार सख्त
Jul 23, 2026 | 09:09 PMवीडियो गैलरी

29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM













