सागर की लाखा बंजारा झील में मिली युवती की लाश, कॉरिडोर पर मचा हड़कंप; फिर उठे सुरक्षा पर सवाल

Sagar News: सागर की लाखा बंजारा झील में एलिवेटेड कॉरिडोर के पास तैरता मिला युवती का शव, किनारे पर लावारिस चप्पल देख लोगों ने पुलिस को दी सूचना, सुरक्षा जाली के अधूरे काम पर उठे कूट सवाल।
The body of a young woman was recovered from Lakha Banjara Lake in Sagar, triggering panic in the area and prompting a police investigation into the circumstances surrounding her death
सागर लाखा बंजारा झील में एलिवेटेड कॉरिडोर के पास मिला युवती का शव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sagar Lakha Banjara Lake Girl Dead Body Found: सागर की लाखा बंजारा झील में गुरुवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एलिवेटेड कॉरिडोर से गुजर रहे लोगों की नजर झील में तैरती एक युवती के शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाव की मदद से शव को झील से बाहर निकाला। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है और मौत के कारणों का भी खुलासा नहीं हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे कॉरिडोर के फुटपाथ से गुजर रहे कुछ लोगों को किनारे पर एक लावारिस चप्पल दिखाई दी। संदेह होने पर उन्होंने झील में झांककर देखा तो पानी में किसी के होने का आभास हुआ। आसपास मौजूद अन्य लोगों को बुलाया गया, जिसके बाद मामला स्पष्ट हुआ और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और बचाव दल की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना फैलते ही भारी संख्या में एकत्र हुए लोग

घटना की सूचना फैलते ही एलिवेटेड कॉरिडोर पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है और युवती की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मामला आत्महत्या का है, दुर्घटना का या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

घटना के बाद उठ रहे एलिवेटेड कॉरिडोर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस घटना के बाद एक बार फिर एलिवेटेड कॉरिडोर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो-तीन वर्षों में लाखा बंजारा झील में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इन्हीं घटनाओं को रोकने के लिए नगर निगम ने कॉरिडोर पर सुरक्षा जाली लगाने का काम शुरू किया था, लेकिन यह कार्य बीच में ही रुक गया। बताया जा रहा है कि पिछले दो महीनों से काम पूरी तरह बंद पड़ा है।

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद नागरिकों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा जाली का काम पूरा हो गया होता, तो शायद ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और युवती की पहचान के साथ मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

https://youtu.be/rJyvsfEcgg0?si=dLBE8HBJ3rDB4F56

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com