- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Mp News Major Accident During Reel Making Gas Leak Caused Massive Explosion Seven Storey Building Shook Gwaliorgas Kand
MP News: रील बनाने के चक्कर में बड़ा हादसा, गैस रिसाव से हुआ जबरदस्त विस्फोट, हिल गई सात मंजिला इमारत
Gwalior Gas Blast: धुएं का सीन क्रिएट करना था। इसके लिए उन्होंने कमरे में एलपीजी सिलेंडर का नॉब खोलकर गैस छोड़ी। बंद कमरे में करीब 6 किलो गैस भर चुकी थी।
- Written By: सौरभ शर्मा

सिलेंडर विस्फोट सोर्स - सोशल मीडिया
भोपाल: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में दो लोगों ने ऐसी गलती कर दी, जिससे पूरा अपार्टमेंट हिल गया। गोला का मंदिर इलाके में स्थित द लिगेसी अपार्टमेंट में बुधवार को जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिसमें अनिल जाट और रंजना जाट 90% तक झुलस गए। विस्फोट इतना भयानक था कि सात मंजिला इमारत कांप उठी और फ्लैटों की खिड़कियां, दरवाजे और दीवारें तक टूट गईं। पहले यह हादसा रहस्यमयी लग रहा था, लेकिन जब पुलिस ने जांच की, तो जो सच सामने आया, उसने सबको हैरान कर दिया।
कैसे हुआ इतना बड़ा विस्फोट
अनिल और रंजना ने पुलिस को बताया कि वे सोशल मीडिया के लिए एक खास तरह का वीडियो बना रहे थे, जिसमें धुएं का सीन क्रिएट करना था। इसके लिए उन्होंने कमरे में एलपीजी सिलेंडर का नॉब खोलकर गैस छोड़ी। बंद कमरे में करीब 6 किलो गैस भर चुकी थी, लेकिन उन्हें एहसास नहीं हुआ कि वे कितनी खतरनाक स्थिति में हैं। जैसे ही वीडियो की बेहतर रोशनी के लिए उन्होंने हैलोजन लाइट का प्लग ऑन किया, स्पार्किंग हुई और जबरदस्त धमाका हो गया। पूरे अपार्टमेंट में भगदड़ मच गई और सीसीटीवी फुटेज में लोग जान बचाकर भागते नजर आए।
अस्पताल में खुद बताई पूरी कहानी
गंभीर रूप से झुलस चुके अनिल ने अस्पताल में पुलिस को बताया कि वह रंजना को दस साल से जानता है और दोनों अक्सर रील बनाते थे। उस दिन भी वे कुछ अलग करने के लिए गैस लीक कर वीडियो शूट कर रहे थे, लेकिन यह जानलेवा साबित हुआ। इस हादसे में उनके शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस चुका है। रंजना के बेटे ने बताया कि धमाके के वक्त उसकी मां और अनिल बुरी तरह घायल थे और फ्लैट पूरी तरह जल चुका था। जांच में आधा खाली सिलेंडर मिला, जिससे अनुमान लगाया गया कि करीब 7 किलो गैस कमरे में भर चुकी थी।
सम्बंधित ख़बरें
Palghar MIDC: पालघर के केमिकल प्लांट से ओलियम गैस का रिसाव, प्रशासन अलर्ट
नागपुर विस्फोट मामले में कंपनी की लापरवाही उजागर, सुरक्षा नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, 9 निदेशक गिरफ्तार
नागपुर विस्फोटक कंपनी धमाका, 17 की मौत, बोइसर से डोंबिवली तक महाराष्ट्र के ‘डेथ जोन’ बने MIDC कारखाने
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
पुलिस और विशेषज्ञों की जांच में क्या निकला
एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक और बम निरोधक दस्ते ने जांच में पुष्टि की कि धमाका गैस रिसाव के कारण हुआ। अनिल के मोबाइल से रील बनाने की पुष्टि भी हो गई। विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी ज्यादा गैस जमा होने से जैसे ही बिजली का स्विच ऑन हुआ, स्पार्किंग से आग लगी और अत्यधिक ऊर्जा उत्पन्न होने से विस्फोट हुआ। गनीमत रही कि फ्लैट खाली था, वरना पूरी इमारत गिर सकती थी। पुलिस ने अनिल और रंजना के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।
Mp news major accident during reel making gas leak caused massive explosion seven storey building shook gwaliorgas kand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
The Hundred Auction: मार्की प्लेयर्स की लिस्ट का हुआ ऐलान, हारिस रऊफ समेत 10 खिलाड़ी शामिल
Mar 02, 2026 | 10:49 PMईरान की लीडरशिप सरेंडर करना चाहती है, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावे से हड़कंप, कहा- सड़कों पर उतरे जनता
Mar 02, 2026 | 10:23 PMलातों के भूत बातों से नहीं मानते, होलिका दहन पर सीएम योगी का माफियाओं को सख्त संदेश
Mar 02, 2026 | 10:13 PMPCB लेगा यू-टर्न? पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगा जुर्माना लिया जा सकता है वापस, बोर्ड में इसको लेकर चल रही बहस
Mar 02, 2026 | 09:59 PMईरान जंग के बीच फ्रांस का बड़ा फैसला, करीब 4 दशक बाद पहली बार परमाणु जखीरा बढ़ाने का ऐलान
Mar 02, 2026 | 09:54 PMIND vs ENG: सेमीफाइनल में फिर टकराएंगे भारत-इंग्लैंड! T20 WC में किसका पलड़ा भारी? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
Mar 02, 2026 | 09:27 PMभद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PMवीडियो गैलरी

जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM













