- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Mp Ministers Narayan Singh Panwar Gautam Tetwal E Rickshaw Journey
पीएम मोदी की अपील का असर: ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल
MP Ministers Fuel Saving Appeal: पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर दिखने लगा है। एमपी के 2 मंत्री कैबिनेट मीटिंग में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा से पहुंचे और आम जनता से फ्यूल सेव करने की अपील की।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन

ई-रिक्शा में बैठे मंत्री (फोटो सोर्स- नवभारत)
MP Ministers E-rickshaw Journey: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की ईंधन बचाने की अपील का असर दिखने लगा है। बुधवार को मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार और कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे।
इस पहल को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के आह्वान से प्रेरित बताया।
ई-रिक्शा से दिया ईंधन बचाने का संदेश
मंत्रियों ने आमजन को सादगी और ऊर्जा संरक्षण का संदेश देते हुए ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचने का फैसला किया। उनका कहना था कि संसाधनों का संयमित उपयोग आज की जरूरत है और इसे हर नागरिक को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान को आत्मसात करते हुए यह प्रयास किया गया है ताकि लोगों में ऊर्जा बचत के प्रति जागरूकता बढ़े।
सम्बंधित ख़बरें
सम्मान निधि योजना से 1 साल में 3 लाख किसान बाहर, पूर्व सीएम कमलनाथ ने तत्काल राशि देने की मांग की
Falta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
जबलपुर में बीच सड़क पर लड़कियों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल
अवैध कब्जे के खिलाफ एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे पूर्व गृह मंत्री, दी पार्टी छोड़ने की चेतावनी
ऊर्जा बचत को जनआंदोलन बनाने की अपील
दोनों मंत्रियों ने प्रदेशवासियों से अपील की कि पेट्रोल और डीजल की अनावश्यक खपत को कम किया जाए और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव की नींव रखते हैं। मंत्रियों ने यह भी कहा कि ऊर्जा बचत को एक जनआंदोलन बनाना जरूरी है, जिससे स्वच्छ, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें : मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला: तबादला नीति 2026 को दी मंजूरी, 1 से 15 जून तक होंगे ट्रांसफर
काफिला निकालने वालों पर हो चुकी है कार्रवाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की ईंधन बचाने की अपील के बावजूद एमपी में निगम-मंडलों में नियुक्ति के बाद कई नेताओं ने दर्जनों गाड़ियों के काफिले निकाले थे। ऐसे में कुछ नेताओं पर सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी नियुक्ति तक रद्द कर दी गई थी। साथ ही अन्य नेताओं को तलब कर लिया गया था। भाजपा और सरकार की सख्त कार्रवाई के बाद ज्यादातर मंत्री और नेता ईंधन बचाने की मुहिम में जुड़ते दिखाई दे रहे हैं और ई-रिक्शा, कार पूलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।
Mp ministers narayan singh panwar gautam tetwal e rickshaw journey
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














