- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Mp News Omkareshwar Developed Lines Mahakal Lok Grand Ekatma Dham Ujjain Mahakal Lord Shiva Devotie
MP News: महाकाल लोक की तर्ज पर ही होगा ओंकारेश्वर का विकास, बनेगा भव्य एकात्म धाम
Omkareshwar: महाकाल लोक की तर्ज पर ओंकारेश्वर में भव्य 'एकात्म धाम' का निर्माण होगा, CM मोहन यादव ने सन 2028 तक इसे दिव्य व आकर्षक बनाने के निर्देश दिए है, जानें क्या होगा खास!
- Written By: सौरभ शर्मा

ओंकारेश्वर एकात्म धाम के विकास पर सीएम मोहन यादव (सोर्स - सोशल मीडिया)
Indore: ओंकारेश्वर स्थित ‘एकात्म धाम’ का विकास महाकाल लोक परिसर की तर्ज पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सिंहस्थ 2028 तक इसे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया जाए। आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊँची प्रतिमा पहले से ही ओंकारेश्वर में स्थित है, और अब इसके आसपास भव्य आध्यात्मिक केंद्र के निर्माण की योजना बनाई जा रही है। नागर शैली में शिव पंचायतन मंदिर का निर्माण होगा, जो अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नए मार्ग, रोपवे और घाटों का निर्माण किया जाएगा, जिससे यह स्थल वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में उभरेगा।
महाकाल लोक की तरह विकसित होगा ओंकारेश्वर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर के समग्र विकास के लिए 600 करोड़ रुपये से अधिक के बजट का प्रावधान करने के निर्देश दिए हैं। सिंहस्थ 2028 तक इसे एक प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र बनाने के लिए मंदिर परिसर, घाट, पुल और अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। उज्जैन की तरह यहां भी ‘एकात्म धाम’ को दिव्य स्वरूप देने की योजना है, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक यहां आकर्षित हों।
मध्यप्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल में शराब दुकान से परेशान मंत्री, दूकान हटाने कलेक्टर को ओएसडी ने लिखा पत्र, अब तक नहीं हुई सुनवाई
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
इंदौर में गर्ल गैंग का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल
सुविधाओं के विस्तार से पर्यटन को विकास
ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने के लिए बेहतर सुविधाओं पर जोर दिया जा रहा है। घाटों के निर्माण और नए पुल के निर्माण पर 163 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा, ओंकारेश्वर तक पहुंच को आसान बनाने के लिए रोपवे और सड़क मार्गों के विकास की योजना बनाई गई है। सरकार चाहती है कि जैसे अयोध्या और काशी को धार्मिक पर्यटन के जरिए जोड़ा गया है, वैसे ही उज्जैन आने वाले श्रद्धालु ओंकारेश्वर समेत अन्य धार्मिक स्थलों तक भी आसानी से पहुंच सकें।
शिव-भक्तों के लिए नया आध्यात्मिक केंद्र बनेगा ओंकारेश्वर
प्रदेश सरकार ओंकारेश्वर को धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है। उज्जैन से लेकर ओंकारेश्वर, चित्रकूट, मैहर और ओरछा तक सीधी यात्रा की योजना बनाई जा रही है, जिससे श्रद्धालु आसानी से इन स्थलों के दर्शन कर सकें। इन योजनाओं के पूरा होने के बाद ओंकारेश्वर महाकाल लोक की तरह एक भव्य और आकर्षक तीर्थस्थल के रूप में स्थापित होगा।
Mp news omkareshwar developed lines mahakal lok grand ekatma dham ujjain mahakal lord shiva devotie
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp से अब होगी कमाई, नया फीचर आया तो घर बैठे बढ़ेगी इनकम
Apr 10, 2026 | 12:50 PMमहाभियोग से पहले जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा, कैश कांड के बाद हुआ था ट्रांसफर
Apr 10, 2026 | 12:43 PMAkshay Kumar ने खोले स्ट्रगल के राज, सुभाष घई के ऑफिस के बाहर घंटों करते थे इंतजार
Apr 10, 2026 | 12:39 PMYRKKH Update: मेहर की साजिश का होगा पर्दाफाश, अरमान के सामने आएगा सच, अभिरा चुकाएगी भारी कीमत
Apr 10, 2026 | 12:31 PMKulfi Recipe: पारंपरिक स्वाद के साथ घर पर बनाएं टेस्टी मटका कुल्फी, जिसके आगे बाजार की महंगी आइसक्रीम भी फेल!
Apr 10, 2026 | 12:13 PMBaisakhi Fashion 2026: इस बैसाखी दिखना है सबसे स्टनिंग? ट्राई करें पटियाला से लेकर को-ऑर्ड के ये लेटेस्ट लुक्स
Apr 10, 2026 | 11:56 AMपेट्रोल का खर्चा खत्म, Royal Enfield की सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, कीमत आपकी जेब पर नहीं पड़ेगी भारी
Apr 10, 2026 | 11:43 AMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














