Balaghat News: ‘जीने की आरजू नहीं’, अपने दोनों बच्चों के साथ कुए में कूदा श्याम; मरने से पहले किया भावुक पोस्ट
Jaramohgaon Suicide Case: बालाघाट में एलआईसी एजेंट ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। मरने से पहले उसने सोशल मीडिया पर 'जिंदा रहने की आरजू नहीं' लिखकर अपना दर्द बयां किया था।
- Written By: सजल रघुवंशी
श्याम ने दोनों बच्चों के साथ की आत्महत्या (सोर्स- सोशल मीडिया)
LIC Agent Suicide With Children: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जरामोहगांव से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। मंगलवार रात घर से लापता होने के बाद बुधवार को तलाश के दौरान तीनों के शव बरामद किए गए।
जानकारी के अनुसार, पिता ने दोनों बच्चों को गमछे से अपने साथ बांध रखा था। मृतक की पहचान एलआईसी एजेंट श्याम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन्होंने जीने की इच्छा न होने की बात लिखी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गहन जांच जारी है।
दो बच्चों के साथ की आत्महत्या
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालाघाट जिले के कटंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत जरामोहगांव में बुधवार को एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों के शव कुएं में मिले। दोनों बच्चों के शव पिता के शरीर से गमछे के सहारे बंधे हुए थे। मृतक की पहचान जरामोहगांव निवासी श्याम नागेन्द्र, पुत्र भागवत, के रूप में हुई है। जो एलआईसी एजेंट के तौर पर कार्यरत था। मृतकों में उसका बेटा वंश (5 वर्ष) और बेटी भूरि (3 वर्ष) शामिल हैं। बताया गया कि गांव में दो शादियां होने के कारण परिजन और ग्रामीणों को शुरुआत में लगा कि वह बच्चों को लेकर किसी शादी समारोह में गया होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Datia By-Election: जीतू पटवारी के बयान पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, बोले- 35 हजार वोटों से हार चुके हैं पटवारी
Chhatarpur News: खेत बचाने पहुंचे किसान परिवार से मारपीट, न्याय के लिए थाने पहुंचा पीड़ित परिवार
खंडवा: मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर वार्ड 7 के रहवासियों का प्रदर्शन, सड़क जाम कर जताया विरोध
Morena News: बारिश में डूबा जोरा बाजार, जलभराव के बीच विधायक पंकज उपाध्याय ने CMO को फोन पर लगाई फटकार
आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
ग्रामीणों के अनुसार, श्याम पिछले कुछ समय से परेशान नजर आ रहा था। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी डाली थी जिसमें जीने की आरजू नहीं लिखा हुआ था। इसके अलावा उसने एक भावुक वीडियो भी साझा किया था, जिसमें लिखा था कि नहीं है जिंदा रहने की आरजू, नहीं चाहिए कोई वादा या रिश्ता। पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों की मौत की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Jabalpur News: 100 दिन में 25 चोरियां और जीरो खुलासा! पाटन में फूटा जनता का गुस्सा; थाने के बाहर जताया विरोध
गमछे से बंधे मिले बच्चों के शव
जानकारी के अनुसार दोनों बच्चों के शव गमछे से बंधे हुए पाए गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों को स्पष्ट किया जा सकेगा।
