Datia By-Election: जीतू पटवारी के बयान पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, बोले- 35 हजार वोटों से हार चुके हैं पटवारी
Narottam Mishra Statement: दतिया उपचुनाव में जीतू पटवारी के 'अहंकारी' बयान पर नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया। व्यापारी सम्मेलन में उन्होंने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए BJP की जीत का दावा किया।
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
नरोत्तम मिश्रा (फोटो सोर्स- नवभारत)
Datia By Election News: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को “अहंकारी” बताए जाने के बाद भाजपा ने भी तीखा पलटवार किया है। दतिया में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस और उसके नेताओं के आरोपों का जवाब देते हुए चुनावी माहौल को और गरमा दिया।
व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यदि उन्हें साढ़े सात हजार वोटों से हारने पर अहंकारी कहा जा रहा है, तो जीतू पटवारी स्वयं 35 हजार वोटों से चुनाव हार चुके हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है और इस आधार पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना उचित नहीं है।
कांग्रेस के आरोपों पर किया पलटवार
पूर्व गृहमंत्री ने कांग्रेस सम्मेलन में लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि विपक्ष जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास और जनसेवा के मुद्दों को लेकर जनता के बीच है, जबकि कांग्रेस केवल बयानबाजी की राजनीति कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Chhatarpur News: खेत बचाने पहुंचे किसान परिवार से मारपीट, न्याय के लिए थाने पहुंचा पीड़ित परिवार
खंडवा: मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर वार्ड 7 के रहवासियों का प्रदर्शन, सड़क जाम कर जताया विरोध
Morena News: बारिश में डूबा जोरा बाजार, जलभराव के बीच विधायक पंकज उपाध्याय ने CMO को फोन पर लगाई फटकार
BHOPAL: गुफा मंदिर परिसर में 22 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन, बनेगा आधुनिक मानस भवन और गौशाला
भाजपा की जीत का किया दावा
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दतिया की जनता भाजपा के विकास कार्यों से परिचित है और उपचुनाव में भी पार्टी को समर्थन मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि जनता झूठे आरोपों और राजनीतिक बयानबाजी के बजाय विकास के आधार पर अपना फैसला करेगी।
ये भी पढ़ें : वीर भारत न्यास मामले में जीतू पटवारी को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस; तीन दिन में माफी की मांग
उपचुनाव में तेज हुई जुबानी जंग
दतिया विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के बाद से भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। दोनों दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं और जनसभाओं के जरिए मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में चुनावी बयानबाजी और तेज होने के संकेत हैं।
