Chhatarpur News: खेत बचाने पहुंचे किसान परिवार से मारपीट, न्याय के लिए थाने पहुंचा पीड़ित परिवार
Illegal Sand Dumping : छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र में खेत पर कथित जबरन बालू डंप का विरोध करने पर किसान परिवार से मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
- Reported By: शिबम दीक्षित | Edited By: प्रीतेश जैन
पीड़ित किसान परिवार (फोटो सोर्स- नवभारत)
Chhatarpur Farmer Assault Case: छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के बरद्वाहा गांव में खेत पर कथित रूप से जबरन बालू डंप करने का विरोध करना एक किसान परिवार को भारी पड़ गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और शिकायत के बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। अब परिवार ने बमीठा थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बरद्वाहा गांव निवासी किसान छन्नू पटेल का आरोप है कि गांव के कमलेश पटेल और रंजू पटेल उनकी जमीन पर जबरन बालू खोदकर डंप लगा रहे हैं। किसान का कहना है कि उन्होंने जब इसका विरोध किया तो उन्हें लगातार धमकियां दी जाने लगीं।
परिवार से मारपीट का आरोप
पीड़ित परिवार के मुताबिक, जब वे खेत में बुवाई करने पहुंचे तो विवाद बढ़ गया। इसी दौरान उनकी पत्नी रामकुंवर पटेल और बेटे बबलू पटेल के साथ मारपीट की गई। परिवार का कहना है कि उन्हें धक्का-मुक्की और अभद्रता का भी सामना करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
खंडवा: मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर वार्ड 7 के रहवासियों का प्रदर्शन, सड़क जाम कर जताया विरोध
Morena News: बारिश में डूबा जोरा बाजार, जलभराव के बीच विधायक पंकज उपाध्याय ने CMO को फोन पर लगाई फटकार
BHOPAL: गुफा मंदिर परिसर में 22 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन, बनेगा आधुनिक मानस भवन और गौशाला
छतरपुर:आकाशीय बिजली से महिला की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
चौकी में शिकायत के बावजूद राहत नहीं मिलने का आरोप
घटना के बाद किसान परिवार न्याय की उम्मीद लेकर सीलोन चौकी पहुंचा। हालांकि पीड़ितों का आरोप है कि वहां से उन्हें तत्काल कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद परिवार ने बमीठा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
ये भी पढ़ें : Seoni News: बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, पहली बारिश में खुली पंचायत के विकास दावों की पोल
प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार
पीड़ित किसान छन्नू पटेल ने कहा कि वे केवल अपनी जमीन बचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें और उनके परिवार को मारपीट का सामना करना पड़ा। वहीं उनकी पत्नी रामकुंवर पटेल ने भी आरोप लगाया कि खेत पर जाने के दौरान उनके साथ बदसलूकी की गई। फिलहाल छतरपुर पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि किसान परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रशासन कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और उन्हें न्याय मिल पाता है या नहीं।
