-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Khandwa »
- Khandwa Mundi Road Condition Narayan Patel 99 Notes Statement
“99 नोटों की तारीफ कीजिए”; खंडवा-मूंदी रोड की बदहाली पर मांधाता विधायक नारायण पटेल का हैरान करने वाला बयान
- Reported By: नितिन झवर | Edited By: सजल रघुवंशी
Mundi Road Issue: खंडवा मूंदी मार्ग की बदहाली पर मांधाता विधायक का बयान गर्म, सड़क के गड्ढों की तुलना मैले नोट से की, लागत 153 करोड़ से बढ़कर हुई 193 करोड़ रुपये।

विधायक नारायण पटेल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Khandwa Narayan Patel Statement: खंडवा के मूंदी मार्ग की बदहाली और लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर मांधाता विधायक नारायण पटेल का बयान चर्चा का विषय बन गया है। मीडिया द्वारा सड़क की खराब स्थिति पर सवाल पूछे जाने पर विधायक ने कहा कि 100 के नोटों की गड्डी में एक नोट मैला हो तो 99 की भी तारीफ कीजिए। जो एक नोट मैला है, उसकी भी सफाई (सुधार) करेंगे।
विधायक से जिले में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हादसों का एक कारण अच्छी सड़कें भी होती हैं। उनके अनुसार लोग तेज गति से वाहन चलाते हैं, यातायात नियमों का पालन नहीं करते और हेलमेट का उपयोग भी नहीं करते। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहन चालकों को गति नियंत्रित रखने और नियमों का पालन करने की आवश्यकता है।
विधायक का बयान बना चर्चा का विषय
जब मीडिया ने उनकी ही विधानसभा क्षेत्र की 38 किलोमीटर लंबी खंडवा-मूंदी सड़क की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाया, जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने 100 के नोट वाला उदाहरण देते हुए कहा कि अधिकांश सड़कें अच्छी हैं और खराब हिस्से का भी जल्द सुधार कराया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
जो गलत है, वो गलत… किसी को बुरा लगे तो लगे, इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का बयान
रिश्वत मांगने वाला जूनियर इंजीनियर लोकायुक्त के जाल में फंसा, 40 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बेटी-दामाद ने घर से निकाला…अब खेत पर भी कब्जे की साजिश, जबलपुर में पिता ने लगाए गंभीर आरोप
खंडवा: 36 साल तक पुलिस को देता रहा चकमा, बुढ़ापे में चढ़ा कानून के हत्थे…चोरी का हिसाब अब देगा 65 वर्षीय आरोपी
सड़क के गड्ढों की वजह से परेशान हो रहे लोग
गौरतलब है कि खंडवा-मूंदी मार्ग लंबे समय से गहरे गड्ढों के कारण लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। इस मार्ग पर कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लोगों की जान भी गई है और कई घायल हुए हैं। मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) द्वारा पैचवर्क पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद सड़क की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।
पूर्व में बनाई गई थी 153 करोड़ रुपये की योजना
बताया जा रहा है कि इस 38 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण की पहले 153 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई थी, जिसकी लागत अब बढ़कर करीब 193 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। यह मार्ग जिले की महत्वपूर्ण वीआईपी सड़क मानी जाती है, क्योंकि इसी रास्ते से मंत्री, सांसद और विधायक आवागमन करते हैं तथा यही मार्ग खंडवा को भोपाल से भी जोड़ता है।
यह भी पढ़ें: दतिया में रिश्तों का अंत! बेटे ने पैसों के विवाद में सो रहे पिता को कुल्हाड़ी से काटा; 11 महीने बाद खुला राज
विपक्ष पहले कर चुका है आंदोलन
सड़क की बदहाली को लेकर विपक्ष पहले भी आंदोलन कर चुका है और सुधार कार्य शुरू नहीं होने पर अगस्त में मूंदी से खंडवा तक पदयात्रा निकालने की चेतावनी दी है। विधायक के ताजा बयान के बाद सड़क और उसके रखरखाव का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गया है।
Khandwa mundi road condition narayan patel 99 notes statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इटारसी : BJP नेता के बालिका गृह से 2 साल में 5 नाबालिग लापता, अब दर्ज हुई एफआईआर, एसपी ने गठित की एसआईटी
Jul 19, 2026 | 05:45 PMकिन्नरों ने मिलकर युवक को पीटा, मुंबई लोकल में फ्री-स्टाइल फाइट का वायरल VIDEO देख चौक गए नेटिजन्स
Jul 19, 2026 | 05:35 PMउद्धव और आदित्य ठाकरे पर FIR दर्ज करो! आखिर गुणरत्न सदावर्ते ने क्यों दी पुलिस कमिश्नर को सीधी चेतावनी?
Jul 19, 2026 | 05:35 PMअभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर ऐक्शन पर रोक, यथास्थिति बनाए रखने का आदेश; कोर्ट ने सरकार से मांगे दस्तावेज
Jul 19, 2026 | 05:25 PMIndia’s Got Latent 2 Sakshi Jha: विवादों में घिरी साक्षी झा के सपोर्ट में आए समय रैना, बोले- उसे भी इंसान समझो
Jul 19, 2026 | 05:21 PMअमरावती की पहली महिला ड्रोन पायलट बनीं कल्पना वानखड़े, ड्रोन दीदी परियोजना से मिली नई उड़ान
Jul 19, 2026 | 05:15 PMउज्जैन में दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, महिला समेत 5 गिरफ्तार, 3 आरोपी अब भी फरार
Jul 19, 2026 | 05:13 PMवीडियो गैलरी

मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है? पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 03:03 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरा नागपुर, पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन- VIDEO
Jul 19, 2026 | 02:26 PM
राम मंदिर, चंदा और जांच… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक साथ उठाए कई बड़े सवाल-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:46 PM
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, मेरठ में शिक्षकों और डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:30 PM
कोबरा बना मौत का हथियार! मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग रची ऐसी साजिश, जानकर कांप उठेगी रूह- VIDEO
Jul 19, 2026 | 12:50 PM
‘देश का युवा नहीं भूलेगा’… सोनम वांगचुक मामले पर इकरा हसन का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 19, 2026 | 11:52 AM














