बकरा है या भैंस? इंदौर में 250 किलो वजनी और 4 फीट ऊंचा ‘सुल्तान’ बना आकर्षण का केंद्र
Indore Giant Goat: इंदौर में सुल्तान नामक बकरा इन दिनों खूब सुर्खियों में है। इसकी वजह बकरे का साइज है। सुल्तान का वजन 250 किलो है और हाइट करीब 4 फीट है। बकरा रोज 2 लीटर दूध और ड्राईफ्रूट्स खाता है।
- Written By: प्रीतेश जैन
सुल्तान बकरा (फोटो सोर्स- नवभारत)
Indore Sultan Goat: इंदौर में इन दिनों एक विशालकाय बकरा ‘सुल्तान’ लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पहली नजर में इसे देखकर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं कि यह बकरा है या भैंस। करीब 4 फीट ऊंचा और लगभग 250 किलो वजनी यह खास बकरा अपनी अनोखी कद-काठी और शाही अंदाज के कारण लोगों को आकर्षित कर रहा है।
बकरीद के मौके पर इंदौर में पंजाबी नस्ल का यह विशालकाय बकरा सुर्खियों में है। इस बकरे का वजन करीब 250 किलो बताया जा रहा है, जबकि इसकी ऊंचाई लगभग 4 फीट है। खास डाइट, बेहतर देखभाल और मजबूत शरीर के कारण इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
10 लाख रुपए बताई जा रही कीमत
इस विशालकाय बकरे की कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है। जैसे ही लोग इसे देखते हैं, कुछ पल के लिए हैरान रह जाते हैं, क्योंकि इसका आकार सामान्य बकरों से कई गुना बड़ा है। गुलजार कॉलोनी निवासी मोईन खान ने बताया कि ‘सुल्तान’ पंजाब की बीटल नस्ल का है, जिसे पंजाब से इंदौर लाने में दो दिन का सफर लगा था।
सम्बंधित ख़बरें
बशीर बद्र: 1974 से 1990 तक रहा स्वर्णिम काल, देश-विदेश तक छाया नाम, शायरी ने आम जनता पर छोड़ी छाप
डिंडोरी का प्यासा गांव: भीषण गर्मी में सूखे कुए और बावड़ी, बूंद-बूंद पानी के लिए 2KM दूर जाने को मजबूर ग्रामीण
सड़क चौड़ीकरण के लिए निगम ने तोड़े सालों पुराने मकान और दुकान, रहवासियों ने कहा- जिंदा छोड़ने के लिए धन्यवाद
Yoga Mahotsav : योग और खजुराहो भारतीय संस्कृति के दो अटूट स्तंभ, ‘वन अर्थ-वन हेल्थ’ का वैश्विक संदेश है योग
रोजना 2 लीटर दूध, ड्राई फ्रूट्स और 10 किलो पत्ते की डाइट
मोईन ने बताया कि सुल्तान बकरा को रोजाना 2 लीटर दूध, 250 ग्राम ड्राईफ्रूट और करीब 10 किलो हरे पत्ते खिलाए जाते हैं। गर्मी से बचाने के लिए उसे कूलर में रखा जाता है और हमेशा ठंडा पानी दिया जाता है। मोईन के मुताबिक उन्हें शुरू से ही बड़े और भारी बकरे पालने का शौक रहा है। सुल्तान को उन्होंने करीब 1 लाख 20 हजार रुपए में खरीदा था। बकरीद के मौके पर कई लोगों ने इसे खरीदने की इच्छा जताई, लेकिन उन्होंने इसे बेचने से इनकार कर दिया।
ये भी पढ़ें : डिंडोरी का प्यासा गांव: भीषण गर्मी में सूखे कुए और बावड़ी, बूंद-बूंद पानी के लिए 2KM दूर जाने को मजबूर ग्रामीण
वायरल हो रहा विशालकाय बकरा
सोशल मीडिया पर भी इस विशालकाय बकरे के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इसे भैंस जैसा बकरा बुला रहे हैं। बकरीद के मौके पर यह बकरा इंदौर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
