- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Dindori »
- Dindori Khamariya Village Water Crisis Villagers Facing Jal Sankat
डिंडोरी का प्यासा गांव: भीषण गर्मी में सूखे कुए और बावड़ी, बूंद-बूंद पानी के लिए 2KM दूर जाने को मजबूर ग्रामीण
- Written By: प्रीतेश जैन
Khmariya Village Water Problem: डिंडोरी के खमरिया गांव पानी की समस्या से जूझ रहा है। भीषण गर्मी में गांव के जल स्त्रोत सूख गए हैं। ऐसे में ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए 2 किमी दूर जाने को मजबूर हैं।

सूखे कुए से बूंद-बूंद पानी निकालते ग्रामीण (फोटो सोर्स- नवभारत)
Dindori Water Crisis News: डिंडोरी जिले के आदिवासी अंचल में भीषण गर्मी के बीच पानी का संकट गहराता जा रहा है। मेहदवानी विकासखंड की ग्राम पंचायत सुखलोड़ी के वनग्राम खमरिया में हालात बेहद चिंताजनक हैं, जहां ग्रामीण सूखे कुएं से बूंद-बूंद पानी निकालकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं। एक तरफ सरकार जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण और हर घर जल पहुंचाने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कुएं, बावड़ी और अन्य जल स्रोत पूरी तरह सूख चुके हैं। जहां थोड़ा बहुत रिसाव होता है, वहां जमा हुए पानी को बाल्टी के सहारे निकालकर पीने योग्य बनाया जा रहा है। लेकिन यह व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रोजाना 2 किलोमीटर दूर से पानी ला रहे ग्रामीण
गर्मी के इस मौसम में ग्रामीणों को करीब 2 किलोमीटर दूर पहाड़ी और घाट का रास्ता तय कर पानी लाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है, जो रोजाना इस कठिन सफर से गुजरने को मजबूर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जायकवाड़ी बांध का जलस्तर घटने से मराठवाड़ा में जल संकट की आहट; भीषण गर्मी में तेजी से हो रहा पानी का वाष्पीकरण
सड़क चौड़ीकरण के लिए निगम ने तोड़े सालों पुराने मकान और दुकान, रहवासियों ने कहा- जिंदा छोड़ने के लिए धन्यवाद
Yoga Mahotsav : योग और खजुराहो भारतीय संस्कृति के दो अटूट स्तंभ, ‘वन अर्थ-वन हेल्थ’ का वैश्विक संदेश है योग
ट्विशा शर्मा केस: महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने कहा- जांच में जरूरत हुई तो गिरीबाला को हिरासत में लेगी CBI
जिम्मेदारों से शिकायत पर मिला सिर्फ आश्वासन
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार पंचायत सचिव और जिम्मेदार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। न तो गांव में टैंकर की समुचित व्यवस्था की गई और न ही खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराई गई। पंचायत की इस उदासीनता से लोगों में गहरा आक्रोश है। पानी की किल्लत से परेशान सैकड़ों ग्रामीण जनपद पंचायत मेहदवानी पहुंचे और पंचायत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए तत्काल राहत की मांग की।
ये भी पढ़ें : ट्विशा शर्मा केस: गिरीबाला सिंह के घर पहुंची CBI, कर रही है पूछताछ, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सबसे बड़ा सवाल यह है कि हर साल गर्मियों में जल संकट की स्थिति बनने के बावजूद जिम्मेदार विभाग पहले से तैयारी क्यों नहीं करता? करोड़ों रुपए की योजनाओं और कागजी दावों के बीच ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधा—पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
Dindori khamariya village water crisis villagers facing jal sankat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डिंडोरी का प्यासा गांव: भीषण गर्मी में सूखे कुए और बावड़ी, बूंद-बूंद पानी के लिए 2KM दूर जाने को मजबूर ग्रामीण
May 28, 2026 | 01:56 PMजायकवाड़ी बांध का जलस्तर घटने से मराठवाड़ा में जल संकट की आहट; भीषण गर्मी में तेजी से हो रहा पानी का वाष्पीकरण
May 28, 2026 | 01:53 PMभंडारा-गोंदिया विधान परिषद सीट पर भाजपा-राकांपा में घमासान, महायुति में बढ़ा तनाव
May 28, 2026 | 01:50 PMगड़चिरोली में स्कूलों के 100 गज दायरे में तंबाकू बिक्री पर सख्ती, प्रशासन ने दिए कड़े निर्देश
May 28, 2026 | 01:49 PMट्रंप के 2 कार्यकाल और 15 देशों पर वार; जानिए कैसे दुनिया का हर 13वां देश आया उनके निशाने पर
May 28, 2026 | 01:49 PMमीरा-भाईंदर मनपा में विरासत भर्ती पर विवाद, MBA पास कर्मचारी भी कर रहे टॉयलेट साफ
May 28, 2026 | 01:49 PMभीषण गर्मी से झुलसी फसल, नागपुर में टमाटर के दाम चढ़े, सप्लाई हुई प्रभावित; बिगड़ा किचन बजट
May 28, 2026 | 01:45 PMवीडियो गैलरी

यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM













