Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Yoga Mahotsav : योग और खजुराहो भारतीय संस्कृति के दो अटूट स्तंभ, ‘वन अर्थ-वन हेल्थ’ का वैश्विक संदेश है योग

Khajuraho Yoga Festival: विश्व धरोहर खजुराहो में "योग महोत्सव 2026" का भव्य आयोजन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रम को डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए किया संबोधित।

  • Written By: सुधीर दंडोतिया
Updated On: May 28, 2026 | 01:07 PM

योग के कार्यक्रम सीएम मोहन यादव वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुए शामिल , सोर्स : सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

CM Mohan Yadav Yoga Message: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय योग परम्परा को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़कर स्वस्थ, जागरूक एवं आध्यात्मिक रूप से समृद्ध समाज के निर्माण की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग और खजुराहो, दोनों ही सदियों से भारतीय संस्कृति के अभिन्न स्तंभ रहे हैं। हमारी सरकार योग के प्रचार के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है।

योग को प्रदेश के घर-घर तक पहुंचाने के लिए आयुष विभाग द्वारा इन दिनों ”घर-घर योग-हर व्यक्ति निरोग” अभियान भी चलाया जा रहा है।

‘घर-घर योग-हर व्यक्ति निरोग’ का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार योग को प्रदेश के हर घर तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए आयुष विभाग द्वारा इन दिनों ”घर-घर योग-हर व्यक्ति निरोग” अभियान चलाया जा रहा है। आयुष विभाग के माध्यम से आरोग्य मंदिरों, योग वेलनेस सेंटर्स और विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों के जरिए योग को लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बनाया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

ट्विशा शर्मा केस: महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने कहा- जांच में जरूरत हुई तो गिरीबाला को हिरासत में लेगी CBI

Sarthak PDS Phase 2: केंद्र सरकार ने दी 25,530 करोड़ की मंजूरी, सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया आभार

ट्विशा शर्मा केस: गिरीबाला सिंह के घर पहुंची CBI, कर रही है पूछताछ, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

Summer Safety Tips MP: भीषण गर्मी का प्रकोप, CM डॉ. मोहन यादव की प्रदेशवासियों से सावधानी बरतने की अपील

‘वन अर्थ-वन हेल्थ’ का जीवन दर्शन

अपने संदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि योग आज सिर्फ एक शारीरिक व्यायाम नहीं रह गया है, बल्कि यह ‘वन अर्थ-वन हेल्थ’ (एक धरती-एक स्वास्थ्य) की वैश्विक भावना को साकार करने वाला एक महान जीवन दर्शन बन चुका है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी भी योग को सहर्ष स्वीकार कर रही है, जो कि देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।

यह भी पढ़ें : केंद्र सरकार ने दी 25,530 करोड़ की मंजूरी, सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया आभार

केन्द्र और राज्य सरकार का संयुक्त प्रयास

यह कार्यक्रम योग के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के प्रति केन्द्र और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। केन्द्रीय आयुष मंत्रालय का यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की राष्ट्रव्यापी तैयारियों में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है। मुख्यमंत्री ने इस सफल आयोजन के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, आयुष मंत्रालय और छतरपुर जिला प्रशासन को बधाई दी।

 

Yoga mahotsav 2026 khajuraho cm mohan yadav

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2026 | 01:07 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News
  • Mohan Yadav
  • Yoga Day

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.