बशीर बद्र: 1974 से 1990 तक रहा स्वर्णिम काल, देश-विदेश तक छाया नाम, शायरी ने आम जनता पर छोड़ी छाप
Bashir Badr Biography: फेमस शायर बशीर बद्र के निधन के बाद साहित्य जगत में शोक की लहर है। 1974 से 1990 तक बशीर बद्र का स्वर्णिम काल रहा और वह देश-विदेश में छाए रहे। उनकी शायरी ने आम जनता पर छाप छोड़ी।
- Written By: प्रीतेश जैन
बशीर बद्र, फाइल फोटो (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Bashir Badr Literary Journey: मशहूर शायर बशीर बद्र हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका साहित्यिक सफर बेहद समृद्ध और प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने न केवल उर्दू शायरी को नई दिशा दी, बल्कि आम बोलचाल की सरल भाषा के जरिए गजल को आम लोगों तक पहुंचाया। उनकी रचनाओं में मोहब्बत, दर्द और जीवन के गहरे अनुभवों की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उनके कई शेर आज भी लोगों की जुबान पर हैं और मुशायरों की जान बने रहते हैं।
बशीर बद्र ने साल 1969 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) से स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल की। इसके बाद 12 अगस्त 1974 को उन्होंने मेरठ कॉलेज के उर्दू विभाग में बतौर लेक्चरर ज्वाइन किया और साल 1990 तक वहां अपनी सेवाएं दीं। शिक्षा और साहित्य के इस सफर ने उन्हें एक मजबूत आधार दिया, जिससे उनकी शायरी और अधिक निखरती चली गई।
देश-विदेश में बनाई पहचान
साल 1974 से 1990 का दौर उनके जीवन का स्वर्णिम काल माना जाता है। इसी दौरान उनकी शायरी ने नई ऊंचाइयों को छुआ और वे देश-विदेश में पहचान बनाने में सफल रहे। उनकी गजलों की सादगी, गहराई और सहज भाषा ने उन्हें खास पहचान दिलाई और उन्हें आम लोगों के दिलों तक पहुंचाया।
सम्बंधित ख़बरें
MP कैबिनेट के बड़े फैसले: 18 जुलाई को UCC बिल की तैयारी, रोजगार और डिजिटल गवर्नेंस से जुड़े फैसलों को मंजूरी
भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार से कहा- मुस्लिमों को नमाज के लिए वैकल्पिक जगह दें
इंदौर में कांग्रेस की साइक्लोथॉन के बाद हर तरफ फैला कचरा, नगर निगम ने लगाया स्पॉट फाइन, भाजपा ने साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के साथ अवधेश नायक की तस्वीर वायरल, बोले- फिलहाल कांग्रेस छोड़ने का कोई इरादा नहीं
शायरी ने आम जनता पर भी छोड़ा असर
इस अवधि में बशीर बद्र की रचनात्मकता अपने चरम पर थी। वे लगातार मुशायरों में शिरकत करते रहे और उनकी शायरी ने साहित्यिक मंचों पर गहरी छाप छोड़ी। उनके लिखे शेर न केवल साहित्य प्रेमियों के बीच लोकप्रिय हुए, बल्कि आम जनता के बीच भी खूब सराहे गए।
ये भी पढ़ें : मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से डिमेंशिया से जूझ रहे थे, साहित्य जगत में शोक
उनका योगदान अमूल्य धरोहर
बशीर बद्र की शायरी में जीवन की सच्चाइयों के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं का सुंदर समावेश देखने को मिलता है। उनका साहित्यिक योगदान उर्दू अदब के लिए एक अमूल्य धरोहर माना जाता है, जो आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
