-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore Sonam Case Cm Mohan Yadav Demands Cbi Inquiry
इंदौर कपल मामले में CBI जांच की मांग पर गंभीर हुए CM मोहन, बोले- बेटी के लिए सब लोग एक साथ
- Written By: सौरभ शर्मा
सोनम रघुवंशी मामले में MP सरकार सक्रिय है। सीएम ने मेघालय सीएम से बात की, CBI जांच की मांग की और गृह मंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि बेटी की सुरक्षित वापसी के प्रयास जारी हैं।

मुख्यमंत्री ने इस मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री से सीधे बात की है और CBI जांच की मांग की (फोटो- सोशल मीडिया)
भोपाल: शिलांग में हनीमून मनाने गए कपल की रहस्यमयी हालात में लापता हुई इंदौर की युवती सोनम रघुवंशी के मामले ने अब राष्ट्रीय स्तर पर गंभीरता पकड़ ली है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री से सीधे बात की है और CBI जांच की मांग की है। उन्होंने इसे बेहद संवेदनशील और पीड़ादायक बताते हुए कहा है कि पूरा प्रदेश इस मुश्किल वक्त में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। इस घटना ने ना सिर्फ इंदौर बल्कि पूरे मध्यप्रदेश को झकझोर कर रख दिया है और अब न्याय की उम्मीदें केंद्र सरकार की ओर टिकी हैं।
सरकार की सक्रियता के बाद परिजनों को अब उम्मीद की एक नई किरण दिखाई दी है। मुख्यमंत्री ने न सिर्फ केंद्रीय स्तर पर बात की बल्कि मेघालय सरकार से भी संपर्क साधा है। साथ ही मध्यप्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार वहां की प्रशासनिक व्यवस्था से समन्वय बनाकर पूरे मामले पर निगरानी रखे हुए हैं। यह मामला अब सिर्फ एक युवती के लापता होने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक राज्य की बेटी की सुरक्षित वापसी का सवाल बन चुका है।
संकट की इस घड़ी में मध्यप्रदेश श्रीमती सोनम रघुवंशी के परिवार के साथ खड़ा है। मैंने इस संबंध में मेघालय के मुख्यमंत्री से चर्चा की है। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मेघालय के अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में हैं। इस प्रकरण में सीबीआई जाँच आदेशित करने हेतु मैंने माननीय… — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 7, 2025
गंभीरता से सक्रिय हुई मध्यप्रदेश सरकार
शिलांग में सोनम रघुवंशी के लापता होने की घटना के बाद मध्यप्रदेश सरकार पूरी तरह हरकत में आ गई है। मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री से सीधी बात की और CBI जांच की सिफारिश की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सरकार सोनम के परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने मेघालय के मुख्यमंत्री से भी इस बाबत बातचीत की है।
गहलोत-पायलट की टेबल टॉक से सियासी सुगबुगाहट, राजस्थान कांग्रेस खेमे में हलचल तेज
सम्बंधित ख़बरें
ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने दी जान, सबूत न मिट जाएं इसलिए हाथ-पैर पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट
इंदौर में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव- ‘पेड़ भी करते हैं तपस्या’, पौधारोपण अभियान को जनआंदोलन बनाने का की अपील
मुरैना जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
महाकाल सवारी में VIP घेरे पर मेयर के तीखे सवाल, CM-कलेक्टर को लिखा पत्र, पूछा- आम श्रद्धालु कैसे करेंगे दर्शन?
न्याय की उम्मीद और मजबूत हुई
इस मामले को लेकर पहले ही कई सामाजिक संगठनों और पूर्व मुख्यमंत्रियों ने जांच की मांग की थी। अब मुख्यमंत्री द्वारा खुद CBI जांच की सिफारिश किए जाने से परिजनों में न्याय और सोनम की वापसी को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है। सरकार का रुख साफ है कि किसी भी हाल में इस मामले की गहराई से जांच होगी और पूरा सच सामने लाया जाएगा।
Indore sonam case cm mohan yadav demands cbi inquiry
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ईमानदारी की ऐसी मिसाल नहीं देखी होगी! दोस्त से उधार लिए थे 1000 रुपए, 35 साल बाद सूद समेत लौटाने पहुंचा शख्स
Jul 12, 2026 | 07:35 PMठाणे: MBMC में 12 करोड़ के ठेके पर बवाल, बिना ई-टेंडर बीजेपी से जुड़ी कंपनी को मंजूरी का आरोप
Jul 12, 2026 | 07:34 PMशेख हसीना के एक ऐलान से बांग्लादेश में हड़कंप, सरकार ने मीडिया के लिए जारी किया फरमान, कहा- होगी कार्रवाई
Jul 12, 2026 | 07:32 PMजाह्नवी कपूर ने ब्लैक डिजाइनर लहंगे में ढाया कहर, ट्रेडिशनल लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल
Jul 12, 2026 | 07:31 PMतमिलनाडु में अंबेडकर प्रतिमा पर भड़का विवाद, 5 साल से ढकी प्रतिमा से कपड़ा हटते ही बवाल; भारी पुलिस बल तैनात
Jul 12, 2026 | 07:11 PMअमरावती में सोलर पैनल लगाने के नाम पर ₹1.45 लाख की ठगी, आरोपी पर मामला दर्ज
Jul 12, 2026 | 07:10 PMSatluj Film Row: फिल्म सतलुज पर घमासान, रवनीत बिट्टू ने 25 हजार लापता लोगों के आंकड़ों पर मांगे सबूत
Jul 12, 2026 | 07:04 PMवीडियो गैलरी

नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM














