-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Datia »
- Kala Hiran Film Producer Amit Jani Threatened By Pakistani Terrorist
काला हिरण फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी को मिली कथित आतंकी धमकी, बोले- फिल्म नहीं रोकी तो बम से उड़ा देंगे
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
Kala Hiran Film Producer : फिल्म काला हिरण के प्रोड्यूसर अमित जानी को कथित पाकिस्तानी आतंकी से धमकी मिलने का मामला सामने आया। दतिया पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अमित जानी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Amit Jani Threat Case : फिल्म ‘काला हिरण’ के प्रोड्यूसर अमित जानी को कथित तौर पर पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। अमित जानी ने आरोप लगाया है कि खुद को पाकिस्तानी आतंकी बताने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें व्हाट्सएप कॉल, ऑडियो और वीडियो क्लिप भेजकर फिल्म की रिलीज रोकने की धमकी दी। धमकी में उन्हें बम से उड़ाने और हत्या करने की बात कही गई है।
जानकारी के अनुसार, नोएडा निवासी फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी दतिया प्रवास पर आए हुए थे। वह यहां प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे और एक निजी होटल में ठहरे हुए थे। इसी दौरान 6 जुलाई की देर रात उनके मोबाइल पर लगातार व्हाट्सएप कॉल और मैसेज आने लगे।
पाकिस्तानी नंबर से मिली धमकी
अमित जानी के मुताबिक, उन्हें एक पाकिस्तानी नंबर से ऑडियो और वीडियो क्लिप भेजी गई। इसके बाद अगले दिन सुबह एक अन्य पाकिस्तानी नंबर से उन्हें कथित धमकी भरा कॉल आया। अमित जानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को आतंकी संगठन से जुड़ा बताया और फिल्म की रिलीज रोकने की बात कही।
सम्बंधित ख़बरें
दुग्ध उत्पादन में नंबर वन बनेगा मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों के लिए किए कई बड़े ऐलान
Telangana Murder Case: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर मारा
सागर में फर्जी हेल्थ डेटा पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, गलत जानकारी दर्ज करने वाली ANM पर होगी कार्रवाई
मुंबई लोकभवन में सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली, कोल्हापुर SRPF जवान की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस
‘फिल्म रिलीज हुई तो मार देंगे’
अमित जानी का आरोप है कि धमकी देने वाले व्यक्ति ने कहा कि यदि फिल्म रिलीज हुई तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि भेजे गए वीडियो में एक व्यक्ति हथियारों के साथ दिखाई दे रहा था और उसमें ग्रेनेड तथा अन्य हथियार होने का दावा किया गया था।
कोतवाली थाने में की शिकायत
धमकी मिलने के बाद अमित जानी तत्काल दतिया के कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब धमकी देने वाले नंबरों, भेजे गए ऑडियो-वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें : सागर में फर्जी हेल्थ डेटा पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, गलत जानकारी दर्ज करने वाली ANM पर होगी कार्रवाई
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर पहले से ही चर्चाएं चल रही हैं। अब प्रोड्यूसर को मिली कथित धमकी के बाद सुरक्षा और जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Kala hiran film producer amit jani threatened by pakistani terrorist
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
काला हिरण फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी को मिली कथित आतंकी धमकी, बोले- फिल्म नहीं रोकी तो बम से उड़ा देंगे
Jul 07, 2026 | 01:10 PMमुंबई में मेट्रो प्रोजेक्ट्स पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय, तेज हवाओं से उड़े लोहे के शीट, काम रोकने का फैसला
Jul 07, 2026 | 01:10 PMनागपुर: बारिश में ‘फव्वारा’ बने मेट्रो ब्रिज, अब फेज-2 में बदलेगी पूरी ड्रेनेज व्यवस्था
Jul 07, 2026 | 01:04 PMMeerut Accident: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कार का टायर फटने से भीषण सड़क हादसा, 3 युवकों की दर्दनाक मौत
Jul 07, 2026 | 12:59 PMवर्धा में 145 स्कूल बसें बिना फिटनेस सर्टिफिकेट दौड़ रहीं, RTO ने लगाया 26.64 लाख का जुर्माना
Jul 07, 2026 | 12:56 PMवर्धा के 213 गांवों पर बाढ़ का मंडराया खतरा; पिछले साल 63 हजार हेक्टेयर फसल हुई थी तबाह, यंत्रणा सज्ज
Jul 07, 2026 | 12:50 PMशिवसेना UBT विधायकों की अग्नि परीक्षा, राम रक्षा आंदोलन के बीच उद्धव ठाकरे ने बुलाई अहम बैठक
Jul 07, 2026 | 12:48 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM














