Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 17 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दतिया उपचुनाव: ‘BJP का असली चाल-चरित्र आया सामने…’ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अंदरूनी कलह पर कसा तंज

Datia By Election: इटारसी पहुंचे उमंग सिंघार ने भाजपा पर साधा निशाना, दतिया में टिकट कटने की खीज निकाल रहे नेता, लखन पटेल से विभाग वापस लेना बताया लोधी समाज का अपमान।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 17, 2026 | 07:57 PM

उमंग सिंघार (सोर्स- नवभारत लाइव)

Follow Us
Follow Us:

Umang Singhar Statement On BJP: नर्मदापुरम के इटारसी में आज कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कांग्रेसियो को अनुशासन का पाठ पढ़ाया उन्होंने कहा कि बदलते राजनीतिक परिदृश्य में कांग्रेस के लिए नए अवसर हैं और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा।

वहीं उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा मंत्री लखन पटेल से विभाग बापस लेने को उन्होंने लोधी समाज का आपमान बताया है। साथ ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है।

‘भाजपा का असली चाल-चरित्र पूरे प्रदेश के सामने उजागर हो गया’

उमंग सिंघार ने कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी की घोषणा होते ही भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा पूरे प्रदेश के सामने उजागर हो गया है। दूसरों पर गुटबाजी का झूठा आरोप लगाने वाली भाजपा की आंतरिक कलह और गुटबाजियां आज पूरी तरह चौराहे पर आ चुकी हैं। मंच से चहते कलेक्टर और एसपी पर भड़कना टिकिट न मिलने की खीज हो सकती है। वहीं उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश का दतिया चुनाव 2028 का भविष्य तय करेगा।

सम्बंधित ख़बरें

जहां हर मिनट उफनता था 25 हजार लीटर पानी, जानें कैसे बनी वो टनल; CM मोहन यादव ने करीब से देखा ड्रीम प्रोजेक्ट

इंदौर में सनसनी! नौकरी का लालच देकर आदिवासी युवतियों को बनाया बंधक; मोबाइल छीने और दी बेचने की धमकी

मुरैना: सगाई से नाराज 17 वर्षीय किशोरी ने पुल से कूदकर क्वारी नदी में लगाई छलांग; दूसरे दिन मिला किशोरी का शव

जबलपुर: बैंक डकैती का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, 11 महीनों से चल रहा था फरार; 4 राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश

भाजपा ने दतिया में आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार

गौरतलब है कि, भारतीय जनता पार्टी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले चौंकाने वाला फैसला लेते हुए डॉ नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटते हुए आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है। भाजपा के इस फैसले के बाद काफी बवाल भी मचा, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने चक्का जाम किया। वंही अगर सूत्रों की मानें तो पता चलता है कि नरोत्तम मिश्रा दिल्ली भी पहुंचे और वहां पहुंचकर उन्होंने गुप्त मीटिंग भी की।

यह भी पढ़ें: जहां हर मिनट उफनता था 25 हजार लीटर पानी, जानें कैसे बनी वो टनल; CM मोहन यादव ने करीब से देखा ड्रीम प्रोजेक्ट

30 जुलाई को वोटिंग, आचार संहिता लागू

दतिया विधानसभा उपचुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। पुलिस ने दो गाड़ियों से 36.19 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। दतिया एसपी मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर आदर्श आचार संहिता को प्रभावी ढंग से लागू करने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चुनाव वाले जिले में गाड़ियों की सघन जांच का अभियान चलाया जा रहा है।

Datia by election umang singhar targets bjp over alleged internal conflict

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2026 | 07:57 PM

Topics:  

  • Datia By Election
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.