जबलपुर: बैंक डकैती का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, 11 महीनों से चल रहा था फरार; 4 राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश
ESAF Bank Robbery Accused Arrested: जबलपुर ESAF बैंक डकैती का मुख्य आरोपी सुनील पासवान बिहार से गिरफ्तार, 11 महीने बाद मिली सफलता, ₹1 करोड़ का सोना और ज्वेलरी खरीदार भी दबोचा गया।
- Reported By: पवन पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
जबलपुर बैंक डकैती केस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Jabalpur Bank Loot Case: जबलपुर के खितोला थाना क्षेत्र के ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में 11 अगस्त 2025 की सुबह 8 बजे हुई बैंक डकैती के मुख्य आरोपी को पुलिस ने 11 महीने बाद आखिरकार गिरफ्तार कर लिया, मुख्य आरोपी सुनील पासवान को बिहार के गया जिले में एक गांव के पुराने से मकान में छुपा हुआ था।
साथ ही चंचल पासवान नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसने डकैती के जेवर को सुनील पासवान से खरीदा था और गलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की थी।
सुनील और चंचल से बरामद हुआ एक करोड़ का सोना
बिहार से पकड़े गए दोनों आरोपियों सुनील और चंचल के पास से पुलिस ने तकरीबन 750 ग्राम सोना भी बरामद किया है जिसकी वर्तमान कीमत तकरीबन एक करोड रुपए आंकी जा रही है। इसके अलावा उनके पास से कुछ अन्य महत्वपूर्ण सामग्री भी बरामद हुई हैं जिनकी वजह से उनके नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव की तस्वीर साफ, मैदान में डटे 22 प्रत्याशी; हर मतदान केंद्र पर लगेंगी दो बैलेट यूनिट
दतिया उपचुनाव: किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर संजना सिंह ने चुनावी अखाड़े में ठोकी ताल, किया नामांकन दाखिल
ग्वालियर में महिला को किया हिपनोटाइज, फिर दिया लूट को अंजाम; ठगे पौने तोला सोने के जेवर
उज्जैन: चलती मेमू ट्रेन में सीट को लेकर भिड़े दो यात्री, हाथापाई करते-करते दरवाजे से नीचे गिरे- देखें VIDEO
चार राज्यों में वांटेड है सुनील पासवान
पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी सुनील पासवान केवल मध्य प्रदेश नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में भी लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुका है। सुनील इतना शातिर है कि एक जगह रुकता ही नहीं इसलिए चारों राज्यों की पुलिस उसकी तलाश रही थी। क्राइम ब्रांच और खितौला थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के तहत लगातार आरोपियों की सर्चिंग जारी थी। इसी बीच तकनीकी सबूत और मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के आधार पर पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंच गई आरोपी ने पूछताछ में इंसाफ स्मॉल बैंक में डकैती की घटना को स्वीकार है।
ऐसे ही थी बैंक में डकैती
दरअसल जबलपुर जिले में 11 अगस्त 2025 को ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में पांच नकाबपोश अपराधियों ने बैंक डकैती को अंजाम दिया था। आरोपी बैंक खुलते ही अंदर घुसे और तकरीबन 14 किलो 800 ग्राम सोना और 5 लाख नगद लेकर फरार हो गए। घटना के तत्काल बाद से लगातार पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
यह भी पढ़ें: दतिया उपचुनाव की तस्वीर साफ, मैदान में डटे 22 प्रत्याशी; हर मतदान केंद्र पर लगेंगी दो बैलेट यूनिट
इस मामले में अब तक पुलिस ने डकैती की अंजाम देने वाले चार आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मुख्य आरोपी सुनील पासवान फरार चल रहा था फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
