-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Datia »
- Ashok Sharma Family Death Threats After Four Months Of Dead For Settlement
MP Police: हत्या के 4 महीने बाद भी खौफ में पीड़ित परिवार, आरोपी के रिश्तेदार दे रहे जान से मारने की धमकी
- Written By: सजल रघुवंशी
Ashok Sharma Family Death Threats: दतिया के अशोक शर्मा हत्याकांड के 4 महीने बाद भी फरार आरोपियों का खौफ बना हुआ है। अशोक की पत्नी और बेटे को व्हाट्सएप पर धमकियां मिल रही हैं।

अशोक के परिवार को मिल रहीं धमकियां (सोर्स- सोशल मीडिया)
Datia Ashok Sharma Murder Case: दतिया के बहुचर्चित अशोक शर्मा हत्याकांड में चार महीने बाद भी पीड़ित परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। मंगलवार को मृतक की पत्नी और बेटा एसपी कार्यालय पहुंचे और आरोप लगाया कि मामले के अन्य नामजद आरोपी अब तक फरार हैं और लगातार समझौते का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
12 फरवरी 2026 की रात ग्राम टोड़ा निवासी अशोक शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मृतक के परिजनों का आरोप है कि मामले में शामिल अन्य नामजद आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। हत्या के चार महीने बाद भी परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है, लेकिन उन्हें डर है कि खुलेआम घूम रहे आरोपी किसी भी समय बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
फरार आरोपी के रिश्तेदार बना रहे राजीनामा का दबाव
पीड़ित परिवार का आरोप है कि फरार आरोपी और उनके रिश्तेदार लगातार राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। परिवार का कहना है कि समझौता नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इतना ही नहीं, एक आरोपी द्वारा व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से भी धमकी दिए जाने की शिकायत पुलिस से की गई थी। परिवार का कहना है कि भय के कारण उनका सामान्य जीवन प्रभावित हो गया है और खेती-किसानी का काम भी प्रभावित हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
छतरपुर के गढ़ी मंदिर में चोरी; रात के अंधेरे में श्रीकृष्ण; राधा जी और लड्डू गोपाल की प्राचीन मूर्तियां गायब
मुरैना में नशे में धुत पति बना हैवान; खाना नहीं परोसने पर पत्नी को सरिए से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
सागर के मकरोनिया में हड़कंप, चाकू की नोक पर नाबालिग लड़की का सनसनीखेज अपहरण; जानें पूरा मामला
पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर उठाई यह मांग
मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, इसलिए परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर कदम उठाना जरूरी है। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें: MP News: सीहोर की टांडा पंचायत में भाई-भतीजावाद, विकास का पैसा जनता के बजाय सरपंच के बेटों की तिजोरी में
इंसाफ और सुरक्षा को लेकर भटक रहा परिवार
गौरतलब है कि, हत्या के चार महीने बाद भी इंसाफ और सुरक्षा की मांग को लेकर मृतक का परिवार दर-दर भटक रहा है। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि एमपी पुलिस इस मामले को लेकर कितनी जल्द कार्रवाई करती है। फिलहाल परिवार की नजरें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।
Ashok sharma family death threats after four months of dead for settlement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 17 June 2026: मिथुन राशि वालों को मिलेगा डूबा हुआ धन, वृषभ जातकों को अचानक लाभ
Jun 17, 2026 | 12:10 AMमहाराष्ट्र में Drone-Robotics Industry को मिलेगा बढ़ावा, कैबिनेट ने मानव रहित प्रणाली नीति-2026 को दी मंजूरी
Jun 16, 2026 | 11:43 PMफराह खान ने सुनाया ‘तीस मार खान’ का किस्सा, बोलीं- Akshay Kumar हेलीकॉप्टर को टैक्सी की तरह इस्तेमाल करते थे
Jun 16, 2026 | 11:33 PMRam Mandir Scam: राम मंदिर दानपात्र घोटाले पर डिंपल यादव का बड़ा आरोप, जांच के लिए ज्यूरी बनाने की मांग
Jun 16, 2026 | 11:10 PMकंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PMBharat Bhhagya Viddhaata और गवर्नर की हालत हुई खराब, पांचवें दिन मैं वापस आऊंगा की कमाई में आई बड़ी गिरावट
Jun 16, 2026 | 11:09 PMखून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:28 PM
राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:12 PM
स्लोवाकिया में प्रधान मंत्री मोदी को एक और सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ क्यों खास?
Jun 16, 2026 | 09:09 PM
तेल सस्ता हुआ..भारत में फिर भी बढ़ गए Diesel के दाम! आखिर क्या है पूरा मामला?, VIDEO
Jun 16, 2026 | 07:21 PM
पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM













