- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore »
- Indore Illegal Tree Cutting Fine
हरियाली बचाने के लिए इंदौर में पेड़ काटने पर निगम की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना
- Reported By: अंशुल मुकाती
Indore Illegal Tree Cutting Fine इंदौर नगर निगम ने राजवाड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ काटने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति पर 1.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

राजवाड़ा क्षेत्र के पास अवैध पेड़ कटाई के मामले में कार्रवाई करते हुए इंदौर नगर निगम की टीम (फोटो सोर्स - नवभारत)
Indore Illegal Tree Cutting Fine: इंदौर नगर निगम ने शहर में हरियाली बचाने के लिए सख्त रुख अपनाते हुए अवैध रूप से पेड़ काटने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। राजवाड़ा क्षेत्र के समीप एक निर्माणाधीन मकान के लिए पेड़ काटे जाने पर निगम ने संबंधित व्यक्ति पर 1.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।हरियाली को बचाने के लिए नगर निगम की इस कार्रवाई की अब शहर में चर्चा हो रही है |
राजवाड़ा क्षेत्र के पास सामने आया मामला
जानकारी के अनुसार मामला राजवाड़ा क्षेत्र के समीप मोरक्षली गली स्थित गंगोत्री विहार का है। यहां मकान निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई किए जाने की शिकायत नगर निगम को मिली थी। शिकायत मिलने के बाद निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की |
नगर निगम अधिकारियों द्वारा की गई जांच में पेड़ काटे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद संबंधित व्यक्ति दिलीप अग्रवाल के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए 1.5 लाख रुपये का स्पॉट फाइन लगाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में स्वच्छता सर्वेक्षण के सौंदर्यीकरण कार्यों में पेंट घोटाले का आरोप, एमआईसी सदस्य ने पकड़ी गड़बड़ी
IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी पर IIM इंदौर करेगा स्पेशल स्टडी, कम उम्र में सफलता के माइंडसेट पर होगी रिसर्च
MP कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वामित्व योजना के तहत लाखों को मिलेगी निःशुल्क रजिस्ट्री, मिल्क कैपिटल बनेगा प्रदेश
ट्विशा शर्मा केस: समर्थ और गिरीबाला सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, कोर्ट रूम में गरमाया माहौल
हरियाली को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
नगर निगम एमआईसी सदस्य और उद्यान प्रभारी राजेन्द्र राठौर का कहना है कि शहर के हरित क्षेत्र को सुरक्षित रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। बिना अनुमति किसी भी पेड़ की कटाई करना नियमों का उल्लंघन है और ऐसे मामलों में आर्थिक दंड के साथ अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जा सकती है।
नागरिकों से सहयोग की अपील
निगम ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध रूप से पेड़ों की कटाई की जा रही हो तो इसकी जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। समय पर सूचना मिलने से कार्रवाई कर शहर की हरियाली और पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है।
यह भी पढें: ग्वालियर में सनसनीखेज वारदात: 9वीं की छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या, सबूत मिटाने के लिए शव को जला डाला
पर्यावरण संरक्षण को लेकर बढ़ी निगरानी
शहर में लगातार बढ़ते तापमान और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए नगर निगम ने पेड़ संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने पर विशेष जोर दिया है। निगम का कहना है कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Indore illegal tree cutting fine
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हरियाली बचाने के लिए इंदौर में पेड़ काटने पर निगम की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना
Jun 02, 2026 | 08:37 PMइलाहाबाद हाईकोर्ट में 543 पदों पर भर्ती, RO-ARO और कंप्यूटर असिस्टेंट के लिए 26 जून तक करें आवेदन
Jun 02, 2026 | 08:30 PMMP News: सीहोर की टांडा पंचायत में भाई-भतीजावाद, विकास का पैसा जनता के बजाय सरपंच के बेटों की तिजोरी में
Jun 02, 2026 | 08:29 PMट्रंप का फूटा गुस्सा! फोन पर नेतन्याहू को लगाई फटकार, क्या टूटने वाली है अमेरिका-इजराइल की दोस्ती? देखें VIDEO
Jun 02, 2026 | 08:26 PM26/11 हमले में नर्सों की बहादुरी की कहानी लेकर आई कंगना रनौत की Bharat Bhagya Vidhata, रिलीज हुआ दमदार ट्रेलर
Jun 02, 2026 | 08:26 PMजो बोली से नहीं माना , वो गोली से मान गया…माफियाओं को CM योगी का सख्त संदेश, समाजवादी पार्टी पर बोला हमला
Jun 02, 2026 | 08:24 PM‘देवाभाऊ’ ने दी महा कर्जमाफी, चुनाव के बाद मिलेगा लाभ, 56 लाख किसानों को मिलेगी राहत
Jun 02, 2026 | 08:22 PMवीडियो गैलरी

मंच पर खुलेआम डकैत को बताया दोस्त, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप, सरकार पर उठे सवाल, VIDEO वायरल
Jun 01, 2026 | 11:24 PM
कल तक घरों में करती थीं झाड़ू-पोछा, अब बनीं मंत्री, ₹2500 कमाने वाली कलिता की कहानी सुन भर आएंगी आंखें- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:10 PM
क्यों वायरल हो रहा है ‘कचौड़ी गली’? जानें इस फोक सॉन्ग का राज- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:05 PM
इंजीनियरिंग छोड़, वर्दी को चुना, जानें कौन हैं IPS राजीव कृष्ण? जो बनें उत्तर प्रदेश के नए DGP
Jun 01, 2026 | 10:06 PM
कालापानी, लिपुलेख के बीच PM बालेन शाह का विवादित बयान! क्या है ‘दसगजा’ बॉर्डर का पूरा गणित? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:34 PM
India-ओमान के बीच CEPA समझौता से अब किसे होगा ज्यादा फायदा? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:01 PM














