-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Sagar »
- Sagar Bamori Chauraha Underbridge Block Six House In Between Development
सागर का ‘अजूबा’ विकास, करोड़ों की लागत से बना सर्विस रोड, लेकिन बीच सड़क पर खड़े हैं आधा दर्जन मकान
- Written By: सजल रघुवंशी
Sagar NH 44 Road: सागर के बमोरी चौराहे पर नेशनल हाईवे-44 का विकास मुसीबत बन गया है, मुआवजे के बिना सर्विस रोड के बीच मकान खड़े हुए हैं, इस वजह से 40 गांवों के लोग ढाई महीने से परेशान हो रहे हैं।

सागर का अजूबा विकास (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sagar Bamori Chauraha Underbridge Block: मध्य प्रदेश के सागर में विकास कार्यों की तस्वीर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। शहर से लगे बमोरी चौराहे पर बन रहा अंडरब्रिज और सर्विस रोड अब लोगों के लिए सुविधा कम और परेशानी ज्यादा बन गया है। हालत यह है कि सड़क के बीच मकान खड़े हैं।
बता दें कि, निर्माण कार्य पिछले दो से ढाई महीने से ठप पड़ा है और करीब 40 गांवों के हजारों लोग रोजाना परेशानियां झेलने को मजबूर हैं। अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर करोड़ों की परियोजना शुरू करने से पहले जमीन और मुआवजे की व्यवस्था क्यों नहीं की गई?
विकास परियोजना बनी लोगों के लिए मुसीबत
सागर-रहली मार्ग पर बमोरी चौराहे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर यातायात को सुगम बनाने के लिए ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण किया गया। उद्देश्य था कि लोगों को जाम और दुर्घटनाओं से राहत मिले। लेकिन अब यही परियोजना लोगों के लिए मुसीबत बनती दिखाई दे रही है। ओवरब्रिज तो तैयार हो गया, लेकिन जब सर्विस रोड बनाने की बारी आई तो उसके बीच करीब आधा दर्जन मकान आ गए। बताया जा रहा है कि मकान मालिकों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है, जिसके चलते निर्माण कार्य पूरी तरह रुक गया है।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 640 लीटर संदिग्ध घी जब्त, 21 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
ट्विशा शर्मा केस: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को झटका, विशेष अदालत ने खारिज की जमानत याचिका
राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा, पुलिया से गहरे नाले में गिरी कार; डूबने से 5 युवकों की मौके पर मौत
पिछले दो महीने से काम बंद
स्थिति यह है कि पिछले दो महीने से ज्यादा समय से निर्माण एजेंसी का काम बंद पड़ा हुआ है। एक तरफ अधूरी सड़क और दूसरी तरफ लोगों की बढ़ती परेशानियां। सबसे ज्यादा दिक्कत उन ग्रामीणों को हो रही है जो रोजाना इस मार्ग से आवाजाही करते हैं। करीब 40 गांवों के लोग इस रास्ते पर निर्भर हैं। अब उन्हें या तो चार किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर हाईवे के जरिए ओवर ब्रिज पार करना पड़ रहा है, या फिर खेतों के कच्चे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने क्या कहा?
स्थानीय लोगों का कहना है कि खेतों वाला रास्ता फिलहाल तो इस्तेमाल हो रहा है लेकिन बारिश शुरू होते ही यह मार्ग पूरी तरह बंद हो जाएगा। ऐसे में लोगों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। वहीं हाईवे पर गलत दिशा से या अतिरिक्त दूरी तय करके निकलना भी जोखिम भरा साबित हो रहा है। ग्रामीणों को हर समय दुर्घटना का डर सताता रहता है।
यह भी पढ़ें: जबलपुर से सामने ट्विशा शर्मा जैसा केस, शादी के 2 महीने बाद हुई थी कविता की मौत; पोस्टमार्टम पर उठ रहे सवाल
भूमि मालिकों से बातचीत जारी- प्रशासन का दावा
प्रशासन का दावा है कि भूमि मालिकों से लगातार बातचीत चल रही है और समाधान निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ मकान मालिकों का कहना है कि उन्हें अभी तक स्पष्ट रूप से मुआवजे की जानकारी नहीं दी गई है। उनका कहना है कि सरकार उचित मुआवजा दे तो वे तुरंत जमीन और मकान खाली करने को तैयार हैं। लेकिन जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक वे अपनी संपत्ति नहीं छोड़ सकते।
Sagar bamori chauraha underbridge block six house in between development
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM













