-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Sehore »
- Sehore Ashta Tanda Panchayat Corruption Sarpanch Family Fake Bills Fraud
MP News: सीहोर की टांडा पंचायत में भाई-भतीजावाद, विकास का पैसा जनता के बजाय सरपंच के बेटों की तिजोरी में
- Reported By: विजेंद्र सिंह राणा | Edited By: सजल रघुवंशी
Sarpanch Family Fraud: सीहोर की टांडा पंचायत में सरपंच-सचिव का महाघोटाला उजागर हुआ। बेटों के नाम फर्जी बिल लगाकर लाखों रुपये उड़ा लिए गए। कागजों में साफ नालियां लेकिन जमीन पर गंदगी।

टांडा पंचायत में घोटाला (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sehore Ashta Tanda Panchayat Corruption: सरकार भले ही ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए पानी की तरह पैसा बहा रही हो लेकिन जमीनी स्तर पर भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसका जीता-जागता उदाहरण आष्टा जनपद की ग्राम पंचायत टांडा में देखने को मिल रहा है। यहां विकास की राशि आम जनता के काम आने के बजाय सरपंच के परिवार की तिजोरियों में जा रही है।
ग्राम पंचायत टांडा में भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा है। आरोप है कि सरपंच पद का दुरुपयोग करते हुए अपने सगे पुत्र और भतीजे को अनुचित लाभ पहुंचा रहे हैं। गांव में विकास कार्यों के नाम पर कागजों में योजनाएं बनाई जा रही हैं और सरपंच के पुत्र व भतीजे के नाम से फर्जी बिल लगाकर लाखों रुपये की राशि धड़ल्ले से निकाली जा रही है।
कागजों में चमचमाती नालियां, जमीन पर गंदगी का अंबार
पंचायत के कारनामों की पोल तब खुलती है जब गांव की बदहाली सामने आती है। ग्राम पंचायत द्वारा नालियों की साफ-सफाई के नाम पर नियमित रूप से बिल लगाकर राशि आहरित की जा रही है, लेकिन हकीकत यह है कि पूरे गांव में कचरे और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियां चोक हैं और संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। सफाई के नाम पर सिर्फ सरकारी खजाने को साफ किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 640 लीटर संदिग्ध घी जब्त, 21 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
ट्विशा शर्मा केस: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को झटका, विशेष अदालत ने खारिज की जमानत याचिका
राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा, पुलिया से गहरे नाले में गिरी कार; डूबने से 5 युवकों की मौके पर मौत
जनसुनवाई से गायब जिम्मेदार, ताले में बंद रहती है पंचायत
शासन के नियमानुसार प्रत्येक मंगलवार को ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए पंचायत स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन अनिवार्य है। लेकिन टांडा पंचायत की तानाशाही ऐसी है कि मंगलवार को भी पंचायत भवन का ताला तक नहीं खुलता। सरपंच और सचिव दोनों ही जनसुनवाई से नदारद रहते हैं। इतना ही नहीं, ग्रामीणों की सहभागिता के लिए होने वाली ‘आम सभा’ और आवश्यक बैठकें भी महीनों से आयोजित नहीं की गई हैं, जिससे ग्रामीण अपनी बात रखने के लिए तरस रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: ADG उपेन्द्र जैन ने महाकाल मंदिर और नईखेड़ी रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
सीईओ से कार्रवाई की उम्मीद
सीहोर जिले की आष्टा जनपद पंचायत की टांडा ग्राम पंचायत में चल रहे इस खुले भ्रष्टाचार और नियम विरुद्ध कार्यों को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) इस गंभीर मामले का संज्ञान लेंगे? क्या इस भ्रष्ट सरपंच-सचिव की जुगलबंदी पर कोई दंडात्मक कार्रवाई होगी या फिर जांच के नाम पर मामले को रफा-दफा कर दिया जाएगा? ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई और रिकवरी की मांग की है।
Sehore ashta tanda panchayat corruption sarpanch family fake bills fraud
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मीराबाई चानू ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता स्वर्ण पदक, PM मोदी से लेकर उपराष्ट्रपति ने दी बधाई
Jul 26, 2026 | 10:37 PMआषाढ़ी वारी: पहली बार एयर एम्बुलेंस की सुविधा, ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ ऐप से 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
Jul 26, 2026 | 10:36 PMजंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म…अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी? राजनीति में एंट्री करेंगे दीपके! जानें अगला कदम
Jul 26, 2026 | 10:13 PMThane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
Jul 26, 2026 | 09:57 PM‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
Jul 26, 2026 | 09:56 PMस्कूल वाला साइकिल रिक्शा देख लौट आई बचपन की यादें, वायरल वीडियो ने लोगों को कर दिया भावुक
Jul 26, 2026 | 09:54 PMTamil Nadu Politics: TVK को बड़ा झटका, चेन्नई में 25 से अधिक स्थानीय नेताओं ने छोड़ी पार्टी और थामा DMK का हाथ
Jul 26, 2026 | 09:52 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM













