Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP में बागेश्वर बाबा को लेकर संग्राम! एक तरफ जया किशोरी संग यात्रा, दूसरी तरफ पुतला दहन और पत्थरबाजी

मध्यप्रदेश में बागेश्वर बाबा को लेकर बवाल कट गया है भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में आपस में हिंसक झड़प हो गई है। घटना तब घटी है जब धीरेन्द्र शास्त्री एकता यात्रा निकाल रहे है।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Nov 08, 2025 | 08:17 PM

MP में धीरेंद्र शास्त्री का पुतला फूंकने पर बवाल (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Hindu Organization Clash in MP for Dhirendra Shastri:  एक तरफ बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जया किशोरी के साथ ‘हिंदू सनातन एकता पदयात्रा’ निकाल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश में उनके नाम पर बड़ा बवाल हो गया है। एमपी के दतिया में धीरेंद्र शास्त्री का पुतला फूंकने को लेकर भीम आर्मी और हिंदू संगठन आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई, जिससे हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस झड़प में 3 लोग घायल हो गए हैं।

यह पूरा विवाद शनिवार शाम को इंदरगढ़ कस्बे में शुरू हुआ। बताया जाता है कि भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के लगभग 200 कार्यकर्ता, ग्वालियर संभागीय अध्यक्ष केशव यादव के नेतृत्व में, धीरेंद्र शास्त्री का पुतला दहन करने के लिए अंबेडकर पार्क से रैली निकाल रहे थे। जैसे ही उन्होंने ग्वालियर चौराहे के पास तय जगह से पहले पुतला फूंका, मौके पर मौजूद हिंदू संगठनों के 70 से 80 कार्यकर्ताओं ने विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी।

थाने से लौटते वक्त फिर भड़की हिंसा

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी जवाब में आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव का पुतला जला दिया। पुलिस ने फौरन ऐक्शन लेते हुए शुरू में ही दोनों पक्षों को शांत करा दिया। हालांकि, तनाव कम नहीं हुआ। कुछ देर बाद भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता इंदरगढ़ थाने पहुंचे और धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू संगठनों ने जातिगत गालियां दीं। बताया जाता है कि थाने से लौटते समय दोनों गुटों का फिर आमना-सामना हो गया और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। इसमें कई वाहनों को नुकसान पहुंचा।

सम्बंधित ख़बरें

जहरीले कफ सिरप ने ली एमपी के 4 साल के मासूम की जान, नागपुर AIIMS में 120 दिन बाद जिंदगी की जंग हारा हर्ष

शिवराज सिंह चौहान बने बल्लेबाज, जडेजा की गेंद पर जड़ा जोरदार शॉट; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार और 12 राज्यों को भेजा नोटिस, क्या है पूरा मामला?

रीवा दौरे पर जीतू पटवारी का हमला: ‘बजट ने मध्य प्रदेश को दिया जीरो’, शिक्षा बजट घटाने और UGC पर सरकार को घेरा

यह भी पढ़ें: तेजस्वी को मिल गई CM की कुर्सी? रिजल्ट से पहले ही खास तोहफा; बताया भारत का सबसे युवा मुख्यमंत्री

दिल्ली से वृंदावन तक ‘एकता यात्रा’

यह बवाल ऐसे समय में हुआ है जब धीरेंद्र शास्त्री ‘हिंदू सनातन एकता पदयात्रा 2.0’ का नेतृत्व कर रहे हैं। यह यात्रा शुक्रवार को दिल्ली के इंद्रप्रस्थ से शुरू हुई और वृंदावन तक जाएगी। इस बार उनके साथ प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी भी शामिल होंगी। जया किशोरी ने एक वीडियो जारी कर कहा, “मुझे खुशी है कि बागेश्वर वाले बाबा फिर से सनातन हिंदू जोड़ो यात्रा लेकर आ रहे हैं। मैं भी 7 से 16 नवंबर तक इस यात्रा में रहूंगी।” वहीं, दतिया में सनातन हिंदू संगठन के नगर अध्यक्ष शिरोमणि सिंह राठौर ने कहा कि वे संतों का पुतला नहीं जलाने देंगे। फिलहाल कस्बे में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात है।

Datia clash over dhirendra shastri effigy burning bhim army vs hindu sangathan during ekta yatra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 08, 2025 | 08:17 PM

Topics:  

  • Bageshwar Dham
  • Dhirendra Krishna Shastri
  • Gwalior News
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.