Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जहरीले कफ सिरप ने ली एमपी के 4 साल के मासूम की जान, नागपुर AIIMS में 120 दिन बाद जिंदगी की जंग हारा हर्ष

Cough Syrup Child Death: मध्य प्रदेश के बैतूल में कथित जहरीले ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप से 4 साल के हर्ष यदुवंशी की मौत हो गई। 20 दिन AIIMS नागपुर में चले इलाज के बाद मासूम ने दम तोड़ दिया।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Feb 03, 2026 | 01:50 PM

मध्य प्रदेश के बैतूल का हर्ष यदुवंशी (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

AIIMS Nagpur Child Death: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक अत्यंत दुखद और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली खबर सामने आई है। कथित जहरीले ‘कोल्ड्रिफ’ (Coldriff) कफ सिरप के सेवन से चार वर्षीय मासूम हर्ष यदुवंशी की मौत हो गई है। नागपुर के एम्स (AIIMS) अस्पताल में 120 दिनों तक मौत से जंग लड़ने के बाद, सोमवार को हर्ष ने अंतिम सांस ली। इस घटना ने एक बार फिर प्रदेश की दवा गुणवत्ता और निजी क्लीनिकों की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

एक साधारण सर्दी-जुकाम से शुरू हुआ काल का सफर

मामला सितंबर 2025 का है, जब ग्राम टीकाबरी (बोरदेही) निवासी गोकुल यदुवंशी के 4 साल के बेटे हर्ष को सामान्य सर्दी, जुकाम और बुखार हुआ था। परिजन 26 सितंबर को उसे इलाज के लिए छिंदवाड़ा के परासिया क्षेत्र में स्थित एक निजी चिकित्सक डॉ. एस.एस. ठाकुर के पास ले गए। आरोप है कि डॉक्टर ने उसे ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप दिया। दवा लेने के कुछ समय बाद ही हर्ष की हालत बिगड़ने लगी; उसे उल्टियां, अत्यधिक कमजोरी और पेशाब न आने जैसी गंभीर समस्याएं शुरू हो गईं। स्थानीय अस्पतालों में प्राथमिक उपचार के बाद उसे नागपुर एम्स रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि जहरीले सिरप के प्रभाव से बच्चे की दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं।

120 दिनों का संघर्ष और गांव में मातम

अक्टूबर से ही हर्ष का नागपुर एम्स में डायलिसिस और गहन उपचार पर था। उसके परिवार ने उसे बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन 120 दिनों के लंबे और दर्दनाक इलाज के बाद वह जिंदगी की जंग हार गया। सोमवार को जब मासूम का शव उसके पैतृक गांव पहुंचा, तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और परिजनों में दोषियों के खिलाफ भारी आक्रोश है।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर मनपा की राजनीति का ‘पावर हाउस’ प्रभाग-28, जहां से निकले महापौर, उपमहापौर और सभापति

नीता ठाकरे के हाथ होगी नागपुर मनपा की कमान! आखिरी वक्त में उपमहापौर पद पर लीला हाथीबेड की हुई एंट्री

शिवराज सिंह चौहान बने बल्लेबाज, जडेजा की गेंद पर जड़ा जोरदार शॉट; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार और 12 राज्यों को भेजा नोटिस, क्या है पूरा मामला?

जांच के घेरे में ‘श्रीसन फार्मा’ और निजी क्लीनिक

मध्य प्रदेश के कप सिरप मामले में अब तक 9 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जिनमें दवा निर्माता कंपनी श्रीसन फार्मा से जुड़े लोग, केमिकल सप्लायर और मेडिकल स्टोर संचालक शामिल हैं। पुलिस की केस डायरी में हर्ष का मामला 39वें नंबर पर दर्ज है और जब्त की गई ‘कोल्ड्रिफ’ सिरप की बोतल का भी उल्लेख है।

यह भी पढ़ें:- नीता ठाकरे के हाथ होगी नागपुर मनपा की कमान! आखिरी वक्त में उपमहापौर पद पर लीला हाथीबेड की हुई एंट्री

हालांकि, हर्ष के परिजनों और वकील संजय पटोरिया ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि जिस निजी क्लीनिक (डॉ. एस.एस. ठाकुर और डॉ. अमित ठाकुर) से यह जानलेवा दवा दी गई, उसे अब तक सील क्यों नहीं किया गया? पीड़ित परिवार अब सरकार से आर्थिक मदद और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहा है। इस कथित जहरीले सिरप ने अब तक हर्ष सहित 12 से अधिक लोगों की जान लेने के आरोप झेले हैं।

Coldriff cough syrup madhya pradesh betul 4 year old harsh dies aiims nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 03, 2026 | 01:50 PM

Topics:  

  • AIIMS Nagpur
  • Cough Syrup
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News
  • Nagpur

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.