- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Congress Leader Accused Of Love Jihad Absconding
लव जिहाद का फाइनेंसर निकला कांग्रेस का पार्षद, NSA लगाने का जारी हुआ आदेश
कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत को एनएसए के तहत गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया है। कथित तौर पर कादिर धर्मांतरण को वित्तपोषित कर रहा था।
- Written By: Saurabh Pal

प्रतीकात्मक तस्वीर- लव जिहाद
इंदौरः इंदौर के जिला प्रशासन ने ‘लव जिहाद’ के कथित वित्तपोषण के मामले में फरार चल रहे कांग्रेस के एक पार्षद को सख्त प्रावधानों वाले राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किए जाने का आदेश जारी किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी आशीष सिंह ने सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत को एनएसए के तहत गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया है।
अधिकारियों ने बताया कि कादरी के खिलाफ शहर के अलग-अलग पुलिस थानों में 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से एक मामला पिछले महीने दर्ज किया गया था, जिसमें कांग्रेस पार्षद पर पैसों के बल पर धर्मांतरण की साजिश में शामिल होने का आरोप है।
कांग्रेस नेता पर 10 हजार का इनाम घोषित
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
हॉर्स ट्रेडिंग और दल-बदल राजनीति पर भड़की प्रियंका चतुर्वेदी, पैराशूट लैंडिंग को बताया शर्मनाक
संसद में गूंजे ठहाके: जब राजीव शुक्ला ने ली शिवराज सिंह की चुटकी, बोले- 200 बार मोदी जी का नाम लिया, फिर भी…
इंदौर में मौत का तांडव: EV में चार्जिंग के दौरान धमाका, एक के बाद एक फटे गैस सिलेंडरों ने मचाई तबाही, 7 की मौत
अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में कादरी की गिरफ्तारी पर एक पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने 10,000 रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के दो युवकों-साहिल शेख और अल्ताफ शाह ने पुलिस की पूछताछ में कथित तौर पर स्वीकार किया था कि युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर धर्मांतरित कराने के लिए उन्हें कादरी ने कुल तीन लाख रुपये दिए थे और यह रकम उन्होंने युवतियों पर खर्च की थी। अधिकारी ने बताया कि दोनों युवकों को अलग-अलग मामलों में दो युवतियों से दुष्कर्म और अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।
‘मैं ही बनूंगा सीएम’, तेजस्वी बोले- सरकार बनी तो बिहार को बना दूंगा स्कॉटलैंड
धर्मांतरण की साजिश में शामिल था कादरी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों युवकों के बयान के आधार पर कादरी के खिलाफ धन के दम पर धर्मांतरण की साजिश में शामिल होने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। यह मामला दर्ज होने के बाद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पार्षद पर ‘लव जिहाद’ का गिरोह संचालित करने का आरोप लगाते हुए एनएसए के तहत उसकी गिरफ्तारी की मांग की थी। ‘लव जिहाद’ शब्द का इस्तेमाल दक्षिणपंथी संगठन यह दावा करने के लिए करते हैं कि मुस्लिम पुरुष अन्य धर्मों की महिलाओं को इस्लाम में धर्मांतरित करने के लिए प्रेम के जाल में फंसाते हैं।
Congress leader accused of love jihad absconding
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सोती रही यूपी पुलिस, मुंबई की अंकिता खुद पहुंची चोर के घर, ढूंढा अपना मोबाइल, जब्त करवाया और 20 फोन
Mar 18, 2026 | 02:37 PM‘मैं घाटकोपर के घर में ही रह रही हूं’, BMC मेयर रितु तावड़े ने आधिकारिक बंगले की मरम्मत विवाद पर तोड़ी चुप्पी
Mar 18, 2026 | 02:32 PMकम बजट में प्रीमियम फोन का धमाका, Poco X8 Pro सीरीज लॉन्च, फीचर्स देख iPhone वाले भी रह जाएंगे दंग
Mar 18, 2026 | 02:31 PMBCCI को बदलना होगा बड़ा नियम, जसप्रीत बुमराह की वजह से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में होगा 2 करोड़ का फेरबदल
Mar 18, 2026 | 02:27 PMनेपाल में बड़ा हादसा: शव लेकर जा रहा हेलिकॉप्टर खेत में हुआ क्रैश, सामने आया भयावह वीडियो
Mar 18, 2026 | 02:25 PM‘माझी वसुंधरा’ से मिली ताकत, धुले मनपा का सोलर मॉडल हिट; हर महीने लाखों की बिजली बचत
Mar 18, 2026 | 02:24 PMराहुल-प्रियंका गांधी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, बैठक का वीडियो आया सामने, जानें क्या हुई बात?
Mar 18, 2026 | 02:17 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM
रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:23 PM
मैनेजर का एक फोन…और फर्श ही बन गया ऑफिस! मेट्रो में लैपटॉप खोलकर बैठे शख्स ने छेड़ी वर्क लाइफ बैलेंस की बहस
Mar 17, 2026 | 09:14 PM
पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Mar 17, 2026 | 01:09 PM













