- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Sagar Plaza Lift Accident Seven Journalist Injured In Bhopal
सागर प्लाजा लिफ्ट हादसे में 7 पत्रकार घायल, दो को गंभीर चोट, लापरवाही पर FIR दर्ज
Seven Journalist Injured: सागर प्लाजा लिफ्ट हादसे में 7 पत्रकार घायल, 2 को आई गंभीर चोट, मेंटेनेंस में लापरवाही से हुआ हादसा, सेज ग्रुप मालिक के भतीजे आकाश अग्रवाल पर मामला दर्ज
- Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन

घायल पत्रकार और टूटी हुई लिफ्ट (सोर्स- नवभारत)
Sagar Plaza Lift Accident Update: भोपाल के एमपी नगर जोन-2 स्थित सागर प्लाजा में बड़ा हादसा हो गया। एक बैठक से लौट रहे पत्रकारों से भरी लिफ्ट अचानक अनियंत्रित होकर तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। हादसे में लिफ्ट में सवार 7 पत्रकार घायल हो गए, जिनमें से 2 को पैरों में गंभीर चोट आई है।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्रकारों की निगरानी डॉक्टरों द्वारा की जा रही है।
सेज ग्रुप मालिक के भतीजे FIR
प्रारंभिक जांच में लिफ्ट के मेंटेनेंस में लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एमपी नगर थाने में सेज ग्रुप के मालिक संजीव अग्रवाल के भतीजे आकाश अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन पर लिफ्ट के रख-रखाव में कथित लापरवाही बरतने का आरोप है।
सम्बंधित ख़बरें
धार भोजशाला मामला: हाईकोर्ट के फैसले से नाखुश मुस्लिम पक्ष पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, इस आधार पर दायर की याचिका
हाईकोर्ट के आदेश के बाद धार भोजशाला में पहला शुक्रवार; प्रशासन अलर्ट; 1500 पुलिसकर्मी तैनात
MPPSC 2026 के पदों में बढ़ोतरी, डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी की सीटें बढ़ीं; आयोग ने जारी किया नया शुद्धिपत्र
इंदौर हनी ट्रैप केस: कभी नरयावली सीट से मांगा था BJP का टिकट, अब पुलिस कस्टडी में; जानें कौन है रेशू चौधरी
ये भी पढ़ें: अब आग बुझाएंगे हाईटेक ड्रोन्स, नाइट विजन और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा से हैं लैस
पुलिस चला सकती है विशेष अभियान
पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। साथ ही, बिल्डिंग में लगे अन्य सुरक्षा उपकरणों और मेंटेनेंस रिकॉर्ड की भी जांच की जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कहीं और भी लापरवाही तो नहीं हुई। घटना के बाद शहर के व्यावसायिक भवनों में सुरक्षा और मेंटेनेंस को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में ऐसे भवनों का विशेष निरीक्षण अभियान भी चलाया जा सकता है।
Sagar plaza lift accident seven journalist injured in bhopal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 22 May 2026: वृश्चिक और सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, मीन और मिथुन राशि वाले रहें सावधान
May 22, 2026 | 12:10 AMCSIR CEERI Vacancy 2026: 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, तकनीकी पदों पर निकली बंपर भर्तियां
May 21, 2026 | 11:16 PMGT vs CSK: गुजरात टाइटंस ने 89 रनों से जीता मुकाबला, 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 से हुई बाहर
May 21, 2026 | 11:11 PMDollar vs Yuan: अमेरिकी डॉलर पर भारी पड़ी चीनी करेंसी, 3 साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा ‘युआन’
May 21, 2026 | 11:02 PMAam Panna Recipe: गर्मी के मौसम में लू से बचाव करेगा दादी-नानी की रेसिपी वाला आम पन्ना, जानिए बनाने का तरीका
May 21, 2026 | 11:00 PMधार भोजशाला मामला: हाईकोर्ट के फैसले से नाखुश मुस्लिम पक्ष पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, इस आधार पर दायर की याचिका
May 21, 2026 | 10:58 PMहाईकोर्ट के आदेश के बाद धार भोजशाला में पहला शुक्रवार; प्रशासन अलर्ट; 1500 पुलिसकर्मी तैनात
May 21, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान से गरमाई सियासत, वक्फ बोर्ड और महबूबा मुफ्ती आमने-सामने
May 21, 2026 | 01:23 PM
PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM












