अब आग बुझाएंगे हाईटेक ड्रोन्स, नाइट विजन और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा से हैं लैस

Fire Fighting Drone: इंदौर पुलिस ने फायर फाइडिंग ड्रोन्स का किया लाइव डेमो, आग बुझाने में काफी कारगर हैं ये हाईटेक ड्रोन्स, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, नाइट विजन और रियल-टाइम वीडियो ट्रांसमिशन से लैस हैं ये
Indore Police Live Demo Fire Fighter Drones
फायर फाइटर ड्रोन्स और पुलिसकर्मी (सोर्स- नवभारत)
Published on
Updated on

Indore Fire Safety: इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब शहर में निगरानी, ट्रैफिक मैनेजमेंट के साथ-साथ फायर सेफ्टी के लिए भी अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए डीआरपी लाइन में फायर सेफ्टी ड्रोन्स का लाइव डेमो किया गया।

इंदौर पुलिस अपनी कार्यप्रणाली को लगातार हाईटेक बना रही है। इस कड़ी में अब पुलिस ने ड्रोन तकनीक को पुलिसिंग में शामिल कर लिया है। इन ड्रोन्स के जरिए संवेदनशील इलाकों, हॉटस्पॉट और शैडो एरिया में निगरानी रखी जाएगी।

फायर सेफ्टी के लिए उपयोगी हैं ड्रोन्स

ये हाईटेक ड्रोन्स से पुलिस को ट्रैफिक कंट्रोल, क्राउड मैनेजमेंट और कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। खास बात ये है कि फायर सेफ्टी के लिहाज से भी ये ड्रोन्स बेहद उपयोगी साबित होंगे। आग लगने की घटनाओं में फायर फाइटिंग ड्रोन और फायर बॉल एक्सटिंग्विशिंग सिस्टम के जरिए शुरुआती स्तर पर आग पर काबू पाया जा सकेगा।

काफी हाईटेक हैं ये ड्रोन्स

इन हाईटेक ड्रोन्स में हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, नाइट विजन और रियल-टाइम वीडियो ट्रांसमिशन जैसी सुविधाएं दी गई हैं, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और सटीक रिस्पॉन्स संभव होगा। इन ड्रोन्स के जरिए संकरी गलियों में आग बुझाने में मदद मिलेगी, क्योंकि दमकल विभाग की गाड़ियों को कंजेस्टेड एरिया में जाने में दिक्कत होती है।

इस तरह आग बुझाते हैं ये ड्रोन्स

इन फायर फाइडिंग ड्रोन्स में फायर बॉल लगाए जा सकते हैं, जिन्हें आग लगने वाली जगह पर फेंक कर आग पर तुरंत काबू पाया जा सकता है। इसके साथ ही इन ड्रोन्स में पाइप भी फिट हो जाते हैं, जो आग पर पानी की बौछार कर उसे बुझाते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com