Don 3 controversy: रणवीर सिंह ने क्यों छोड़ी ‘डॉन 3’, फरहान अख्तर से क्रिएटिव टकराव की असली वजह आई सामने

रणवीर सिंह ने Don 3 क्रिएटिव मतभेदों के चलते छोड़ी। वे किरदार को ज्यादा हिंसक बनाना चाहते थे, जबकि फरहान अख्तर इसके खिलाफ थे। इसी असहमति के कारण रणवीर सिंह ने फिल्म से अलग होने का फैसला लिया।
Ranveer Singh Don 3 Exit Farhan Akhtar controversy Bollywood casting upcoming movies
रणवीर सिंह और फरहान अख्तर (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ranveer Singh Don 3 Exit: बॉलीवुड के चर्चित प्रोजेक्ट ‘डॉन 3’ को लेकर लंबे समय से सुर्खियां बनी हुई हैं। खासकर तब, जब रणवीर सिंह ने इस फिल्म से अचानक किनारा कर लिया था। अब इस फैसले के पीछे की असली वजह सामने आ गई है, जिसने इंडस्ट्री में नई बहस छेड़ दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह और फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर के बीच स्क्रिप्ट और किरदार को लेकर गंभीर मतभेद थे।

बताया जा रहा है कि रणवीर ‘डॉन’ के किरदार को ज्यादा डार्क और हिंसक अंदाज में पेश करना चाहते थे, जिसमें हिंसक भाषा का इस्तेमाल भी शामिल था। सूत्रों के अनुसार, रणवीर सिंह का मानना था कि आज के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए ‘डॉन’ के कैरेक्टर को और ज्यादा रॉ और इंटेंस बनाया जाना चाहिए। इसके लिए वे संवादों में भी एक अलग तरह की आक्रामकता लाना चाहते थे।

डॉन की क्लासिक इमेज

वहीं दूसरी तरफ फरहान अख्तर इस विचार से सहमत नहीं थे। उनका मानना था कि ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी की पहचान हमेशा स्टाइलिश और क्लासिक रही है, जिसमें बिना अपमानजनक भाषा के भी किरदार को प्रभावशाली बनाया गया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की ‘डॉन’ फिल्मों में भी ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं हुआ।

बढ़ता विवाद और अलग होने का फैसला

इन क्रिएटिव मतभेदों के चलते दोनों के बीच सहमति नहीं बन पाई। बताया जा रहा है कि फरहान अख्तर अपनी मूल सोच से समझौता करने को तैयार नहीं थे, जबकि रणवीर सिंह भी अपने विजन पर कायम रहे। आखिरकार, इन मतभेदों के चलते रणवीर ने फिल्म छोड़ने का फैसला किया। यह निर्णय 2025 में लिया गया था, जिसके बाद से ही फिल्म को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।

मुआवजे और देरी की खबरें

फिल्म से अलग होने के बाद यह भी खबरें सामने आई थीं कि प्रोडक्शन हाउस ने प्री-प्रोडक्शन खर्च और शेड्यूल में बदलाव के चलते मुआवजे की मांग की थी। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह ने इस रकम का कुछ हिस्सा लौटाने पर सहमति भी जताई है। हाल ही में फरहान अख्तर ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फिल्म निर्माण के दौरान अनिश्चितताएं हमेशा बनी रहती हैं और जब तक फिल्म पूरी न हो जाए, कुछ भी तय नहीं माना जा सकता।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com