- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Jabalpur »
- Two People Died In Road Bike Accident Eight Months Old Boy Injured
पलभर में मासूम के सिर से उठ गया मां-बाप का साया, हादसे में दंपति की मौत
Couple Died in Accident: तिलवारा पुल पर पिकअप और बाइक में हुई टक्कर, बाइक सवार दंपति की मौत, मासूम घायल, बच्चे को देखकर भर आया लोगों का दिल, पुलिस ने शुरू की जांंच
- Written By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन

दुर्घटनास्थल की फोटो और घायल बच्चा (सोर्स- नवभारत)
Jabalpur Accident: जबलपुर के तिलवारा पुल पर देर रात दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनका मासूम बच्चा घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दंपति के शवों को पोस्टमॉर्टम और मासूम बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
बुधवार रात करीब 10 बजे माढ़ोताल थाना क्षेत्र के उड़िया मोहल्ला में रहने वाला नारायण अपनी पत्नी शालिनी और करीब 8 माह के बेटे के साथ बाइक से घर लौट रहा था। तिलवारा पुल पर पहुंचते ही सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर से नारायण और उसका बेटा ब्रिज पर गिर गए, जबकि पत्नी शालिनी उछलकर ब्रिज से करीब 100 फीट नीचे नर्मदा नदी के किनारे पत्थरों पर गिर गई। हादसे में पति और पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि मासूम बेटा घायल हो गया।
मासूम को देखकर भर आया लोगों का दिल
हादसे के बाद एक शख्स घायल मासूम बच्चे को अपने सीने से लगाकर सहलाता रहा। जब वहां से गुजरने वालों को पता चला कि यह मासूम अपने माता पिता को खो चुका है तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। हालांकि कुछ देर बाद मृतक नारायण के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए।
सम्बंधित ख़बरें
MP हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती पर अंतरिम रोक, सरकार और MPPSC से जवाब तलब
Ujjain Simhastha 2028: भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर संवर रही है बाबा महाकाल की नगरी: CM डॉ. मोहन यादव
डिलीवरी बॉय ने पार्सल में पत्थर भरकर चुरा लिए 7 iPhone, 3 महीने बाद पुलिस ने धरदबोचा
देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के आरोपी संग सांसद की तस्वीर वायरल, कांग्रेस ने पूछा- ये रिश्ता क्या कहलाता है?
ये भी पढ़ें: अब आग बुझाएंगे हाईटेक ड्रोन्स, नाइट विजन और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा से हैं लैस
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल शवों को मेडिकल अस्पताल भिजवाया और प्रकरण दर्ज करते हुए पिकअप वाहन चालक की तलाश शुरू की।
Two people died in road bike accident eight months old boy injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती पर अंतरिम रोक, सरकार और MPPSC से जवाब तलब
May 15, 2026 | 12:54 PMठाणे के तालाबों को स्वच्छ और सुंदर बनाने की मुहिम तेज, ‘अमृत 2.0’ योजना से बदलेगी शहर की तस्वीर
May 15, 2026 | 12:54 PMUjjain Simhastha 2028: भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर संवर रही है बाबा महाकाल की नगरी: CM डॉ. मोहन यादव
May 15, 2026 | 12:48 PMअमेरिका में पानी का छोटा लीकेज ठीक कराने में लगे 21 हजार रुपये, भारतीय महिला का वीडियो वायरल
May 15, 2026 | 12:46 PMदिल्ली में अब हाइड्रोजन बस से होगा सफर, बिना प्रदूषण मिलेगी मेट्रो से सीधी कनेक्टिविटी
May 15, 2026 | 12:40 PM5 Nation Tour: पीएम मोदी 5 देशों की यात्रा के लिए दिल्ली से UAE रवाना, जानिए 5 दिन की यात्रा का पूरा शेड्यूल
May 15, 2026 | 12:37 PM30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PMवीडियो गैलरी

मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM












