Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 25 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में झमाझम मानसून! भोपाल-इंदौर समेत 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Heavy Rain Alert MP: मध्यप्रदेश में मानसून का तांडव! 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी से अगले चार दिन बिगड़ेगा मौसम।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 25, 2026 | 02:31 PM

एमपी का मौसम (सोर्स- एआई जनरेटेड)

Follow Us
Follow Us:

Monsoon Update Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 20 अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

विभाग ने अगले चार दिनों तक कई इलाकों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी भी दी है। अब तक प्रदेश में औसतन 330.4 मिमी यानी करीब 13 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो पूरे मानसून के औसत कोटे का लगभग 35 प्रतिशत है।

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी, इसलिए सक्रिय है मानसून

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे मध्यप्रदेश में सक्रिय बना हुआ है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने के साथ-साथ मानसून ट्रफ भी प्रदेश के ऊपर से गुजर रही है। इसके कारण हवा में नमी का स्तर 80 से 95 प्रतिशत तक बना हुआ है, जिससे लगातार वर्षा की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। यही वजह है कि कई जिलों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक की गतिविधियां भी देखने को मिल रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें

खंडवा: दिरा सागर डैम ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर; महिला की हुई मौत

राजेन्द्र नगर थाने में भरत पटवारी से 5 घंटे पूछताछ, शुभम वैली प्लॉट और वित्तीय लेन-देन की जांच तेज

ठाणे में झमाझम बारिश से तानसा और मोडक सागर डैम ओवरफ्लो: 53% बारिश पूरी; नदी किनारे बसे गांवों को अलर्ट जारी

लैंडस्लाइड का असर: इंदौर-दौंड एक्सप्रेस 27 जुलाई तक रद्द, कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा समेत 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी सहित 20 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

चार दिन की बारिश से सुधरे आंकड़े, फिर भी बाढ़ का खतरा बरकरार

पिछले चार दिनों की लगातार बारिश से मध्य प्रदेश में वर्षा की कमी काफी हद तक कम हुई है। 20 जुलाई तक जहां सामान्य से 17 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई थी, वहीं अब यह अंतर घटकर 11 प्रतिशत रह गया है। देवास, भोपाल, इंदौर, सीहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड और मंदसौर समेत 14 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। देवास सबसे आगे है, जहां अब तक 19.6 इंच वर्षा हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: खंडवा: दिरा सागर डैम ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर; महिला की हुई मौत 

हालांकि प्रदेश के 41 जिलों में अभी भी सामान्य से कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने लगातार बारिश को देखते हुए निचले इलाकों में जलभराव, छोटे नदी-नालों में उफान और कुछ स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन व मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।

Mp weather update heavy rain alert 35 districts bhopal indore

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2026 | 02:31 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.