पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

Congress Chalo Delhi March: राहुल गांधी ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाले दिल्ली मार्च में शामिल होने की अपील की। यह प्रदर्शन वोट चोरी, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के मुद्दों पर केंद्रित है।
Rahul Gandhi
राहुल गांधी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • राहुल गांधी ने 1 नवंबर को दिल्ली मार्च में शामिल होने की अपील की

  • कांग्रेस ने प्रदर्शन को वोट चोरी और संविधान की रक्षा से जोड़ा

  • इंडिया गठबंधन 30 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई करेगा

Rahul Gandhi on Congress Chalo Delhi March: लोकसभा में विपक्षी नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देश की जनता से 1 नवंबर को केंद्र सरकार के खिलाफ आयोजित होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 'चलो दिल्ली' रामलीला मार्च, लोकतंत्र को बचाने का, वोट चोरी को रोकने का, संविधान को बचाने का मार्च है। यह किसी एक राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं - यह भारत की आत्मा का मार्च है। 

राहुल गांधी ने कहा वे सब लोग जो नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार से परेशान हैं। सब लोग जो लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं, संविधान की रक्षा करना चाहते हैं, आप सब आइए। एक ही प्रोटेस्ट है - देश का प्रोटेस्ट है।

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश पोस्ट करते हुए कहा पुलिस की चिंता मत करो, लाठियों की चिंता मत करो। बीजेपी में इतनी हिम्मत नहीं होगी वो आप पर कोई कार्रवाई कर सके। उन्होंने कहा, आइए हमारे साथ मार्च करिए। हम संविधान की रक्षा के लिए, भारतीय राष्ट्र की रक्षा के लिए साथ चलेंगे।

Rahul Gandhi
मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि मैं सभी छात्रों समूहों से अपील करता हूं, चाहे आप किसी भी राजनीतिक विचारधारा के हों, अगर आपको लगता है कि भारत पर हमला हो रहा है, अगर आपको लगता है कि आप पर हमला हो रहा है, आपकी बात, आपके विचार, आपके सोचने के तरीके पर हमला हो रहा है, तो आइए और हमारे साथ जुड़िए। राहुल ने कहा, यह एक शानदार मार्च होगा, यह इस देश की आत्मा के लिए एक मार्च है।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का जन महाभियोग

इंडिया गठबंधन 30 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 10, राजाजी मार्ग वाले घर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘जन महाभियोग’ की कार्रवाई करेगा, यह कार्रवाई वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित गड़बड़ियों को लेकर की जाएगी। जन महाभियोग के बाद, कांग्रेस इंडिया गठबंधन के अपने अन्य सहयोगियों के साथ वोट चोरी के खिलाफ 'दिल्ली चलो मार्च' निकालेगी, जो 1 नवंबर को रामलीला मैदान में खत्म होगा, और वहां एक रैली होगी।

Rahul Gandhi
ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

कांग्रेस का मॉक पार्लियामेंट?

इससे पहले कांग्रेस ने आज मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया है। इसकी अध्यक्षता लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता मीरा कुमार करेंगी।  मल्लिकार्जुन खरगे इस बहस की शुरुआत करेंगे। जानकारी के मुताबिक, मॉक पार्लियामेंट में 10-15 प्रतिनिधि अपनी बात रखेंगे। 

Navbharat Live
navbharatlive.com