MP की सियासत में ‘महा-मुलाकात’! राज्यसभा चुनाव से पहले CM मोहन यादव से मिले दिग्विजय सिंह, सियासी पारा हुआ हाई
Digvijaya Singh Met CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिले दिग्विजय सिंह, फोटो वायरल होने पर सियासी हलकों में मची हलचल, दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर मुलाकत को लेकर किया खुलासा।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया
सीएम मोहन यादव और दिग्विजय सिंह की मुलाकात (सोर्स- सोशल मीडिया)
Digvijay Singh Meet CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में सियासी गलियारों में उस वक्त हलचल मच गई जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मुलाकत की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी , राज्यसभा चुनाव के बीच इस तस्वीर ने काफी सुर्खिया बटोरीं । हालांकि इस मुलाकत को लेकर खुद दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर वजह बताई।
बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच प्रदेश में जारी गेहूं उपार्जन के मुद्दे पर बीच चर्चा हुई। यह मुलाकात औपचारिक होने के साथ-साथ किसानों की समस्याओं को लेकर काफी भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दिग्विजय सिंह ने इस दौरान प्रदेश के किसानों की समस्याओं, खासकर गेहूं उपार्जन से जुड़ी दिक्कतों को मुख्यमंत्री के सामने रखा।
किसानो की समस्या को लेकर चर्चा
मध्य प्रदेश में उपार्जन में किसानो को हो रही समस्या को लेकर दिग्विजय सिंह ने सीएम डॉक्टर मोहन यादव से बातचीत की इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने उन्हें बताया कि गेहूं उपार्जन के लिए अब तक 80 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुक हो चुके हैं। स्लॉट बुकिंग का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश के किसानों से गेहूं उपार्जन के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। किसानों की सुविधा के लिए सभी संभव व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि वे स्वयं भी उपार्जन प्रक्रिया पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘ऐसे कार्ड पाकिस्तान में…’, शादी के कार्ड पर टीपू सुल्तान के साथ शिवाजी महाराज का नाम देख भड़के नितेश राणे
बरगी डैम हादसे की जांच के आदेश, पूरे प्रदेश में क्रूज संचालन पर रोक, CM बोले- होगी कड़ी कार्रवाई
NGT बैन था, तो किसके आदेश पर चल रहा था क्रूज? बरगी डैम हादसे पर भड़के दिग्विजय सिंह, मजिस्ट्रियल जांच की मांग
MP: भीषण गर्मी के बीच बारिश से राहत, आज इन जिलों में Rain Alert
राघोगढ़ में श्रीराम यज्ञ को लेकर दिया निमंत्रण
मुलाकात के दौरान दिग्विजय के राघोगढ़ में होने वाले धार्मिक आयोजन का न्योता भी दिया है। दिग्विजय सिंह ने श्रीराम यज्ञ को लेकर निमंत्रण दिया है। 18 मई और 28 मई के बीच राघोगढ़ में श्रीराम यज्ञ होना है। इस मुलाकात की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट कर प्रदेश में जारी गेहूँ उपार्जन के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें बताया कि गेहूँ उपार्जन के लिए अब तक 80 लाख मैट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जन के… pic.twitter.com/8jBAvG7iCw — Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) May 1, 2026
यह भी पढ़े : राज्यसभा चुनाव 2026: 72 सीटों पर घमासान, क्या कांग्रेस बचा पाएगी विपक्ष के नेता की कुर्सी?
राज्यसभा में दिग्विजय सिंह का कार्यकाल खत्म
6 साल का कार्यकाल 9 अप्रैल, 2026 को समाप्त हो गया । जून में मध्य प्रदेश में 3 सीटों पर चुनाव हो रहे है । हालांकि उन्होंने तीसरी बार राज्यसभा चुनाव न लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे सक्रिय राजनीति से संन्यास नहीं ले रहे हैं, लेकिन अब वह मध्य प्रदेश में पार्टी के लिए काम करेंगे।पर चुनाव से पहले हुई इस मुलाकत के बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे।
