-
रवि, 2 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Bhopal Msme Conclave 2026 Single Click 360 Crore Transfer
CM मोहन यादव ने 900 एमएसएमई यूनिट को दिए 360 करोड़, कहा- सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा मध्य प्रदेश
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
Mohan Yadav In MSME Conclave: भोपाल में आयोजित 'समृद्ध एमएसएमई-विकसित मध्यप्रदेश' कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने 900 इकाइयों को ₹360 करोड़ जारी किए, 2047 तक 1 करोड़ इकाइयों का लक्ष्य।

सीएम मोहन यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bhopal MSME Conclave 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित “समृद्ध एमएसएमई-विकसित मध्य प्रदेश” कार्यक्रम में प्रदेश के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को नई गति देने वाले कई महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से 900 एमएसएमई इकाइयों को 360 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की और नए उद्यमियों को भूमि आवंटन के आशय पत्र भी वितरित किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश स्टार्टअप पॉलिसी के तहत चयनित उद्यमियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए। साथ ही मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लाभार्थियों को ऋण राशि के चेक भी सौंपे गए। सरकार का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को वित्तीय सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार के नए अवसर तैयार करना है।
2047 तक एक करोड़ एमएसएमई इकाइयों का लक्ष्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। इसी दृष्टि को आगे बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2047 तक प्रदेश में एक करोड़ पंजीकृत एमएसएमई इकाइयों का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति से दो करोड़ से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश में उद्योग स्थापना के लिए सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
ग्वालियर: सब राहुल गांधी के इशारे पर हुआ…पप्पू यादव की हिंदू विरोधी एक्टिंग से भड़का बजरंग दल; किया प्रदर्शन
मुरैना: शराब ठेकेदार और आबकारी अधिकारियों के कथित ऑडियो-वीडियो वायरल, विभाग पर घूसखोरी के आरोप
सिस्टम की बड़ी लापरवाही..पन्ना में बारिश में बर्बाद हुआ लाखों का अनाज, खुले में सड़ रहा हजारों क्विंटल धान
सागर: जंगल में मिला रहस्यमयी खजाना? राजा बाबा दरबार में सोना, गहने और प्राचीन मूर्तियों की चर्चा से उमड़ी भीड़
युवाओं और स्टार्टअप्स को मिल रहा लगातार प्रोत्साहन
मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवा उद्यमियों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। वर्तमान में प्रदेश की एमएसएमई इकाइयों के माध्यम से करीब सवा करोड़ लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने बताया कि मार्च 2026 तक एमएसएमई इकाइयों के लगभग सभी लंबित देयकों का भुगतान किया जा चुका है। कृषि कल्याण वर्ष के तहत फूड प्रोसेसिंग उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भी कई नई योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ उद्यमियों को मिलेगा।
उद्योग अनुकूल नीतियों से बढ़ा निवेश
प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 5.26 लाख से अधिक मैन्यूफैक्चरिंग इकाइयां संचालित हैं, जिनमें 42,700 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। इनसे करीब 44 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है। पिछले ढाई वर्षों में 6,136 एमएसएमई उद्यमियों को 3,723 करोड़ रुपये की निवेश सहायता प्रदान की गई है। प्रदेश में 181 औद्योगिक क्षेत्र संचालित हैं, जबकि 44 नए औद्योगिक क्षेत्र और क्लस्टर प्रस्तावित हैं।
यह भी पढ़ें: MP News: पति की मौत का सदमा नहीं सह पाई पत्नी! मां ने दो बच्चों के साथ खाया जहर; महिला की मौत
उद्यमियों ने सराहा सरकार का विजन
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। वहीं, अलाना कंपनी की संस्थापक राशि मेहरा और उद्यमी कुनाल ज्ञानी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करना आसान और किफायती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की पारदर्शी नीतियां और उद्योग अनुकूल वातावरण निवेशकों को आकर्षित कर रहा है, जिससे प्रदेश देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में तेजी से उभर रहा है।
Bhopal msme conclave 2026 single click 360 crore transfer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गोरखपुर में खौफनाक वारदात, AI की मदद से कंप्यूटर टीचर ने रचा 10 साल के मासूम के कत्ल का डिजिटल ब्लूप्रिंट
Aug 02, 2026 | 10:11 AMकॉमनवेल्थ गेम्स 2026: आज इन खिलाड़ियों पर टिकी भारत की उम्मीदें, जानिए पूरा शेड्यूल और पदक तालिका
Aug 02, 2026 | 10:07 AMJana Nayagan Collection Day 10: ‘जन नायकन’ की सुनामी! बॉक्स ऑफिस पर ‘करुप्पु’ का रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर
Aug 02, 2026 | 10:05 AMकल्याण-डोंबिवली में 14 की जगह 21 मंजिला इमारत! अवैध निर्माण पर KDMC की कार्रवाई शुरू
Aug 02, 2026 | 09:58 AMरोहतास के नगर परिषद अधिकारी की पीट-पीटकर हत्या; पटना जाते समय अपराधियों ने किया हमला, जांच में जुटी पुलिस
Aug 02, 2026 | 09:50 AMAlliance Show: ‘अलायंस’ के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स हुए लीक? ग्रैंड फिनाले से पहले सामने आए ये नाम
Aug 02, 2026 | 09:41 AMJapan Earthquake: कुमामोटो प्रांत में 7.1 तीव्रता का भूकंप, 38 की मौत और 80 हजार घरों में जल संकट
Aug 02, 2026 | 09:29 AMवीडियो गैलरी

चौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:11 PM
संसद में भगवा पहनना पड़ा भारी! वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज- VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:04 PM
वक्फ मुद्दे पर मौलवी बनेंगे राहुल? BJP छोड़ने के सस्पेंस के बीच शहजाद पूनावाला का विपक्ष पर तंज, देखें- VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:32 PM
खाकी पर लगा सबसे बड़ा दाग! आगरा कैंट RPF कांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिल गया पूरा रेलवे विभाग, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:23 PM
कुलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भड़के कश्मीरी, कैंडल मार्च निकालकर दहशतगर्दों को दी चेतावनी; देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 09:59 PM
ओसामा बिन लादेन दे रहा अहिंसा पर उपदेश! PM मोदी के भावुक VIDEO पर भड़के संजय सिंह, कह दी बड़ी बात
Aug 01, 2026 | 08:01 PM














