

CWG 2026 Day 11 India Schedule And Medal Tally: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें और अंतिम से पहले दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में बड़ी छलांग लगाई। शनिवार को भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 16 पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही भारत अब 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य समेत कुल 39 पदकों के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। देखिए भारत का आज का पूरा शेड्यूल और अब तक की पदक तालिका
भारत के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा। मुक्केबाजी में प्रीति पवार, जैसमीन लम्बोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। वहीं पैरा शॉट पुट में सोमन राणा ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
भारत को इस दिन पांच रजत पदक भी मिले। मुक्केबाजी में जादुमणि सिंह, लवलीना बोरगोहाईं और नरेंद्र बरवाल उपविजेता रहे। इसके अलावा ट्रिपल जंप में प्रवीण चित्रावेल और पैरा शॉट पुट में शुभम जुयाल ने रजत पदक जीते। कांस्य पदक जीतने वालों में एथलेटिक्स की 5000 मीटर दौड़ में गुलवीर सिंह, ट्रिपल जंप में सेल्वा प्रभु थिरुमरन और जूडो में उन्नति शर्मा शामिल रहे।
| रैंक | देश | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 65 | 41 | 52 | 158 |
| 2 | इंग्लैंड | 26 | 40 | 35 | 101 |
| 3 | कनाडा | 18 | 20 | 21 | 59 |
| 4 | भारत | 13 | 17 | 9 | 39 |
| 5 | स्कॉटलैंड | 13 | 8 | 17 | 38 |
| 6 | नाइजीरिया | 10 | 7 | 6 | 23 |
| 7 | जमैका | 9 | 3 | 5 | 17 |
| 8 | न्यूज़ीलैंड | 8 | 11 | 9 | 28 |
| 9 | वेल्स | 8 | 10 | 12 | 30 |
| 10 | मलेशिया | 8 | 3 | 3 | 14 |
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन रविवार, 2 अगस्त को होगा। आखिरी दिन भारत की पदक की उम्मीदें मुख्य रूप से जूडो और ट्रैक साइक्लिंग पर टिकी हैं। भारतीय खिलाड़ी अपने अभियान का शानदार अंत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।
ट्रैक साइक्लिंग में दिनेश कुमार, हर्षवीर सिंह सेखों, रोनाल्डो सिंह लैटनजाम और लीशा दास भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी खिलाड़ी सर क्रिस होय वेलोड्रोम में अपनी-अपनी स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। वहीं जूडो में ईशरूप नारंग, अवतार सिंह और यश घंघास भारत के लिए चुनौती पेश करेंगे। भारतीय टीम को उम्मीद है कि ये खिलाड़ी देश की पदक संख्या में और इजाफा करेंगे।
भारत ने ग्लासगो में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। शनिवार को भारतीय मुक्केबाजों ने 7 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इसी दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत 39 पदकों 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया।
| समय | भारतीय खिलाड़ी | प्रतिद्वंद्वी | मुकाबला |
|---|---|---|---|
| 2:30 PM | इशरूप नारंग | निकोल वुड (स्कॉटलैंड) | महिला -78 किग्रा राउंड ऑफ 16 |
| 2:36 PM | अवतार सिंह | एरिस्टोस माइकल (साइप्रस) | पुरुष -100 किग्रा राउंड ऑफ 16 |
| 2:48 PM | यश घंघास | जोशुआ व्हाइटहाउस (वेल्स) | पुरुष +100 किग्रा राउंड ऑफ 16 |
| 3:06 PM से आगे | क्वालिफाई करने पर | — | क्वार्टर फाइनल, रेपेचाज और सेमीफाइनल |
| 7:30 PM से आगे | क्वालिफाई करने पर | — | पदक मुकाबले / फाइनल |
| समय | भारतीय खिलाड़ी | स्पर्धा |
|---|---|---|
| 1:45 PM | हर्षवीर सिंह सेखों, दिनेश कुमार | पुरुष 40 किमी पॉइंट्स रेस (क्वालिफाइंग) |
| 3:27 PM | रोनाल्डो सिंह लैटोनजाम | पुरुष 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल |
| 9:09 PM | क्वालिफाई करने पर | पुरुष 40 किमी पॉइंट्स रेस फाइनल |
| समय | कार्यक्रम |
|---|---|
| 1:30 AM (3 अगस्त) | ग्लासगो 2026 राष्ट्रमंडल खेलों का आधिकारिक समापन समारोह |
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का रविवार को समापन होगा। अंतिम दिन भी भारत के कई खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे। ऐसे में भारतीय दल के पास पदकों की संख्या और बढ़ाने का सुनहरा मौका रहेगा।