-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Bhopal Mp Nagar High Tension Wire Drama Shravan Kumar Harda Post Office Dismissal
भोपाल के MP नगर में खौफनाक मंजर, नौकरी से निकालने पर हाई-टेंशन लाइन के नंगे तारों पर दौड़ने लगा युवक- VIDEO
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
MP Nagar Bhopal News: भोपाल के एमपी नगर में बड़ा हादसा टला, नौकरी से बर्खास्त हरदा के युवक का हाई-टेंशन लाइन पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने 57 मिनट में सुरक्षित उतारा।

हाई-टेंशन वायल पर दौड़ने लगा युवक (सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Nagar High Tension Wire Drama: राजधानी के एमपी नगर इलाके में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया और लोगों की सांसें अटक गईं, जब एक युवक अचानक शासकीय प्रेस के सामने स्थित बिजली के ऊंचे खंभे पर चढ़ गया। देखते ही देखते युवक नीचे से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के तारों पर चलने लगा।
इस खौफनाक नजारे को देखकर सड़क पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात न होने पर उठाया कदम
जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान 42 वर्षीय श्रवण कुमार के रूप में हुई है, जो हरदा का रहने वाला है। श्रवण कुमार गुरुवार सुबह ही हरदा से भोपाल पहुंचा था और सीधे एमपी नगर स्थित पोस्ट ऑफिस गया था। वह सुबह करीब 10:30 बजे अपनी नौकरी पर दोबारा बहाली की मांग को लेकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलना चाहता था। जब काफी प्रयास के बाद भी अधिकारियों से उसकी मुलाकात नहीं हो सकी, तो वह हताशा और आक्रोश में बाहर आया और पास ही मौजूद बिजली के पोल पर चढ़कर हाई टेंशन लाइन तक पहुंच गया।
सम्बंधित ख़बरें
राजधानी भोपाल में पार्किंग विवाद बना खूनी संघर्ष, किसान की रिवॉल्वर छीनकर मारी गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार
भोपाल में आज MP टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0: CM मोहन यादव करेंगे शुरुआत, डेटा सेंटर और जीसीसी पर रहेगा फोकस
दिनदहाड़े मोबाइल स्नेचिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, 5 मोबाइल और वाहन जब्त
MP DA News: मध्य प्रदेश के 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते का इंतजार, 2% बढ़ोतरी की मांग तेज
VIDEO | Bhopal, Madhya Pradesh: A man climbed a 33 KV electricity pole MP Nagar area and was seen hanging from high-voltage wires. Police and municipal teams rushed to the spot and launched a rescue operation. Power supply was temporarily cut off as precaution.#BhopalNews… pic.twitter.com/jeFkykRPBE — Press Trust of India (@PTI_News) June 18, 2026
आपराधिक मामले के बाद नौकरी से किया गया था बर्खास्त
पूछताछ में सामने आया है कि श्रवण कुमार करीब पांच साल पहले तक हरदा पोस्ट ऑफिस में एक अस्थायी कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। हालांकि, उसके खिलाफ एक आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बाद विभाग ने उसे नौकरी से हटा दिया था। तब से वह लगातार खुद को बेकसूर बताते हुए सेवा में दोबारा बहाल होने की कोशिशें कर रहा था, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल रही थी।
पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
घटना की सूचना मिलते ही एमपी नगर थाना पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने सबसे पहले मौके पर मौजूद भीड़ को सुरक्षित दूरी पर हटाया ताकि युवक और उत्तेजित न हो। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने युवक से बातचीत शुरू की और उसे समझाइश देने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें: नाबालिक प्रेमिका से शादी करने 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा प्रेमी; प्रशासन की समझाइश के बाद नीचे उतरा- VIDEO
57 मिनट तक चली मशक्कत
लगभग 57 मिनट तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे और पुलिस की लगातार समझाइश के बाद आखिरकार युवक शांत हुआ। पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे सकुशल और सुरक्षित नीचे उतार लिया, जिसके बाद प्रशासन और वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Bhopal mp nagar high tension wire drama shravan kumar harda post office dismissal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल में बार-बार फूटी जलापूर्ति पाइपलाइन, कीचड़ और गड्ढों से तंग नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Jul 13, 2026 | 02:53 PMआस्था के बीच अव्यवस्था! शाही संदल जुलूस से शहरभर में लगा लंबा जाम; नागपुर ट्रैफिक हुआ बेहाल
Jul 13, 2026 | 02:50 PMपुणे के लिए 2047 तक का वॉटर मास्टर प्लान तैयार, भविष्य की जल जरूरतों पर फोकस
Jul 13, 2026 | 02:50 PMActor Arya Controversy: तमिल स्टार आर्या पर करोड़ों की धोखाधड़ी का केस, पुलिस जांच शुरू, इस फिल्म से जुड़ा नाम
Jul 13, 2026 | 02:44 PMजेजुरी सड़क हादसा: 3 महिला वारकरियों की मौत, मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्रियों ने जताया शोक, 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान
Jul 13, 2026 | 02:44 PMयवतमाल: मारेगांव में पगडंडी सड़कों पर अतिक्रमण से बढ़ी हिंसक झड़पें, खेतों तक ट्रैक्टर ले जाना हुआ मुश्किल
Jul 13, 2026 | 02:39 PMदिलीप वलसे पाटिल का विपक्ष पर पलटवार, दूध मिलावट मामले में लगाए आरोपों को बताया निराधार
Jul 13, 2026 | 02:38 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM














