- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Bhopal Car Scam Exposed Main Accused Shailesh Joshi Arrested
Bhopal News: किराये पर ली ‘डिजायर’ और नकली कागजों से ₹75,000 में बेच डाली; चोरों के बड़े रैकेट का पर्दाफाश
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
Car Scam Bhopal: भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने ₹1.5 करोड़ के अंतरजिला लग्जरी कार गिरोह का किया भंडाफोड़, मुख्य आरोपी शैलेश जोशी गिरफ्तार, सीहोर से 26 गाड़ियां जब्त।

भोपाल कार स्कैम (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bhopal Car Scam Exposed: भोपाल राजधानी भोपाल और आस-पास के जिलों में किराये पर लग्जरी गाड़ियां लेकर उन्हें अवैध रूप से गिरवी रखने और बेचने वाले एक बड़े अंतरजिला संगठित गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। अरेरा हिल्स थाना पुलिस की मुस्तैदी के चलते पिछले दो दिनों में सीहोर जिले के दोराहा क्षेत्र से 26 लग्जरी वाहन जब्त किए जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार, इस पूरे घोटाले की कुल कीमत ₹1.5 करोड़ से अधिक आंकी गई है।
मामले का मुख्य सूत्रधार अयोध्या बायपास स्थित अमृत होम्स निवासी शैलेश जोशी है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 34 से अधिक गाड़ियां हड़पने का जुर्म कबूल कर लिया है।
मालिकों को ऐसे फंसाते थे अपराधी
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से काम करता था। आरोपी सबसे पहले कार मालिकों से संपर्क कर उनकी गाड़ियां अच्छे मासिक किराये पर लेते थे। शुरुआत के एक-दो महीने समय पर किराया चुकाकर वे मालिकों का भरोसा जीत लेते थे। इसके बाद जैसे ही गाड़ी मालिक निश्चिंत होता, आरोपी कार में लगे जीपीएस (GPS) और फास्टैग अलर्ट को बंद कर देते थे और मालिक से पूरी तरह संपर्क तोड़ लेते थे।
सम्बंधित ख़बरें
Bhopal News ‘हम दीदी से आंटी हो गए लेकिन अब तक नहीं मिली नियुक्ति’, DPI के बाहर शिक्षकों का छलका दर्द
MP के सरकारी स्कूलों में कछुआ चाल: आधा सत्र बीतने के बाद दिसंबर तक मिल पाएगी 55 लाख बच्चों को यूनिफॉर्म
BJP नेता दीपक जोशी और उनकी पत्नी ने शाहपुरा थाने और सायबर क्राइम में दर्ज कराई शिकायत; पूर्व पत्नियों पर आरोप
MP: चयनित संगीत शिक्षकों को बड़ी राहत, DPI ने जारी की पात्र-अपात्र सूची, 18 जून से भर सकेंगे स्कूल विकल्प
गाड़ियों के बनवाते थे नकली कागज
इसके बाद इन गाड़ियों को ग्रामीण या बाहरी क्षेत्रों में ले जाया जाता था। वहां सीधे-साधे लोगों को नकली दस्तावेज दिखाकर यह झांसा दिया जाता था कि गाड़ी के असली मालिक ने आर्थिक तंगी के कारण इसे गिरवी रखा है, और पैसे लौटाने पर वह गाड़ी वापस ले जाएगा। इस झांसे में आकर लोग बेहद सस्ते दामों में कारें खरीद लेते थे।
फरियादी ने खुद ढूंढ निकाली अपनी ‘डिजायर’
इस पूरे मामले का खुलासा विदिशा जिला निवासी फरियादी गौरव कुशवाह की सतर्कता से हुआ। गौरव ने अपनी मारुति डिजायर कार बीती 19 मई को ₹25,000 मासिक किराये पर गिरोह को दी थी। कुछ दिन बाद कार का जीपीएस और फास्टैग अलर्ट बंद हो गया और आरोपी का फोन भी बंद आने लगा।
यह भी पढ़ें: Bhopal News ‘हम दीदी से आंटी हो गए लेकिन अब तक नहीं मिली नियुक्ति’, DPI के बाहर शिक्षकों का छलका दर्द
धोखाधड़ी की आशंका होने पर गौरव ने खुद कार की तलाश शुरू की। छानबीन करते हुए वे सीहोर के दोराहा क्षेत्र पहुंचे। वहां उन्हें पता चला कि उनकी कार को ‘गिरवी’ बताकर अयान नामक व्यक्ति को महज ₹75,000 में बेच दिया गया है। गौरव ने तुरंत इसकी शिकायत अरेरा हिल्स थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए इस बड़े रैकेट को दबोच लिया।
Bhopal car scam exposed main accused shailesh joshi arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bhopal News: किराये पर ली ‘डिजायर’ और नकली कागजों से ₹75,000 में बेच डाली; चोरों के बड़े रैकेट का पर्दाफाश
Jun 16, 2026 | 05:00 PMसंतों के विचारों से ही समाज का कल्याण, संगमनेर से अखंड हरिनाम सप्ताह में इंदुरीकर महाराज का संदेश
Jun 16, 2026 | 04:59 PMHair Spa At Home: पार्लर जाए बिना घर पर करें हेयर स्पा, रूखे और बेजान बालों में लौटेगी चमक
Jun 16, 2026 | 04:59 PMगाड़ी में सफर के दौरान आती है उल्टी, तो यह देसी जुगाड़ आपके लिए; देखिए वायरल वीडियो
Jun 16, 2026 | 04:57 PMसंभाजीनगर के मनपा स्कूलों में प्रवेशोत्सव की धूम, अतुल सावे ने खेल मैदान विकास के लिए 50 लाख रु. देने की घोषणा
Jun 16, 2026 | 04:54 PMMunawar Faruqui Reaction: ‘कोई नहीं रहेगा तब समझोगे…’ प्रणित मोरे के समर्थन में उतरे मुनव्वर फारूकी
Jun 16, 2026 | 04:52 PMफडणवीस मंत्रिमंडल की बैठक में 6 बड़े फैसले; जाति वैधता प्रमाण पत्र के लिए मिला 6 महीने का विस्तार
Jun 16, 2026 | 04:50 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM














