- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- A Dispute Broke Out Between The Mahant And The Priest In The Sanctum Sanctorum Of Ujjain Mahakal Temple
महाकाल मंदिर में मर्यादा तार-तार, गर्भगृह में भिड़े पुजारी और महंत, हाथपाई के बाद हुई गाली गलौज
Mahakal Temple: महाकालेश्वर मंदिर में महंत और पुजारी में ड्रेस कोड व पगड़ी उतारने को लेकर विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ गई की बात धक्का-मुक्की में बदल गई।
- Written By: पूजा सिंह

महाकाल मंदिर में भिड़े मंहत और पुजारी (सौ. सोशल मीडिया)
Controversy In Mahakal Temple: विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में बुधवार को पूजा के दौरान गोरखपुर के महंत शंकरनाथ महाराज और उज्जैन ऋणमुक्तेश्वर के महंत महावीर नाथ महाराज का मंदिर के पुजारी महेश शर्मा के साथ विवाद हो गया। यह विवाद संतों के पहनावे और पगड़ी उतारकर गर्भगृह में प्रवेश करने के नियम को लेकर शुरू हुआ, जो जल्द ही नोकझोंक और धक्का-मुक्की में बदल गया।
यह घटना मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बन गई। जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के महंत शंकरनाथ और उज्जैन के महंत महावीर नाथ बुधवार सुबह महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। इस दौरान, मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने गर्भगृह में प्रवेश के लिए निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने और पगड़ी उतारने के लिए कहा। इस बात पर दोनों महंतों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस धक्का-मुक्की तक पहुंच गई।
पुजारी ने महंत पर लगाया आरोप
पुजारी महेश शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश के लिए एक निर्धारित ड्रेस कोड है, जिसका पालन सभी श्रद्धालुओं, चाहे वे संत हों या सामान्य भक्त, को करना अनिवार्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंत महावीर नाथ ने ड्रेस कोड का पालन करने से इनकार करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया और अभद्र व्यवहार किया।
सम्बंधित ख़बरें
MP News: मध्य प्रदेश बनेगा सेवा-प्रधान हेल्थ मॉडल, चिकित्सा व्यवसाय नहीं; सेवा का माध्यम
उमंग सिंघार का महाकाल जमीन विवाद पर हमला, कहा- ‘उज्जैन में आस्था नहीं, BJP का लैंड मॉडल चल रहा’
PM Modi Appeal Violation: महिला आयोग और सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष CM हाउस तलब, पद छीनने की चेतावनी
Mohan Yadav: मंत्रियो परफॉर्मेंस के आधार पर बनेगी चुनावी रणनीति, CM मोहन यादव की मंत्रियों से 121 चर्चा
‘मंदिर में प्रवेश पर कोई पाबंदी नहीं होनी चाहिए’
दूसरी ओर, महंत महावीर नाथ ने दावा किया कि साधु-संत किसी भी वेश-भूषा में मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पगड़ी “महाकाल बाबा की देन” है और मंदिर में प्रवेश पर कोई पाबंदी नहीं होनी चाहिए। महंत ने पुजारी महेश शर्मा पर भी अभद्र भाषा और व्यवहार का आरोप लगाया।
ये भी पढ़ें : घाघरा-लुगड़ी में भाग रहा था रोहित गोदारा गैंग का इनामी शूटर, अभिषेक उर्फ बटार को पुलिस ने ऐसे दबोचा
इस घटना ने मंदिर परिसर में तनाव का माहौल पैदा कर दिया। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि घटना की जांच सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति, चाहे वह कोई भी हो, के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
(एजेंस इनपुट के साथ)
A dispute broke out between the mahant and the priest in the sanctum sanctorum of ujjain mahakal temple
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aadhaar यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 2027 तक FREE में अपडेट होगा आधार, नहीं देना पड़ेगा एक भी रुपया
May 19, 2026 | 06:01 PMWho is Gurnoor Brar: किस्मत हो तो गुरनूर बराड़ जैसी, IPL में खेला सिर्फ 1 मैच और सीधे मिल गई टीम इंडिया में जगह
May 19, 2026 | 06:01 PMUPSSSC Job 2026: यूपी विधानसभा सुरक्षा विभाग में निकली भर्तियां, 170 पदों पर होंगे आवेदन; जानें प्रक्रिया
May 19, 2026 | 05:58 PMSunglasses For Summer: गर्मियों में धूप से बचते हुए दिखना है स्टाइलिश, तो ट्राई करें ये ट्रेंडी सनग्लासेस
May 19, 2026 | 05:55 PMMP News: पेट्रोल-डीजल के बड़े दाम, तो आया कमलनाथ का बयान; पूर्व CM ने उठाई टैक्स कम करने की मांग
May 19, 2026 | 05:52 PMमीरा-भाईंदर में प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा, महिला सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल
May 19, 2026 | 05:48 PMनॉर्वे में पत्रकार के सवाल नहीं लिए PM मोदी, भारत में राहुल गांधी ने घेरा; कहा- ‘कॉम्प्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री’
May 19, 2026 | 05:45 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














