MP News: अनूपपुर में अचानक जमींदोज हुआ चार मंजिला भवन, दो लोगों की हुई मौत; 10 साल पुरानी थी बिल्डिंग

MP Building Collapse: अनूपपुर में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब 4 मंजिल इमारत अचानक ढह गई। इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ लोगों को मलबे में से निकाल लिया गया है।
Anuppur Building Collapse
अनूपपुर में बिल्डिंग जमींदोज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Anuppur Building Collapse: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब चार मंजिला अग्रवाल लॉज की इमारत अचानक ढह गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोगों को मलबे में से बाहर निकाल लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इमारत के पास चल रही गहरी खुदाई के कारण उसकी नींव कमजोर हो गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं और मलबे में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास जारी हैं।

स्थानीय लोगों ने बताई हादसे की वजह

स्थानीय दुकानदारों और निवासियों के अनुसार अग्रवाल लॉज के पास स्थित एक पुरानी इमारत को तोड़कर नया निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस दौरान बेसमेंट तैयार करने के लिए गहरी खुदाई की गई। जिससे समीप की इमारत की नींव कमजोर पड़ गई और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा?

अनूपपुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। इसके अलावा मलबा हटाने के लिए क्रेन और अन्य भारी मशीनों की मदद ली गई।

हादसे में दो लोगों की हुई मौत

मलबे में फंसे कुछ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, वहीं दो शव मिलने की पुलिस ने पुष्टी की है। साथ ही पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि अग्रवाल लॉज का भवन करीब 10 साल पुराना है और उसके बगल में निर्माण का काम चल रहा है। अचानक भरभराकर बिल्डिंग गिर गई। उसमें कई ठहरे थे इसके अलावा मलबे में मजदूर भी दब गए थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com