कच्चा पपीता खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, तुरंत शुरू कर देंगे खाना
Raw Papaya Benefits:आपको बता दें कि, कच्चा पपीता किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं। इसमें मौजूद एंजाइम्स, फाइबर, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बनाते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
पोषक तत्वों का भंडार है कच्चा पपीता (सौ.सोशल मीडिया)
Raw Papaya Benefits: फलों को सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है, ये तो हम सभी जानते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि पपीता सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। खासतौर पर, कच्चा पपीता का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। आपको बता दें कि, कच्चा पपीता किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं। इसमें मौजूद एंजाइम्स, फाइबर, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बनाते हैं।
वेट लॉस से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट करने तक, यह कई शारीरिक समस्याओं में नेचुरल ट्रीटमेंट की तरह काम करता है। आइए जानें कच्चे पपीते के कुछ खास फायदे-
पोषक तत्वों का भंडार है कच्चा पपीता :
डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, कच्चा पपीता का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए बड़ा फायदेमंद होता हैं। कच्चा पपीता ग्लाइसेमिक इंडेक्स में कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर शुगर के अवशोषण की प्रक्रिया को धीमा करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Health Tips For Children: मानसून में बच्चों की डाइट पर रखें खास नजर, ये चीजें बन सकती हैं बीमारी की वजह
Tea/Coffee After Meal: खाना खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीना सही है? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Aloo Recipe: मेहमानों से बटोरनी है तारीफ? 10 मिनट में झटपट बनाएं नेपाली आलू का अचार
Jamun Side Effects: जामुन के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद
आपको बता दें, कच्चा पपीते को भी पके हुए पपीते की तरह ही पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद माना जाता है। पेट से जुड़ी प्रोब्लेम्स में कच्चा पपीता का सेवन फायदेमंद हो सकता सकता है। कच्चे पपीते में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। अगर आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कच्चे पपीते का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। कुल मिलाकर कच्चा पपीता आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकता है।
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
कच्चे पपीते का सेवन पेट से जुड़ी प्रोब्लेम्स के अलावा स्किन और बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से स्किन पर ग्लो आता है और दाग-धब्बे कम होते हैं। पपीते का फेसपैक लगाने से पिग्मेंटेशन और मुंहासों में राहत मिलती है। इसके एंजाइम बालों को पोषण देकर झड़ने से रोकते हैं।
जोड़ों के दर्द में राहत
कच्चे पपीते का सेवन पेट के अलावा जोड़ों के दर्द से भी निजात दिलाती हैं। इसमें सूजन कम करने वाले तत्व मौजूद होते हैं जो गठिया या जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं।
कच्चा पपीता स्वाद में भले ही तीखा या कड़वा लगे, लेकिन इसके गुण चमत्कारी होते हैं। इसे सब्जी, पराठा, जूस या सलाद के रूप में नियमित आहार में शामिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बुजुर्गों को ही नहीं बच्चों को चपेट में ले रही है डायबिटीज, बिना दवा के इन 10 तरीकों से करें कंट्रोल
इम्यून सिस्टम को करता है बूस्ट
एक्सपर्ट्स बताते है कि, कच्चे पपीते का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होती हैं। अगर आपकी इम्यून सिस्टम कमजोर है तो आपको कच्चे पपीते का सेवन जरूर करना चाहिए।
