Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Aloo Recipe: मेहमानों से बटोरनी है तारीफ? 10 मिनट में झटपट बनाएं नेपाली आलू का अचार

Quick Nepali Pickle Recipe: चटपटा और खट्टा नेपाली आलू का अचार झटपट बन जाता है और किसी भी खाने का स्वाद बढ़ा देता है। उबले आलू, भुना मसाला और सरसों के तेल का तड़का मिलकर इसे खास बनाते हैं।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jun 26, 2026 | 03:22 PM

आलू का अचार (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nepali Aloo ka Achar Ki Recipe: अचार का नाम सुनते ही मुंह में पानी भर जाता है, लेकिन आम तौर पर अचार के नाम पर आम, नींबू या मिर्च का ही ख्याल आता है। नेपाल में एक ऐसा अचार भी है, जो आलू से बनता है और वहां के घरों से लेकर रेस्तरां तक खूब पसंद किया जाता है।

इसकी खासियत है इसका 10 मिनट में तैयार हो जाना। यही वजह है कि इसे स्नैक, दाल-भात या रोटी-सब्जी के साथ भी बड़े चाव से खाया जाता है। आप भी कुछ नया और झटपट बनने वाला स्वाद ट्राई करना चाहते हैं, तो यह नेपाली आलू का अचार आपके घर में खूब पसंद किया जाएगा।

मसालों का जादू

नेपाली आलू के अचार का असली स्वाद उसके खास मसालों से आता है। इसके लिए आधा कप सफेद तिल, आधा छोटा चम्मच मेथी दाना और एक चम्मच सौंफ लें। इन तीनों को एक सूखी कड़ाही में हल्का भून लें, जब तक मसालों से भीनी-भीनी खुशबू न आने लगे। भूनने से मसालों का फ्लेवर तेज हो जाता है और उनमें मौजूद नमी खत्म हो जाती है। जब मसाले ठंडे हो जाएं तो इन्हें मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें।

सम्बंधित ख़बरें

Cooking Mistakes: खाना पकाने की ये गलतियां छीन सकती हैं भोजन का पोषण, जानें कुकिंग का सही तरीका

Hyperlocal Foods Of India: भारत के इन लोकल फूड्स का स्वाद नहीं चखा, तो बहुत कुछ मिस कर दिया

Jamun Side Effects: जामुन के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

PCOD/PMOS से हैं परेशान? रोज करें ये 5 योगासन, हार्मोनल बैलेंस में मिलेगी मदद

आलू का अचार (फोटो.सोशल मीडिया)

उबले आलू के साथ ताजी सब्जियां

इस अचार में सिर्फ आलू नहीं, बल्कि कुछ कच्ची सब्जियां भी मिलाई जाती हैं। हालांकि यह आपकी पर्सनल चॉइस हो सकती है। सबसे पहले आलू को बॉयल कर लें। इसे ठंडे होने पर छीलकर मीडियम साइज के टुकड़ों में काट लें। अब एक खीरा और एक गाजर लें, दोनों को पतले लंबे स्लाइस में काट लें। एक बड़े बाउल में आलू, खीरा और गाजर लें, इसके ऊपर से तैयार मसाला पाउडर छिड़ककर मिक्स करें।

आलू का अचार (फोटो.सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें- Cooking Mistakes: खाना पकाने की ये गलतियां छीन सकती हैं भोजन का पोषण, जानें कुकिंग का सही तरीका

सरसों के तेल का तड़का

नेपाली अचार की पहचान उसका तीखा और खुशबूदार तड़का होता है। इसके लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करेंगे। तेल अच्छी तरह गरम हो जाए, तो थोड़ा ठंडा होने दें, फिर उसमें राई डालें। राई चटकने लगे तो चुटकी भर हींग, आधा चम्मच हल्दी और बारीक कटी हरी मिर्च डालें और जब स्ट्रॉन्ग स्मेल आने लगे, तो तड़के को आलू के मिक्स के ऊपर डाल दें। अब इसमें खटास के लिए नींबू का रस डालेंगे और नमक को बैलेंस करेंगे। अब इसमें बारीक कटी हुई धनिया की पत्तियां ऐड करेंगे। आप चाहें तो इसे तुरंत भी खा सकते हैं या फिर 10-15 मिनट के लिए इसे ढककर रख दें।

Nepali aloo achar recipe 10 minute easy potato pickle

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2026 | 03:22 PM

Topics:  

  • Food Recipes
  • Food Tips
  • Foods
  • Lifestyle News
  • Spicy Food Recipe

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.