Heels Exercise: पैरों में दर्द की समस्या अक्सर होती ही रहती है यहां केवल बुजुर्गों में नहीं बल्कि कम उम्र के लोगों में भी नजर आती है। सर्दियों में हड्डियों में दर्द की समस्या सबसे ज्यादा देखने के लिए मिलती है। कई लोगों को सुबह सोकर उठने के बाद पैरों को जमीन पर रखने में समस्या होती है, और एड़ियों में बहुत तेज दर्द का अनुभव भी होता है। इस प्रकार की समस्या का कारण एच्लीस टेंडिनाइटिस या प्लांटर फैस्कीटिस जैसी समस्याओं का कारण बनता है। इस समस्या में दर्द पर आराम पाने के लिए आपको कई तरह की एक्सरसाइज करना चाहिए ताकि दर्द से आराम मिल सकें।