- Hindi News »
- Lifestyle »
- Worship Mahagauri On Durgashtami Know The Right Time And Auspicious Yoga
दुर्गाष्टमी पर करें ‘महागौरी’ की पूजा, जानें सही मुहूर्त और शुभ योग
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
-सीमा कुमारी
शक्ति की आराधना का महापर्व ‘नवरात्रि’ (Navratri 2021) हिन्दू श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। मान्यताओं के मुताबिक, ‘नवरात्रि’ के पावन नौ दिनों तक मां दुर्गा धरती पर विचरण करती हैं और हर कदम पर अपने भक्तों की विपत्ति से रक्षा करती हैं। माना जाता है कि इन दिनों में नियम और निष्ठा के साथ मां आदिशक्ति के नौ स्वरूपों का पूजन करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
‘नवरात्रि’ (Navratri 2021) के नौ दिनों के दौरान पड़ने वाली सप्तमी, अष्टमी और नवमी पर विशेष पूजा -अर्चना की जाती है। हालांकि, जिस घर में जैसी परंपरा होती है उसके अनुसार पूजा की जाती है। मसलन, अधिकतर घरों में अष्टमी को विशेष पूजन होता है। नवमी को कन्या भोज होता है और इसी दिन विसर्जन भी होता है। आइए जानें ‘महाष्टमी’ पूजा का शुभ मुहूर्त-
सम्बंधित ख़बरें
नौकरी में प्रमोशन या बिज़नेस में कैसे मिलेगी सफलता? मासिक दुर्गाष्टमी के दिन कर लें बस ये 3 काम
किस दिन ही वैशाख की मासिक दुर्गाष्टमी? मां दुर्गा को चढ़ाएं ये चीज़, मिलेगी विशेष कृपा
किस दिन है Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami? यहां जानिए दुर्गा अष्टमी की सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
मासिक दुर्गाष्टमी पर कन्या पूजन करना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहता है नियम
शुभ मुहूर्त
इस वर्ष अष्टमी तिथि 13 अक्टूबर 2021 दिन बुधवार को पड़ रही है। इस दिन ‘महगौरी माता’ (Mahagauri Mata Puja) का पूजन किया जाएगा।
अष्टमी तिथि आरंभ- 12 अक्टूबर 2021 को रात 09 बजकर 47 मिनट से और
अष्टमी तिथि समाप्त- 13 अक्टूबर 2021 को रात 08 बजकर 07 मिनट पर होगी।
ऐसे करें ‘महागौरी’ की पूजा
इस दिन प्रातः स्नानादि करने के पश्चात पीले रंग के स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
इसके बाद ‘मां महागौरी’ के समक्ष दीपक प्रज्वलित करें।
अब मां का तिलक करें और उन्हें सफेद पुष्प, फल आदि अर्पित करें।
एक उपले के टुकड़े की अंगार पर लौंग, कपूर देशी, घी आदि से अग्यारी करें।
विधिवत पूजन के बाद मां की आरती उतारें और वहीं बैठकर मां का ध्यान करते हुए मंत्र जाप करें।
यदि आप पूरी नवरात्रि के व्रत रखते हैं, तो अष्टमी को हवन करवाना चाहिए।
इस दिन ‘सुकर्मा योग’ (Sukarma Yoga)
6 बजकर 9 मिनट से सुबह प्रारंभ होगा 14 अक्टूबर 3 बजकर 47 मिनट तड़के तक रहेगा। इसके बाद ‘धृति योग’ (Dhriti Yoga) प्रारंभ होगा। जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि इस योग में कोई शुभ कार्य करना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, इस योग में नई नौकरी ज्वाइन करें या घर में कोई धार्मिक कार्य का आयोजन करें। इस योग में किए गए कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती है और कार्य शुभफलदायक होता है। ईश्वर का नाम लेने या सत्कर्म करने के लिए यह सुकर्मा योग अति उत्तम है।
पूजा का शुभ मुहूर्त
अमृत काल- 03:23 AM से 04:56 AM है और ब्रह्म मुहूर्त– 04:48 AM से 05:36 AM तक है।
दिन का चौघड़िया
लाभ – 06:26 AM से 07:53 PM तक।
अमृत – 07:53 AM से 09:20 PM तक।
शुभ – 10:46 AM से 12:13 PM तक।
लाभ – 16:32 AM से 17:59 PM तक।
रात का चौघड़िया
शुभ – 19:32 PM से 21:06 PM तक।
अमृत – 21:06 PM से 22:39 PM तक।
लाभ (काल रात्रि) – 03:20 PM से 04:53 PM तक।
Worship mahagauri on durgashtami know the right time and auspicious yoga
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खत्म हो रहा है ईरान के लिए समय! तेहरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, सिचुएशन रूम में बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
May 18, 2026 | 07:30 AMभारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, शाही इमाम ने किया ऐलान; जानें कब शुरू होगी हज यात्रा और कब है अरफा का दिन
May 18, 2026 | 07:29 AMNEET-UG 2026 Paper Leak में पुणे कनेक्शन का हुआ भंडाफोड़, CBI जांच में बड़े नेटवर्क का खुलासा
May 18, 2026 | 07:21 AMभीषण गर्मी में झुलस रहा मध्य प्रदेश, 28 जिलों में लू का अलर्ट, राजगढ़ में पारा 45 डिग्री के पार
May 18, 2026 | 07:20 AMनवभारत संपादकीय: महंगाई की बढ़ती मार करने लगी लाचार, पेट्रोल-डीजल फिर महंगे! क्या अभी और बढ़ेंगे दाम?
May 18, 2026 | 07:19 AMनवभारत विशेष: कार्पोरेट जगत में मजहबी कट्टरता क्यों? इसके तार बहुत दूर तक फैले हैं
May 18, 2026 | 07:09 AMहफ्तेभर बाद सस्पेंस खत्म, योगी कैबिनेट में बंटे विभाग, सपा से आए मनोज पाण्डेय को क्या मिला? अखिलेश ने कसा तंज
May 18, 2026 | 07:03 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














